Lamborghini Aventador SVJ Traffic Challan
- फोटो : X/@prajwaldza
बंगलूरू में एक महंगी सुपरकार को लापरवाही से चलाने का मामला सामने आया है। Lamborghini (लैंबॉर्गिनी) दुनिया की कुछ सबसे शानदार परफॉर्मेंस कार बनाती है। हालांकि, लोग अक्सर इन हाई-एंड परफॉर्मेंस कारों को लापरवाही से चलाते हैं, और इंटरनेट पर ऐसे कई वीडियो भरे पड़े हैं। ऐसे ही एक मामले में, सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो के बाद बंगलूरू पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए Lamborghini Aventador SVJ को नियम तोड़ने के आरोप में जब्त कर लिया। वीडियो में सड़क पर तेज रफ्तार और खतरनाक ड्राइविंग साफ देखी जा सकती है।