फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lamborghini Urus: भारत में लॉन्च हुई लैम्बॉर्गिनी उरुस परफॉर्मेंते, जानें क्या है कीमत और खासियत

Fri, 25 Nov 2022 01:55 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

लैम्बॉर्गिनी की ओर से भारतीय बाजार में सुपर एसयूवी उरुस परफॉर्मेंते को लॉन्च कर दिया गया है। इस सुपर एसयूवी में कई खास फीचर्स के साथ ही खास ड्राइविंग मोड को जोड़ा गया है।

विज्ञापन
1 of 8
लैम्बॉर्गिनी उरुस परफॉर्मेंते - फोटो : अमर उजाला

इटालियन सुपरकार बनाने वाली कंपनी लैम्बॉर्गिनी ने भारतीय बाजार में उरुस परफॉर्मेंते को लॉन्च कर दिया है। बेहद शानदार डिजाइन वाली इस सुपरएसयूवी में कंपनी ने कई बदलाव किए हैं, जिससे यह पहले से ज्यादा ताकतवर हो गई है। कार में कई खास फीचर्स के साथ ही नया ड्राइविंग मोड भी जोड़ा गया है, जिससे इस एसयूवी को किसी भी तरह की सड़क पर चलाना काफी आसान हो जाता है। हम इस खबर में सुपर एसयूवी की कीमत और फीचर्स की जानकारी दे रहे हैं।

विज्ञापन

ग्लोबल लॉन्च के तीन महीने बाद आई भारत

2 of 8
लैम्बॉर्गिनी उरुस परफॉर्मेंते - फोटो : lamborghini
लैम्बॉर्गिनी की उरुस परफॉर्मेंते ने ग्लोबली लॉन्च के तीन महीने बाद ही भारतीय बाजार में दस्तक दे दी है। भारत में इस सुपर एसयूवी को गुरुवार को ही लॉन्च किया गया है। सामान्य उरुस के मुकाबले इसमें कई बदलाव किए गए हैं, जिससे यह एसयूवी काफी बेहतर हो गई है।

यह भी पढ़ें- Lamboeghini Huracan: लैम्बॉर्गिनी ने पेश की नई सुपरकार हुराकान स्टेराटो, जानें क्या हैं खासियत
विज्ञापन

कैसा है डिजाइन

3 of 8
लैम्बॉर्गिनी उरुस परफॉर्मेंते - फोटो : lamborghini
उरुस परफॉर्मेंते के डिजाइन की बात करें तो इसमें कार्बन फाइबर का उपयोग किया गया है। बाहरी डिजाइन में आगे से पीछे की ओर कार्बन फाइबर का जिस तरह से उपयोग किया गया है। उससे एसयूवी को काफी एग्रेसिव लुक मिलता है। इसमें नया ब्लैक एयर इनटेक लगाया गया है जो कार के इंजन को पहले से ज्यादा अच्छे तरीके से ठंडा रखने में मदद करता है। इसके कर्ब वेट को भी 47 किलोग्राम तक कम किया गया है जिससे इसके वेट-टू-पावर रेशो में भी सुधार हुआ है। बेहतरीन एयराेडाइनैमिक डिजाइन के कारण यह जितनी शानदार दिखाई देती है, उतनी ही तेजी से स्पीड भी पकड़ लेती है। इसके पिछले स्पॉयलर पर भी कार्बन फाइबर का उपयोग किया गया है जो कंपनी की ही दूसरी सुपरकार एवेंटेडोर से प्रेरित लगता है।

यह भी पढ़ें- Lamborghini: लैंबॉर्गिनी पर लट्टू एलीट क्लास, कंपनी के पास 2024 तक वेटिंग

कैसा है इंटीरियर

4 of 8
लैम्बॉर्गिनी उरुस परफॉर्मेंते - फोटो : lamborghini
सुपर एसयूवी के इंटीरियर को भी काफी सिंपल रखा गया है। इसमें स्टैंडर्ड तौर पर नीरो कॉसमस ब्लैक अल्कांतारा लैदर का उपयोग किया गया है। जिसके साथ हैक्सागोनल स्टिचिंग की गई है। कार के डैशबोर्ड से लेकर सीट्स तक को काफी बारीकी से डिजाइन किया गया है। हालांकि इस एसयूवी को खरीदने वाले ग्राहक के मुताबिक कंपनी की ओर से डिजाइन, कलर आदि में बदलाव किए जा सकते हैं। लेकिन स्टैंडर्ड तौर पर एसयूवी को डार्क थीम दी गई है।

यह भी पढ़ें- Rolls Royce EV: रोल्स रॉयस ने पेश की पहली इलेक्ट्रिक कार, ताकतवर मोटर के साथ मिलेगी इतनी ज्यादा रेंज
विज्ञापन

कैसे हैं फीचर्स

5 of 8
लैम्बॉर्गिनी उरुस परफॉर्मेंते - फोटो : lamborghini
सुपर एसयूवी काफी बेहतरीन फीचर्स के साथ ऑफर की गई है। इसके सेंटर में दो बड़ी स्क्रीन दी गई हैं। जिसमें से एक स्क्रीन में कार की पूरी जानकारी और कंट्रोल्स दिए गए हैं वहीं दूसरी स्क्रीन इंफोटेनमेंट के लिए दी गई है। एसयूवी की लाइट्स को भी ऑटो मोड पर रखा जा सकता है। इसके अलावा 360 डिग्री कैमरा, स्टेयरिंग माउंटिड कंट्रोल्स, क्रूज कंट्रोल, की लैस एंट्री, पुश बटन स्टार्ट/ स्टॉप जैसे फीचर्स के साथ ही डिजिटल एमआईडी, फ्रेम-लैस डोर, रियर एसी वेंट्स, चार यूएसबी पोर्ट्स, बेहतरीन साउंड सिस्टम, पीछे की सीट के लिए रुफ लाइट्स जैसे कई फीचर्स दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें- ये हैं दुनिया की सबसे महंगी पांच कारें
विज्ञापन

मिलता है खास ड्राइविंग मोड

6 of 8
लैम्बॉर्गिनी उरुस परफॉर्मेंते - फोटो : lamborghini
उरुस परफॉर्मेंते में कंपनी की ओर से इसमें चार ड्राइविंग मोड्स दिए गए हैं। इनमें स्ट्राडा, स्पोर्ट, कोरसा मोड तो सामान्य उरुस में भी दिए जाते हैं लेकिन इसमें एक और खास ड्राइविंग मोड रैली को भी जोड़ा गया है। रैली मोड में एसयूवी डर्ट ट्रैक्स पर भी आसानी से चलाई जा सकती है। इस एसूयवी को हर तरह की रोड पर आसानी से चलाने के लिए डिजाइन किया गया है।

यह भी पढ़ें- Mercedes Benz GLB SUV: मर्सिडीज बेंज की लग्जरी एसयूवी जीएलबी की जानकारी आई सामने, दिसंबर में होगी लॉन्च
विज्ञापन

कैसा है इंजन

7 of 8
लैम्बॉर्गिनी उरुस परफॉर्मेंते - फोटो : lamborghini
नई सुपर एसयूवी का इंजन भी काफी दमदार है। उरुस परफॉर्मेंते में कंपनी की ओर से चार लीटर का ट्विन टर्बो वी8 इंजन दिया गया है। जिससे इसे 666 बीएचपी और 850 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। यह एसयूवी सामान्य उरुस के मुकाबले 16 बीएचपी ज्यादा जनरेट करती है। इसकी टॉप स्पीड भी 306 किलोमीटर प्रति घंटा है और इसे जीरो से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार हासिल करने में सिर्फ 3.3 सेकेंड का समय लगता है। इसका ब्रेकिंग सिस्टम भी इतनी ज्यादा स्पीड को काबू में रखने के लिए डिजाइन किया गया है। 100 किलोमीटर की स्पीड पर ब्रेक लगाने के बाद इसे 32.9 मीटर में पूरी तरह रोका जा सकता है।

यह भी पढ़ें- Jeep Cherokee: क्या जीप ग्रैंड चेरोकी पड़ेगी दूसरी एसयूवी पर भारी, जानें भारतीय बाजार में किनसे होगा मुकाबला
विज्ञापन

क्या है कीमत और किनसे मुकाबला

8 of 8
लैम्बॉर्गिनी उरुस परफॉर्मेंते - फोटो : lamborghini
कंपनी की ओर से सुपर एसयूवी की कीमत 4.22 करोड़ रुपये एक्स शोरूम रखी गई है। भारतीय बाजार में इसका मुकाबला एस्टन मार्टिन डीबीएक्स 707, पोर्श कायेन कूपे टर्बो जीटी, मासेराती ट्रोफियो, बेंटले, फरारी और ऑडी आर8 जैसी सुपरकारों के साथ होगा।

यह भी पढ़ें- Highest Range EV: ये हैं टॉप-5 लग्जरी इलेक्ट्रिक कारें, सिंगल चार्ज में मिलती है जबर्दस्त रेंज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें