स्टाइलिश एक्सटीरियर
महिंद्रा XUV700 Ebony Edition में सबसे बड़ा बदलाव इसका स्टेल्थ ब्लैक कलर थीम है, जो इसे एक दमदार और प्रीमियम लुक देता है। इसके अलावा, एसयूवी में ब्रश्ड सिल्वर स्किड प्लेट्स, ब्लैक-ऑन-ब्लैक ग्रिल इंसर्ट्स, ब्लैक्ड-आउट ORVMs और 18-इंच के ब्लैक अलॉय व्हील्स दिए गए हैं। काले और सिल्वर रंग का कॉम्बिनेशन इसे स्टैंडर्ड वर्जन से अलग बनाता है।
यह भी पढ़ें - Engines: इंजन कितने तरह के होते हैं? इनलाइन, वी, डब्ल्यू, बॉक्सर और रोटरी – क्या है इनका मतलब?
Mahindra XUV700 Ebony Edition
- फोटो : Mahindra
एसयूवी का इंटीरियर भी पूरी तरह से ब्लैक थीम में तैयार किया गया है। केबिन में ब्लैक लेदर अपहोल्स्ट्री, ब्लैक ट्रिम्स और सिल्वर एक्सेंट्स दिए गए हैं, जो सेंटर कंसोल और डोर पैनल्स पर नजर आते हैं। इसके अलावा, लाइट ग्रे रूफ लाइनर भी दिया गया है, जो डुअल-टोन इफेक्ट को उभारता है। एसी वेंट्स पर डार्क क्रोम फिनिश भी इस एडिशन को एक खास लुक देता है।
यह भी पढ़ें - Traffic Violation: होली पर ट्रैफिक उल्लंघनों में भारी इजाफा, दिल्ली में 100 प्रतिशत बढ़े मामले, ये दो रहे सबसे ऊपर
हालांकि इस स्पेशल एडिशन में कई कॉस्मेटिक अपडेट किए गए हैं, लेकिन इंजन और परफॉर्मेंस में कोई बदलाव नहीं किया गया है। यानी, यह एसयूवी उसी मैकेनिकल सेटअप के साथ आती है, जो स्टैंडर्ड XUV700 में दिया जाता है।
यह भी पढ़ें - 2025 Tata Tiago NRG: नई टाटा टियागो NRG हुई लॉन्च, जानें कीमत, फीचर्स और इसमें क्या है खास
Mahindra XUV700 Ebony Edition
- फोटो : Mahindra
महिंद्रा XUV700 Ebony Edition को AX7 और AX7 L ट्रिम्स के 7-सीटर FWD वर्जन पर तैयार किया गया है। AX7 वेरिएंट की कीमत करीब 20 लाख से 22 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच रखी गई है। वहीं, AX7 L वेरिएंट की कीमत करीब 23 लाख से 24 लाख (एक्स-शोरूम) के बीच है।
यह भी पढ़ें - Toll Collection: दिल्ली-एनसीआर के यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत, हट सकते हैं एमसीडी के टोल बूथ