"6:30 बजे निकली, डेढ़ घंटे बाद भी ऑफिस के बाहर"
इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए वीडियो में व्यक्ति जाम में खड़ी एक कार की ओर बढ़ता है। कार में बैठी महिला हंसते हुए कहती है, "आज तो वाट लगने वाली है।"
बातचीत में बताया जाता है कि महिला शाम 6:30 बजे ऑफिस से निकली थी, लेकिन लगभग डेढ़ घंटे बाद भी ट्रैफिक से बाहर नहीं निकल पाई। और हैरानी की बात यह कि वह अब भी अपने ऑफिस के आसपास ही खड़ी है।
यह भी पढ़ें - High Ground Clearance SUV: ये हैं बेहतरीन ग्राउंड क्लीयरेंस वाली टॉप-5 एसयूवी, कीमत 7-12 लाख रुपये तक
बिजनेस बे के किन इलाकों में सबसे ज्यादा दिक्कत?
वीडियो शेयर करने वाले फरहान बशीर ने इस समस्या को गंभीर बताते हुए दुबई सड़क और परिवहन प्राधिकरण (RTA) को टैग किया। उन्होंने लिखा कि अगर ट्रैफिक धीरे-धीरे आगे बढ़ रहा हो तो समझ आता है, लेकिन यहां लोग एक ही जगह लगभग दो घंटे तक फंसे रह रहे हैं।
खासतौर पर प्रिज्म, रीगल और वन ओमनीयत द्वारा टावरों के आसपास रोजाना जाम की स्थिति बन रही है।
यह भी पढ़ें - Traffic Rules: एक साल में पांच चालान कटे तो निलंबित हो सकता है ड्राइविंग लाइसेंस, इसमें ई-चालान भी है शामिल
RTA का जवाब: समाधान पर काम जारी
दुबई की ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी ने इस शिकायत पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि बिजनेस बे इलाके में ट्रैफिक कम करने के लिए उचित समाधान लागू किए जाएंगे।
RTA के मुताबिक, सड़क नेटवर्क के विकास की योजना पर काम चल रहा है, जिसमें अल मुस्तकबल स्ट्रीट, अल बोर्सा स्ट्रीट, अल सुकूक स्ट्रीट में सुधार और शेख जायद रोड पर ट्रेड सेंटर राउंडअबाउट के पुनर्विकास को शामिल किया गया है। यह परियोजना 2026 की पहली तिमाही में शुरू होने की उम्मीद है।
यह भी पढ़ें - EV vs Petrol: ईवी बनाम पेट्रोल बहस, भाविश अग्रवाल के 90% सस्ते दावे पर सवाल, सोशल मीडिया ने किया फैक्ट-चेक
सोशल मीडिया पर कैसी रही प्रतिक्रिया?
वीडियो वायरल होते ही लोगों ने जमकर प्रतिक्रिया दी।
- एक यूजर ने लिखा, "यह वाकई दुखद है।"
- दूसरे ने कहा, "मैं भी वहां दो घंटे तक फंसा था।"
- तीसरी टिप्पणी में लिखा गया, "बदनाम तो सिर्फ बंगलूरू होता है।"
यह भी पढ़ें - Car Crash: उदयपुर कार हादसा, 140 की रफ्तार! हाथ में सिगरेट और चंद सेकंड बाद चार किशोरों की मौत, देखें वीडियो
रोज की परेशानी, हंसी से आगे की बात
एक अन्य यूजर ने लिखा, "लोग इसे मजाक समझ सकते हैं, लेकिन हर दूसरे दिन एक ही जगह घंटों फंसे रहना बेहद निराशाजनक है। कुछ तो करना ही पड़ेगा।"
यह वीडियो दिखाता है कि ट्रैफिक की समस्या सिर्फ कुछ चुनिंदा शहरों तक सीमित नहीं है। बल्कि आधुनिक और तेज-तर्रार माने जाने वाले शहर भी इससे अछूते नहीं हैं।
यह भी पढ़ें - Rash Driving: खतरनाक ड्राइविंग का वीडियो वायरल, दिल्ली पुलिस ने जब्त की एसयूवी, X पर जारी की चेतावनी
यह भी पढ़ें - Video: थार से पहुंचे युवक ने लेह के फोटू ला दर्रे पर चिपकाया 'गुर्जर' स्टिकर, वायरल वीडियो पर फूटा लोगों का गुस्सा
यह भी पढ़ें - FASTag: टोल प्लाजा पर नहीं चल रहा फास्टैग? ये छोटी गलतियों से भी ब्लैकलिस्ट हो सकता है आपका टैग