फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahindra Bolero: महिंद्रा की इस एसयूवी ने बनाया नया रिकॉर्ड, जानें क्यों बनी भारतीयों की पसंद

Mon, 24 Apr 2023 12:06 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

महिंद्रा की एक एसयूवी ऐसी है जो पिछले कई सालों से भारतीयों की पसंद बनी हुई है। इस एसयूवी ने क्या नया रिकॉर्ड बनाया है। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
1 of 6
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : mahindra auto

महिंद्रा की ओर से ऑफर की जाने वाली एक एसयूवी ने नया रिकॉर्ड बनाया है। भारत में पेश होने के बाद से ही यह सबसे ज्यादा पसंदीदा एसयूवी भी रही है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि यह कौन सी एसयूवी है और इसमें क्या खूबियां कंपनी की ओर से दी जाती है।

विज्ञापन

बनाया नया रिकॉर्ड

2 of 6
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : mahindra auto
महिंद्रा की सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली एसयूवी में से एक बोलेरो ने नया रिकॉर्ड बनाया है। कंपनी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक एसयूवी ने बीते वित्त वर्ष के दौरान एक लाख यूनिट्स से ज्यादा की बिक्री की नया रिकॉर्ड बनाया है।

यह भी पढ़ें - EV Crash Test: भारतीय EV कितनी सुरक्षित हैं, जानें क्रैश टेस्ट में कौन सी इलेक्ट्रिक कार है बेस्ट
विज्ञापन

अधिकारियों ने क्या कहा

3 of 6
Mahindra Bolero Neo Limited Edition - फोटो : Mahindra
महिंद्रा एंड महिंद्रा के ऑटोमोटिव सेक्टर के अध्यक्ष विजय नाकरा ने कहा कि बोलेरो एसयूवी राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। बोलेरो-बैज एसयूवी का सक्रिय रूप से फायर फाइटिंग, फॉरेस्ट्री, सिंचाई, पब्लिक वर्क्स, आपातकालीन सेवाओं और अन्य महत्वपूर्ण कार्यों के लिए नगर निगमों और सरकारी विभागों में उपयोग किया जाता है। बोलेरो न केवल व्यक्तिगत उपयोग के लिए एक पसंदीदा विकल्प रही है, बल्कि इसे देश भर में विभिन्न सरकारी और कानून प्रवर्तन एजेंसियों द्वारा व्यापक रूप से अपनाया गया है। पुलिस विभाग, सेना और अर्धसैनिक बलों ने विभिन्न परिचालन वातावरणों में अपनी मजबूती और प्रदर्शन के लिए बोलेरो पर भरोसा किया है।

बोलेरो फ्रैंचाइज़ी की नवीनतम बिक्री उपलब्धि बोलेरो नियो की सफलता से प्रेरित है, जिसे जुलाई 2021 में लॉन्च किया गया था। बोलेरो नियो नए बाजारों में एंट्री करने और नए ग्राहकों को आकर्षित करने में सक्षम रही है। विशेष रूप से, बोलेरो नियो के ग्राहक अपेक्षाकृत युवा हैं, और उनमें से एक बड़ा हिस्सा सैलरीड और सेल्फ इम्प्लाइड बैकग्राउंड से आता है।

यह भी पढ़ें - Car Care Tips: कार में क्लच का होता है महत्वपूर्ण काम, इन पांच तरीकों से बढ़ाएं क्लच की उम्र

क्या हैं खूबियां

4 of 6
For Reference Only - फोटो : Mahindra
बोलेरो ब्रॉन्ड के तहत कंपनी की ओर से दो एसयूवी को ऑफर किया जाता है। इनमें बोलेरो क्लासिक और बोलेरो नियो शामिल हैं। बोलेरो क्लासिक को कंपनी की ओर से साल 2000 में लॉन्च किया गया था। वहीं बोलेरो नियो को कंपनी की ओर से साल 2021 में पेश किया गया था।

यह भी पढ़ें - PUC Certificate: क्या होता है पीयूसी सर्टिफिकेट, कैसे और कहां मिलता है, यहां मिलेगी पूरी जानकारी
विज्ञापन

कैसी है क्लासिक

5 of 6
महिंद्रा बोलेरो - फोटो : सोशल मीडिया
बोलेरो क्लासिक को कंपनी की ओर से साल 2000 में लॉन्च किया गया था। तब से ही यह देशभर के ग्रामीण इलाकों में खासतौर पर पसंद की जाती है। इसमें कंपनी की ओर से डीजल इंजन ऑफर किया जाता है। जिससे एसयूवी को 55.9 किलोवॉट की पावर मिलती है। इसके साथ ही इसमें एयरबैग, एबीएस, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ म्यूजिक सिस्टम, बीएस-6 इंजन दिया जाता है। इसकी कीमत की शुरूआत 9.78 लाख रुपये एक्स शोरुम से हो जाती है।

यह भी पढ़ें - Airbag In Old Car: क्या पुरानी कार में लग सकता है एयरबैग? जानें कितना है सुरक्षित और कितना आएगा खर्च
विज्ञापन
विज्ञापन

बेहतरीन है नियो

6 of 6
Mahindra Bolero Neo Limited Edition - फोटो : Mahindra
बोलेरो की नियो को भी कंपनी ने जुलाई 2021 के दौरान लॉन्च किया था। काफी कम समय में ही इसे काफी ज्यादा पसंद किया गया। ग्रामीण इलाकों के साथ ही इसे शहरी क्षेत्रों में भी काफी अच्छी प्रतिक्रिया मिली। क्लासिक की तरह ही इसमें भी कंपनी सिर्फ डीजल इंजन का विकल्प देती है। इसमें मिलने वाले डीजल इंजन से एसयूवी को 73.5 किलोवॉट की पावर मिलती है। वहीं फीचर्स के तौर पर इसमें माइक्रो हाइब्रिड, टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, एबीएस, ईबीडी, एयरबैग, क्रूज कंट्रोल, ब्लू सेंस एप मिलते हैं। इसकी कीमत की शुरूआत 9.62 लाख रुपये से हो जाती है।

यह भी पढ़ें - Car Sunroof: क्या आप अपनी कार में भी लगवा सकते हैं सनरूफ, जानें खर्च से लेकर फायदे-नुकसान तक सबकुछ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें