फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lamborghini Huracan Sterrato: भारत में लॉन्च हुई एक और सुपरकार, जानें क्या है खासियत और कीमत

Sat, 10 Dec 2022 12:53 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सुपरकार बनाने वाली कंपनी लैम्बॉर्गिनी ने भारत में एक और सुपर कार को लॉन्च कर दिया है। कार की क्या खासियत हैं और किस कीमत पर कार को खरीदा जा सकता है। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
1 of 7
For Reference Only - फोटो : lamborghini

लैम्बॉर्गिनी की ओर से हाल में ग्लोबली लॉन्च हुई हुराकान स्टेराटो को भारत में भी लॉन्च कर दिया गया है। कंपनी ने कार को कतर के दोहा में लॉन्च किया। इस खबर में हम कार की कीमत और फीचर्स की जानकारी दे रहे हैं।

विज्ञापन

भारत आई स्टेराटो

2 of 7
For Reference Only - फोटो : lamborghini
लैम्बॉर्गिनी की ओर से स्टेराटो को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया गया है। कंपनी ने कुछ समय पहले ही इस सुपरकार को ग्लोबल लेवल पर अमेरिका में लॉन्च किया था। यह कंपनी की पहल ऑल टेरेन सुपरकार है। जिससे ऑफ रोडिंग भी की जा सकती है। कंपनी ने ड्राइविंग के लिए इसमें र्स्टाडा, स्पोर्ट और रैली मोड दिए गए हैं।
विज्ञापन

क्या है खासियत

3 of 7
For Reference Only - फोटो : lamborghini
इस सुपरकार की सबसे बड़ी खासियत यह है कि एक सुपरकार होने के बाद भी इससे ऑफ रोडिंग की जा सकती है। कंपनी ने इस कार को ऑफ रोडिंग के लिए खासतौर पर तैयार किया है। इसके सस्पेंशन ट्रैवल को बढ़ाया गया है। सस्पेंशन ट्रैवल को 44 मिमी तक बढ़ाने के अलावा एल्यूमिनियम फ्रंट अंडरबॉडी प्रोटेक्शन और रीइन्सफोर्ड सिल्स और रुप माउंटिड एयर इनटेक दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें - Car Number Plate Meaning: वाहनों की नंबर प्लेट के रंग में छिपा होता है बड़ा राज, क्या जानते हैं आप

कैसा है इंजन

4 of 7
For Reference Only - फोटो : lamborghini
सुपरकार में इंजन भी काफी दमदार दिया गया है। कंपनी की ओर से हुराकान स्टेराटो में 5.2 लीटर का वी10 इंजन दिया गया है। जो इसके स्टैंडर्ड वर्जन में भी मिलता है। इस इंजन से कार को 610 बीएचपी और 560 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। स्टैंडर्ड हुराकान के मुकाबले स्टेराटो का इंजन 30 बीएचपी और 40 न्यूटन मीटर कम ताकत देता है। इसके बाद भी यह काफी तेज सुपरकार है। जीरो से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड को हासिल करने में इसे सिर्फ 3.4 सेकेंड का समय लगता है। इसकी टॉप स्पीड 260 किलोमीटर प्रति घंटा है।

यह भी पढ़ें- Rolls Royce EV: रोल्स रॉयस ने पेश की पहली इलेक्ट्रिक कार, ताकतवर मोटर के साथ मिलेगी इतनी ज्यादा रेंज
विज्ञापन

कब से होगी डिलीवरी

5 of 7
For Reference Only - फोटो : lamborghini
जानकारी के मुताबिक कंपनी की ओर से हुराकान स्टेराटो का प्रोडक्शन फरवरी 2023 तक शुरू किया जा सकता है। जिसके बाद इसकी डिलीवरी की शुरूआत साल 2023 की दूसरी तिमाही से शुरू हो सकती है। खास बात यह है कि कंपनी की ओर से इस वैरिएंट की सिर्फ 1499 कारें ही बनाई जाएंगी। जिसमें से कुछ की भारत में डिलीवरी हो सकती है।

यह भी पढ़ें- Car Headlight: कार में कितनी तरह की होती हैं हेडलाइट्स, जानें कौन सी लाइट से मिलती है सबसे ज्यादा रोशनी
विज्ञापन

भारत बना अहम बाजार

6 of 7
For Reference Only - फोटो : lamborghini
लैम्बॉर्गिनी जैसी सुपरकार कंपनी के लिए भारत एक अहम बाजार बन गया है। तमाम सुपरकार बनाने वाली कंपनियां अन्य देशों के साथ ही भारत में भी अपनी कारों को पेश कर रही हैं। इसी क्रम में अब हुराकान स्टेराटो को भारतीय ग्राहकों के लिए उपलब्ध करवाया गया है।

यह भी पढ़ें-  Diesel Autorickshaw: दिल्ली-एनसीआर में बंद होने वाले हैं डीजल ऑटो रिक्शा, केंद्र सरकार ने तैयार की योजना

क्या है कीमत
कंपनी ने हुराकान स्टेराटो को 4.61 करोड़ रुपये की कीमत पर लॉन्च किया है।

यह भी पढ़ें- Toyota Vs Maruti: टोयोटा ग्लैंजा और मारुति बलेनो में कौन सी सीएनजी हैचबैक है बेहतर, जानें फीचर्स से लेकर कीमत
विज्ञापन
विज्ञापन

उरुस परफॉर्मेंते भी हुई है लॉन्च

7 of 7
लैम्बॉर्गिनी उरुस परफॉर्मेंते - फोटो : अमर उजाला
लैम्बॉर्गिनी की ओर से 15 दिन के अंदर यह दूसरा लॉन्च रहा। इससे पहले 24 नवंबर को कंपनी की ओर से एसयूवी उरुस की परफॉर्मेंते को भी लॉन्च किया गया था। कंपनी ने एसयूवी 4.22 करोड़ रुपये की कीमत पर भारतीय बाजार में लॉन्च किया था।

यह भी पढ़ें-  Carbon Fiber: क्या होता है कार्बन फाइबर, कितना होता है मजबूत, स्पोर्ट्स कारों में क्यों होता है इस्तेमाल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें