फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahinda EV Festival: महिंद्रा ने किया एलान, इस तारीख को भारत में पेश होंगी नई इलेक्ट्रिक कारें

Thu, 02 Feb 2023 04:56 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

महिंद्रा की ओर से भारतीय बाजार में नए इलेक्ट्रिक वाहनों को पेश किया जाएगा। कंपनी ने इसका एलान सोशल मीडिया पर कर दिया है। कंपनी ने ईवी को लेकर क्या जानकारी दी है। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
1 of 7
For Reference Only - फोटो : mahindra electric automobile

देश की प्रमुख एसयूवी निर्माता महिंद्रा की ओर से जल्द ही नए इलेक्ट्रिक वाहनों को भारतीय बाजार में पेश किया जाएगा। कंपनी की ओर से इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर दी गई है। हम इस खबर में बता रहे हैं कि कंपनी की ओर से कब नए इलेक्ट्रिक वाहनों को शोकेस किया जाएगा

विज्ञापन

महिंद्रा ने किया एलान

2 of 7
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
महिंद्रा की ओर से जल्द ही भविष्य के इलेक्ट्रिक वाहनों को भारतीय बाजार में पहली बार पेश किया जाएगा। कंपनी ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी है। इन वाहनों को कंपनी ने पहली बार यूके में महिंद्रा एडवांस्ड डिजाइन यूरोप में पेश किया था। लेकिन अब कंपनी इन्हें यूके से भारत लाने जा रही है।

यह भी पढ़ें - महिंद्रा की एक्सयूवी 700 है दमदार, मिलते हैं ये फीचर्स
विज्ञापन

क्या दी जानकारी

3 of 7
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
कंपनी ने सोशल मीडिया पर एक टीजर जारी किया है। साथ ही लिखा है कि कंपनी 10 फरवरी 2023 को हैदराबाद में महिंद्रा ईवी फैशन फेस्टिवल में अपनी भविष्य की इलेक्ट्रिक कारों को पेश करेगी। इन्हें भव्य कार्यक्रम में घर लाया जाएगा।

यह भी पढ़ें -  Car Care Tips: अगर आप भी कम चलाते हैं कार, तो हो सकते हैं ये नुकसान, जानें इनसे बचने का तरीका

कैसी हैं कारें

4 of 7
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
महिंद्रा ने भविष्य की इलेक्ट्रिक कारों को ब्रिटेन में तैयार किया है। जानकारी के मुताबिक कंपनी ने इन्हें इंगलो प्लेटफॉर्म पर बनाया है। दुनियाभर में कई प्रमुख वाहन निर्माता इस प्लेटफॉर्म का उपयोग भविष्य की कारों में कर रहे हैं। इनमें फॉक्सवैगन, ऑडी, फोर्ड और स्कोडा जैसी कुछ कंपनियां शामिल हैं।

यह भी पढ़ें-  Carbon Fiber: क्या होता है कार्बन फाइबर, कितना होता है मजबूत, स्पोर्ट्स कारों में क्यों होता है इस्तेमाल
विज्ञापन

ये कारें होंगी पेश

5 of 7
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी की ओर से हैदराबाद में होने वाले कार्यक्रम में एक्सयूवी.ई8, एक्सयूवी.ई9, बीई.5, बीई.7 और बीई.9 कोडनेम वाले इलेक्ट्रिक वाहनों को पेश कर सकती है। इनमें से एक्सयूवी.ई8 को एक्सयूवी 700 के इलेक्ट्रिक वर्जन के तौर पर लाया जा सकता है।

यह भी पढ़ें- Budget Cars: इन नौ सस्ती कारों में मिलता है बेहतरीन ग्राउंड क्लियरेंस, जानें इससे क्या होता है फायदा?
विज्ञापन

हाल में लॉन्च की है एक्सयूवी400

6 of 7
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
महिंद्रा की ओर से भारतीय बाजार में पहली इलेक्ट्रिक एसयूवी को लॉन्च किया गया है। कुछ समय पहले ही कंपनी ने एक्सयूवी400 इलेक्ट्रिक को लॉन्च किया है। 26 जनवरी से ही कंपनी ने इसके लिए बुकिंग को शुरू किया था और बेहद कम समय में ही इसे 10 हजार से ज्यादा बुकिंग्स मिल चुकी हैं। कंपनी अपनी पहली इलेक्ट्रिक एसयूवी की डिलीवरी को मार्च में शुरू कर सकती है।

यह भी पढ़ें - Flex Fuel: महंगे पेट्रोल डीजल की जगह लेगा फ्लेक्स फ्यूल, प्रदूषण पर लगाम लगाने का यह है प्लान
विज्ञापन
विज्ञापन

भारत में लगातार बढ़ रहा है इलेक्ट्रिक सेगमेंट

7 of 7
For Reference Only - फोटो : Mahindra
भारत में इलेक्ट्रिक सेगमेंट के वाहनों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। कई बड़ी कंपनियों की ओर से बाजार में पहले ही इलेक्ट्रिक वाहनों को लाया जा चुका है और मारुति जैसी कंपनी भी आने वाले कुछ समय में इलेक्ट्रिक सेगमेंट में एंट्री की तैयारी कर रही हैं। सरकार की ओर से भी पेश किए गए बजट में इलेक्ट्रिक वाहनों को सस्ता करने की घोषणा के बाद कई कंपनियों की ओर से नए उत्पादों को पेश किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें - Car Battery Charge: सफर के दौरान हो गई है कार की बैटरी डिस्चार्ज, जानें कैसे करें बैटरी को चार्ज
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें