Lamborghini Huracan STO launched in India: इटली की मशहूर कार कंपनी Lamborghini (लैम्बोर्गिनी) ने भारतीय बाजार में अपनी सुपर स्पोर्ट्स कार Lamborghini Huracan STO (लैम्बोर्गिनी हुराकन एसटीओ) को आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है। इस कार की एक्स-शोरूम कीमत 4.99 करोड़ रुपये रखी गई है। कंपनी को इस साल भारतीय बाजार में Huracan STO के 10 यूनिट्स बिकने की उम्मीद है। हुराकन एसटीओ - सुपर ट्रोफियो ओमोलोगटा एक रोड-होमोलॉगेटेड सुपर स्पोर्ट्स कार है जो लेम्बोर्गिनी स्क्वाड्रा कोर्स की हुराकैन सुपर ट्रोफियो ईवीओ रेस सीरीज की रेसिंग हेरिटेज से प्रेरित है। आखिर 5 करोड़ रुपये की इस कार में क्या खूबियां है, यहां जानते हैं।
इंजन और पावर
हुराकन STO सुपर स्पोर्ट्स कार में 5.2-लीटर V10 नेचुरली-एस्पिरेटेड इंजन मिलता है। यह इंजन जो 640 hp का पावर और 600 Nm तक का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। Huracan STO का इंजन इतना पावरफुल है कि सिर्फ 3 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ लेता है। और 9 सेकंड में 200 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से भागता है। इस कार की टॉप स्पीड 310 किमी प्रति घंटे है।
पिछले मॉडल से काफी हल्की
नई हुराकन STO पिछले मॉडल के मुकाबले 43 किलोग्राम हल्की हो गई है। इसकी सबसे बड़ी वजह है कि इसकी बॉडी में 75 फीसदी कार्बन फाइबर का इस्तेमाल किया गया है। इसके अलावा, इसका विंडस्क्रीन 20 फीसदी हल्का हो गया है। Huracan STO का ड्रार्इ वजन 1,339 किलोग्राम हो गया है। इस फास्ट कार को हल्के और मजबूत मटीरियल से तैयार किया गया है। इस वजह से यह कम समय में इतनी तेज रफ्तार पकड़ लेती है। कार का ऐरोडायनैमिक मॉडल इसे हवा को काटते हुए तेज रफ्तार से चलने में सक्षम बनाता है।
इसलिए है रफ्तार तेज
Huracan STO के फ्रंट बोनट, फेंडर और फ्रंट बंपर में एक ही कंपोनेंट का उपयोग किया गया है, जिसे लेम्बोर्गिनी इंजीनियरों ने तैयार है और इसका नाम 'कॉफैंगो' है। फ्रंट बोनट पर लगे नए एयर डक्ट्स सेंट्रल रेडिएटर के जरिए एयरफ्लो को बढ़ाने का दावा करते हैं, जो बदले में इंजन को जल्दी ठंडा करने में मदद करता है। एक नया फ्रंट स्प्लिटर नए डिजाइन किए गए अंडरबॉडी और रियर डिफ्यूजर में एयरफ्लो को निर्देशित करता है। कोफैंगो का साइड प्रोफाइल आगे के पहियों के चारों ओर एयरफ्लो को निर्देशित करता है, ड्रैग को कम करता है।