फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Komaki: कोमाकी ने लॉन्च किए दो नए इलेक्ट्रिक स्कूटर DT 3000 और LY, मिलता है 220 किमी तक का रेंज, जानें फीचर्स और कीमत

Tue, 24 May 2022 09:01 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Komaki (कोमाकी) ने मंगलवार को भारतीय बाजार में दो इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च करने का एलान किया। जानें Komaki DT 3000 और Komaki LY इलेक्ट्रिक स्कूटर की रेंज, कीमत और फीचर्स।
विज्ञापन
Komaki DT 3000 - फोटो : Komaki
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Komaki (कोमाकी) ने मंगलवार को भारतीय बाजार में दो इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च करने का एलान किया। Komaki LY (कोमाकी एलवाई) को तीन कलर स्कीम में पेश किया गया है। इसमें गार्नेट रेड, जेट ब्लैक और मेटल ग्रे रंग शामिल हैं। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 88,000 रुपये रखी गई है। जबकि हायर-स्पेक मॉडल Komaki DT 3000 (कोमाकी डीटी 3000) में एक पारवफुल 3000 वाट बीएलडीसी मोटर मिलता है। कंपनी ने इसकी एक्स-शोरूम कीमत 1,22,500 रुपये तय की है।
विज्ञापन


Komaki DT 3000 का पावर, रेंज और स्पीड
Komaki DT 3000 का नाम इसकी 3000 वाट बीएलडीसी मोटर से मिलता है। इस मोटर को पावर देने के लिए 62V52AH की लिथियम बैटरी पैक दी गई है। कंपनी का दावा है कि यह 'बाजार की उम्मीदों से बहुत आगे' है। कंपनी का दावा है कि यह मोटर स्कूटर को 80 किमी प्रति घंटा की टॉप स्पीड तक ले जाता है। साथ ही कंपनी का दावा है कि इस बैटरी की वजह से यह स्कूटर एक बार फुल चार्जिंग पर 180 से 220 किमी की दूरी तय कर सकता है। यह चार अलग-अलग रंग विकल्पों जैसे मेटल ग्रे, ट्रांसलूसेंट ब्लू, जेट ब्लैक और ब्राइट रेड में खरीदने के लिए उपलब्ध है। 

Komaki LY
कंपनी का कहना है कि Komaki LY (कोमाकी एलवाई) भारत में पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर है जिसमें एंटी-स्किड फंक्शन मिलता है। हालांकि कंपनी ने नए फंक्शन के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी है। लेकिन इतना जरूर बताती है कि यह 'सुरक्षित और संतुलित ड्राइव सुनिश्चित करता है'। Komaki LY एक बार फुल चार्जिंग पर 90 किमी की दूरी तय करता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

Komaki LY - फोटो : Komaki
फीचर्स
दोनों नए स्कूटर कुछ आकर्षक फीचर्स के साथ आते हैं। इनमें सेल्फ-डायग्नोसिस इंस्ट्रूमेंट, डिस्क ब्रेक, मोबाइल चार्जिंग पॉइंट, नॉइज-फ्री फंक्शनिंग, रिवर्स असिस्ट, रिमोट लॉक, टेलिस्कोपिक शॉकर, क्रूज कंट्रोल और ब्लूटूथ स्पीकर जैसे फीचर्स मिलते हैं। 

'दो बेजोड़ वाहनों की सवारी'
कोमाकी इलेक्ट्रिक डिवीजन के निदेशक गुंजन मल्होत्रा ने कहा, "भारतीय ग्राहकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिलने के बाद, हमारे ग्रीन और टिकाऊ गतिशीलता समाधानों में विश्वास दिखाते हुए, हम भारतीय सड़क को फिर से चमकाने के लिए दो नए ईवी के साथ वापस आने के लिए प्रेरित हैं। इस बार राइडर्स सेगमेंट में दो बेजोड़ वाहनों की सवारी करने में गर्व महसूस करेंगे - DT 3000 अपनी अनूठी बैटरी और LY एंटी-स्किड फंक्शन के साथ आते हैं।" 

हाल ही में लॉन्च किए थे दो वाहन
इस साल जनवरी में कोमाकी ने क्रूजर मोटरसाइकिल Ranger (रेंजर) और क्लासिक स्कूटर Venice (वेनिस) को पेश किया था। मल्होत्रा ने कहा, "हमारे नए युग के इलेक्ट्रिक वाहनों को उनकी हाई क्वालिटी, हाई परफॉर्मेंस, जबरदस्त पावर, स्पोर्टी लुक, लो मेंटेनेंस और लंबी सर्विस लाइफ के लिए बाजार में बड़े स्तर पर स्वीकार किया जाता है। इसके अलावा, एक दर्जन अत्याधुनिक सुविधाओं और सस्ती कीमत के साथ, कोमाकी ग्राहकों को वैल्यू फॉर मनी देता है।"
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें