ऑटो जगत के लिए अगस्त का बीता हफ्ता काफी खास रहा। इस बीच कई नई कार और बाइक लॉन्च हुईं तो कई नई कारों और बाइक्स की जानकारी सामने आईं। बीते हफ्ते क्या खास रहा। आइए जानते हैं।
अगस्त का बीता हफ्ता ऑटोमोबाइल जगत के लिए काफी कुछ नया लेकर आया। इस दौरान कई नए वाहनों को भी पेश किया गया। इसके अलावा कुछ कंपनियों ने भविष्य की तैयारियों की जानकारी को साझा किया। हम इस खबर में आपको 21 अगस्त से 27 अगस्त के बीच ऑटोमोबाइल जगत की कुछ जानकारियों को साझा कर रहे हैं।
विज्ञापन
2 of 21
For Reference Only
- फोटो : सोशल मीडिया
राहुल गांधी ने लद्दाख में चलाई यह बाइक
सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जिसमें राहुल गांधी एक बाइक को चला रहे हैं। राहुल हाल में लद्दाख दौरे पर हैं। जहां पर उन्होंने कुछ समय के लिए एक बाइक को चलाया। जानकारी के मुताबिक पेंगोंग लेक जाने के दौरान इस बाइक को चलाया। राहुल ने इस दौरान जिस बाइक को चलाया वह केटीएम की 390 बाइक है। लद्दाख में राहुल गांधी ने जिस बाइक को चलाया वह केटीएम की 390 एडवेंचर बाइक है। इस बाइक में कंपनी की ओर से 373 सीसी का इंजन दिया जाता है। जिस इंजन से बाइक को 43.5 बीएचपी की पावर और 37 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। इस बाइक में टीएफटी इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, एबीएस, ऑफ रोड एबीएस, ट्रैक्शन कंट्रोल, राइड बाय वायर तकनीक को दिया जाता है। केटीएम की ओर से 390 सीसी में कई विकल्प दिए जाते हैं। जिनमें 390 ड्यूक, आरसी 390, एडवेंचर 390 और एडवेंचर एक्स 390 हैं। इस बाइक की एक्स शोरुम कीमत 2.81 लाख रुपये से शुरू हो जाती है और इसके टॉप वैरिएंट की एक्स शोरुम कीमत 3.61 लाख रुपये है।
विज्ञापन
3 of 21
For Reference Only
- फोटो : tata motors
ओणम के मौके पर ये कंपनियां दे रही तगड़ा डिस्काउंट
अगस्त महीने में ओणम के मौके पर कार कंपनियों की ओर से खास ऑफर दिए जा रहे हैं। केरल राज्य में वाहन खरीदने पर कंपनियों की ओर से यह ऑफर दिए जा रहे हैं। निसान की ओर से मैग्नाइट एसयूवी खरीदने कंपनी की ओर से आकर्षक ऑफर मिल रहे हैं। कंपनी की ओर से एसयूवी खरीदने पर 87 हजार रुपये के ऑफर दिए जा रहे हैं। ओणम के मौके पर टाटा की ओर से ऑफर मिल रहे हैं। कंपनी भी 24 से 80 हजार रुपये के ऑफर दे रही है। रेनो की ओर से भी ओणम के मौके पर 75 हजार रुपये के ऑफर्स दिए जा रहे हैं।
4 of 21
Jaguar F-Pace SVR
- फोटो : Jaguar Land Rover
इस लग्जरी कंपनी ने बढ़ा दीं इन कारों की कीमत
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जगुआर ने अपनी दो गाड़ियों की कीमत में बढ़ोतरी कर दी है। जानकारी के मुताबिक कंपनी ने एफ टाइप और एफ पेस एसयूवी की कीमत में बढ़ोतरी की है। कंपनी की ओर से इन गाड़ियों की कीमत में करीब 1.85 लाख रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है। जगुआर एफ पेस की कीमत 78.46 लाख रुपये एक्स शोरुम हो गई है। जगुआर की दूसरी कार एफ टाइप की कीमत करीब एक करोड़ रुपये है। कंपनी भारत में एफ टाइप, एफ पेस और आई पेस इलेक्ट्रिक की बिक्री करती है।
विज्ञापन
5 of 21
स्विफ्ट स्पोर्ट
- फोटो : Suzuki
अक्तूबर में पेश हो सकती है नई मारुति स्विफ्ट
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक स्विफ्ट के फेसलिफ्ट वर्जन को पेश करने की तैयारी की जा रही है। जानकारी के मुताबिक कंपनी इसका फेसलिफ्ट वर्जन अक्तूबर महीने में पेश कर सकती है। भारत में इसे अगले साल तक लॉन्च किया जा सकता है। मौजूदा स्विफ्ट के मुकाबले नई स्विफ्ट में कई नए फीचर्स मिल सकते हैं, जिनमें बड़ी टचस्क्रीन, हेड्स अप डिस्प्ले शामिल हैं। नई स्विफ्ट में एक से ज्यादा इंजन के विकल्प भी मिल सकते हैं। जिसके साथ हाईब्रिड विकल्प भी शामिल है। मौजूदा स्विफ्ट के मुकाबले नई स्विफ्ट के इंटीरियर और एक्सटीरियर में भी बदलाव होंगे।
विज्ञापन
6 of 21
Citroen C3 Safety Rating Latin NCAP
- फोटो : Latin NCAP
भारत से पहले इन देशों में होता है कार क्रैश टेस्ट
मंगलवार से देश में पहली बार कारों की सुरक्षा के लिए एनसीएपी क्रैश टेस्ट की शुरूआत होगी। 22 अगस्त को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी एनसीएपी क्रैश टेस्ट की शुरूआत करेंगे। कार क्रैश टेस्ट भारत से पहले पांच देशों में किया जाता है। इन देशों में चीन, जापान, साउथ कोरिया, अमेरिका की दो एजेंसी शामिल हैं। अमेरिका में एनएचटीएसए और आईआईएचएस की ओर से वाहनों की सुरक्षा जांची जाती है। चीन में सीएनसीएपी, जापान में जेएनसीएपी, साउथ कोरिया में केएनसीएपी नाम की संस्था टेस्ट करती है।
विज्ञापन
7 of 21
2023 Honda Activa 125
- फोटो : Honda Motorcycle
जुलाई में रही इन स्कूटर्स की सबसे ज्यादा मांग
जुलाई 2023 के दौरान देशभर में कुल 1.35 लाख से ज्यादा होंडा एक्टिवा की बिक्री हुई। दूसरे पायदान पर टीवीएस जुपिटर रहा, इसकी कुल 66439 यूनिट्स की बिक्री हुई। तीसरे नंबर पर सुजुकी एक्सेस का नंबर रहा। इसकी 51678 यूनिट्स की बिक्री जुलाई में हुई। अगले नंबर पर टीवीएस एनटॉर्क आया। इसकी कुल 25839 यूनिट्स की बिक्री जुलाई में हुई। पांचवें नंबर पर होंडा डियो रहा, 20414 यूनिट्स की बिक्री जुलाई 2023 में हुई। अगले नंबर पर ओला एसवन, सुजुकी बर्गमैन, यामाहा रेजेडआर, टीवीएस आईक्यूब, यामाहा फैसिनो रहे।
8 of 21
द्वारका एक्सप्रेस वे पर लापरवाही से किया जा रहा कार्य, हादसा होने का बना हुआ है डर
- फोटो : अमर उजाला
नितिन गडकरी ने दिखाया द्वारका एक्सप्रेस वे
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने सोशल मीडिया पर दिल्ली के द्वारका एक्सप्रेस-वे की वीडियो शेयर की है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने इस एक्सप्रेस-वे को इंजीनियरिंग का चमत्कार बताया है। इस एक्सप्रेस-वे को दिल्ली में महिपालपुर शिवमूर्ति से गुरूग्राम के खेड़कीदौला टोल तक बनाया जा रहा है। करीब 40 किलोमीटर लंबे एक्सप्रेस-वे को बनाने में करीब दो लाख मीट्रिक टन स्टील का उपयोग होगा। इसकी शुरूआत होने के बाद द्वारका से मानेसर तक का समय कम होकर 15 मिनट हो जाएगा। द्वारका एक्सप्रेस-वे से मानेसर और आईजीआई एयरपोर्ट के बीच का समय सिर्फ 20 मिनट का हो जाएगा।
9 of 21
for reference only
- फोटो : latin ncap
इन पांच कारों को क्रैश टेस्ट में मिले हैं सबसे ज्यादा नंबर
फॉक्सवैगन वर्टुस और स्कोडा स्लाविया को ग्लोबल एनसीएपी क्रैश टेस्ट में पूरे पांच अंक हासिल हो चुके हैं। महिंद्रा स्कॉर्पियो एन को व्यस्कों की सुरक्षा के लिए पांच और छोटे बच्चों की सुरक्षा के लिए चार अंक मिले हैं। फॉक्सवैगन ताइगुन और स्कोडा कुशाक को भी व्यस्कों और छोटे बच्चों की सुरक्षा के लिए पूरे पांच अंक मिले हैं। होंडा सिटी फोर्थ जनरेशन को व्यस्कों और छोटे बच्चों की सुरक्षा के लिए चार अंक मिले हैं। महिंद्रा एक्सयूवी 700 को व्यस्कों की सुरक्षा के लिए पांच और छोटे बच्चों की सुरक्षा के लिए चार अंक मिले हैं। टाटा पंच को भी व्यस्कों की सुरक्षा के लिए पांच और छोटे बच्चों की सुरक्षा के लिए चार अंक मिले हैं।
10 of 21
For Reference Only
- फोटो : maruti suzuki
ग्लोबल एनसीएपी क्रैश टेस्ट में ये कारें हुई फेल
मारुति वैगन आर को ग्लोबल एनसीएपी क्रैश टेस्ट में व्यस्कों के लिए एक और छोटे बच्चों के लिए जीरो रेटिंग मिली है। मारुति स्विफ्ट को भी व्यस्कों के लिए एक और छोटे बच्चों के भी एक अंक मिल चुका है। मारुति एस प्रेसो को ग्लोबल एनसीएपी क्रैश टेस्ट में व्यस्कों के लिए एक और छोटे बच्चों के लिए जीरो रेटिंग मिली है। मारुति इग्निस को ग्लोबल एनसीएपी क्रैश टेस्ट में व्यस्कों के लिए एक और छोटे बच्चों के लिए जीरो रेटिंग मिली है। मारुति ऑल्टो के-10 को ग्लोबल एनसीएपी क्रैश टेस्ट में व्यस्कों के लिए दो और छोटे बच्चों के लिए जीरो रेटिंग मिली है। ह्यूंदै ग्रैंड नियोस आई-10 को भी व्यस्कों के लिए दो और छोटे बच्चों के लिए भी दो स्टार रेटिंग मिल चुकी है।
11 of 21
For Reference Only
- फोटो : सोशल मीडिया
लॉन्च हुआ ई ब्लू फियो इलेक्ट्रिक स्कूटर
गोदावरी इलेक्ट्रिक मोटर्स की ओर से देश में नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च किया गया है। यह ईवी दो पहिया वाहन सेगमेंट में कंपनी की ओर से पहला उत्पाद है। इसके लिए कंपनी ने 15 अगस्त से बुकिंग शुरु की थी और अब डिलीवरी की प्रक्रिया 23 अगस्त से शुरु हो जाएगी। कंपनी की ओर से इस स्कूटर में 2.52 किलोवॉट की बैटरी दी गई है। इसमें लगी मोटर से स्कूटर को 110 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। राइडिंग के लिए इसमें इकोनॉमी, नॉर्मल और पावर मोड दिए गए हैं। सिंगल चार्ज के बाद इस स्कूटर को 110 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है। इसकी टॉप 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक है। साथ ही इसमें री-जनरेटिव तकनीक को भी दिया गया है। कंपनी की ओर से इसमें ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, चौड़ा फ्लोरबोर्ड, कन्विनियंस बॉक्स, मोबाइल चार्जिंग पोर्ट, 7.4 इंच का फुल डिजिटल कलर्ड डिस्प्ले, कॉल अलर्ट, साइड स्टैंड सेंसर जैसे कई फीचर्स को दिया गया है। कंपनी की ओर से इस स्कूटर को 99999 रुपये की इंट्रोडक्ट्री कीमत पर लॉन्च किया गया है। साथ ही इस स्कूटर पर कंपनी की ओर से तीन साल और 30 हजार किलोमीटर की वारंटी भी दी जा रही है।
12 of 21
For Reference Only
- फोटो : revolt motors
नए एडिशन में लॉन्च हुई यह इलेक्ट्रिक बाइक
रिवोल्ट ने आरवी 400 बाइक के लिमिटेड एडिशन को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। लिमिटेड एडिशन बाइक में कंपनी की ओर से खास रंग का उपयोग किया है। साथ ही कुछ और खूबियों को भी इस एडिशन में दिया गया है। आरवी400 इलेक्ट्रिक बाइक के लिमिटेड एडिशन में कंपनी की ओर से स्टेल्थ ब्लैक पेंटस्कीम दी गई है। इसके साथ ही बाइक में गोल्डन रंग के अपसाइड डाउन फॉर्क्स दिए गए हैं, जिससे यह बाइक प्रीमियम बाइक की तरह दिखाई देती है। ज्यादा स्पोर्टी लुक देने के लिए इसमें पीले रंग का मोनोशॉक दिया गया है। साथ ही बाइक में काले रंग के अलॉय व्हील्स, स्विंग आर्म, हैंडलबार और रियर ग्रिप दी गई हैं। कंपनी की ओर से रिवोल्ट आरवी400 लिमिटेड एडिशन की एक्स शोरुम कीमत 1.45 लाख रुपये रखी गई है। जबकि सामान्य आरवी400 की एक्स शोरुम कीमत 1.40 लाख रुपये है।
13 of 21
For Reference Only
- फोटो : सोशल मीडिया
ट्रैफिक नियम तोड़ने के खिलाफ नोएडा पुलिस का अभियान
जानकारी के मुताबिक नोएडा में पिछले 11 दिनों में ट्रैफिक पुलिस की ओर से ट्रैफिक नियमों को तोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। नोएडा में ट्रैफिक पुलिस ने पिछले 11 दिनों के दौरान तीन तरह के मामले में दो हजार से ज्यादा चालान किए हैं। नोएडा ट्रैफिक पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक 11 अगस्त से 21 अगस्त के बीच जातिसूचक शब्द वाहन पर लिखे होने के मामले में 1073 कटे हैं। जबकि शीशों पर काली फिल्म के मामले में 443 और बिना ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन चलाने के मामले में कुल 568 चालान काटे गए हैं। इन वाहनों में नोएडा के साथ ही अन्य जिलों और अन्य राज्यों के वाहन भी शामिल हैं। ट्रैफिक पुलिस की ओर से समय-समय पर लोगों को जागरूक भी किया जाता है। सोशल मीडिया के साथ ही रेड लाइट पर भी लगातार कई बार अभियान चलाए जाते हैं। जिसमें लोगों को यातायात नियमों की जानकारी दी जाती है। इसके बाद भी अगर नियमों को तोड़ा जाता है तो फिर कार्रवाई की जाती है। वाहन एक्ट के अनुसार नंबर प्लेट पर नंबर के अलावा कुछ भी लिखवाना गैर कानूनी है। इसके अलावा वाहन के शीशे पर भी जाति और धर्म सूचक शब्द नहीं लिखवाए जा सकते हैं। साथ ही किसी भी वाहन के शीशों पर फिल्म नहीं होनी चाहिए।
14 of 21
हुंडई कोना इलेक्ट्रिक
- फोटो : सोशल मीडिया
अगस्त में किन कंपनियों की किस एसयूवी पर मिल रहा सबसे ज्यादा डिस्काउंट
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ह्यूंदै की ओर से कोना ईवी पर अगस्त में अधिकतम दो लाख रुपये के ऑफर दिए जा रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक जीप की ओर से अपनी एसयूवी पर करीब 1.5 लाख रुपये तक के ऑफर मिल रहे हैं। जानकारी के मुताबिक एमजी भी अपनी जेड एस ईवी पर करीब 1.5 लाख रुपये के ऑफर दे रही है। फॉक्सवैगन की ओर से भी अगस्त में ताइगुन एसयूवी करीब 1.6 लाख रुपये के ऑफर दिए जा रहे हैं। रेनो की ओर से काइगर एसयूवी पर 75 हजार रुपये के ऑफर अगस्त में मिल रहे हैं। निसान की ओर से भी अगस्त महीने में मैग्नाइट पर 67 हजार रुपये के ऑफर दिए जा रहे हैं।
15 of 21
For Reference Only
- फोटो : सोशल मीडिया
दिल्ली में 10 और 15 साल पुराने वाहन मिलेंगे वापस
दिल्ली में ओवर एज हो चुके कई वाहनों को जब्त किया गया था। जिनको वापस लौटाने के आदेश दिल्ली हाई कोर्ट की ओर से दिए गए हैं। जिसके बाद दिल्ली के कई लोगों को बड़ी राहत मिली है। हालांकि इसके लिए कोर्ट की ओर से शर्त भी रखी गई है, जिसका लोगों को पालन करना होगा। कोर्ट ने यह शर्त रखी है कि जिन वाहनों की उम्र पूरी हो चुकी है और उसके बाद उन्हें जब्त किया गया है। ऐसे वाहनों को निजी स्थानों पर स्थाई रूप से पार्क करना होगा। इसके साथ ही यह भी कहा गया है कि इन वाहनों को शहर की सीमा से हटाने का वचन देना होगा। कोर्ट ने कहा कि ऐसी नीति का उद्देश्य कारों को जब्त करना नहीं बल्कि प्रदूषण को कम करना है। अगर कोई वाहन मालिक इस शर्त का उल्लंघन करता हुआ पाया जाता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी। इसके साथ ही कोर्ट ने सरकार को निर्देश दिया है कि वह इससे जुड़ी नीति बनाए और उसका प्रचार करें। जिससे जनता को इसकी जानकारी मिल पाए। न्यायमूर्ति प्रतीक जालान 15 साल और 10 साल से ज्यादा पुराने पेट्रोल और डीजल वाहनों के उपयोग पर प्रतिबंध लगाने वाले न्यायिक आदेशों का उल्लंघन करने के लिए अधिकारियों द्वारा कारों को जब्त करने के खिलाफ याचिकाओं पर सुनवाई कर रहे थे।
16 of 21
For Reference Only
- फोटो : tvs motors
टीवीएस ने लॉन्च किया प्रीमियम इलेक्ट्रिक स्कूटर एक्स
टीवीएस मोटर्स की ओर से अपने दूसरे इलेक्ट्रिक स्कूटर के तौर पर एक्स को लॉन्च कर दिया है। कंपनी की ओर से इसे कई खूबियों के साथ पेश किया गया है। इससे पहले कंपनी की ओर से आई क्यूब जैसे इलेक्ट्रिक स्कूटर को पेश किया जाता है। कंपनी की ओर से इस प्रीमियम इलेक्ट्रिक स्कूटर में कई खूबियों को दिया गया है। इसमें 10.2 इंच की टीएफटी टचस्क्रीन को टिल्ट एडजस्टमेंट के साथ दिया गया है। इसके अलावा इसमें क्रूज कंट्रोल, रिवर्स असिस्टेंट, टीवीएस स्मार्ट कनेक्ट कनेक्टिड फीचर्स, लाइव वीडियो स्ट्रीमिंग, ऑन बोर्ड गेम्स, वेब ब्राउसर, लाइव लोकेशन शेयरिंग, की-लैस, एलईडी हेडलाइट, सीक्वेंशल इंडीकेटर्स, एंटी थेफ्ट अलॉर्म जैसे फीचर्स दिए गए हैं। कंपनी की ओर से इस स्कूटर को प्रीमियम इलेक्ट्रिक स्कूटर सेगमेंट में लाया गया है। जिसके कारण इसकी कीमत 2.50 लाख रुपये एक्स शोरुम बेंगलुरु रखी गई है। टीवीएस एक्स स्कूटर पर फेम सब्सिडी का लाभ नहीं मिलेगा।
17 of 21
For Reference Only
- फोटो : lectrix
चंद्रयान-3 की सफलता के बाद इस इलेक्ट्रिक स्कूटर का लॉन्च हुआ स्पेशल एडिशन
लेक्ट्रिक्स इलेक्ट्रिक की ओर से एलएक्सएस इलेक्ट्रिक स्कूटर के लिमिटेड एडिशन मूनशाइन को भारतीय बाजार में लॉन्च किया गया है। कंपनी की ओर से इसके लिमिटेड एडिशन मूनशाइन को चंद्रयान-3 की सफलता के बाद पेश किया गया है। लेक्ट्रिक्स की ओर से एलएक्सएस इलेक्ट्रिक स्कूटर के लिमिटेड एडिशन मूनशाइन में गोल्डन रंग के लोगो को दिया गया है। जिसके साथ आकाश की ओर दो तीर दिखाए गए हैं। कंपनी के मुताबिक यह अंतरिक्ष युग का प्रतिनिधित्व कर रहा है। खास बात यह है कि कंपनी इस एडिशन का उत्पादन सीमित संख्या में करेगी। कंपनी की ओर से इस स्कूटर में तीन किलोवाट की क्षमता की बैटरी दी गई है। जिसके साथ 2200 वाट की मोटर मिलती है। इस बैटरी से स्कूटर को फुल चार्ज में 115 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है। इसकी टॉप स्पीड 60 किलोमीटर प्रति घंटा है और जीरो से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड को नौ सेकेंड में हासिल किया जा सकता है। कंपनी की ओर से मूनशाइन एडिशन की एक्स शोरुम कीमत 97999 रुपये रखी गई है।
18 of 21
Maruti Suzuki Grand Vitara 2022
- फोटो : Maruti Suzuki
भारत एनसीएपी क्रैश टेस्ट में पहले शामिल होंगी ये कारें
कारों की सुरक्षा जांच के लिए देश में बीएनसीएपी कार्यक्रम लॉन्च किया गया है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने 22 अगस्त को इस कार्यक्रम को लॉन्च किया है। अब भारत में ही कारों के टेस्ट के बाद सुरक्षा रेटिंग मिल पाएगी। जिससे ग्राहकों को कार की सेफ्टी की जानकारी मिलेगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मारुति की ओर से तीन कारों को टेस्टिंग के लिए दिया जा सकता है। इनमें फ्रॉन्क्स, जिम्नी, ब्रेजा या ग्रैंड विटारा में से तीन एसयूवी शामिल हो सकती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ह्यूंदै की ओर से भी एक एसयूवी को सबसे पहले टेस्टिंग के लिए दिया जा सकता है। जानकारी के मुताबिक ह्यूंदै की ओर से हाल में लॉन्च की गई एक्सटर को इस कार्यक्रम में शामिल किया जा सकता है।
19 of 21
For Reference Only
- फोटो : सोशल मीडिया
लेक्सस ने पेश की नई एमपीवी एलएम
टोयोटा ने भारत में नई एमपीवी एलएम को पेश कर दिया है। कंपनी की ओर से इस एमपीवी को लग्जरी सेगमेंट में लाया गया है। लेक्सस एलएम को पेश करने के साथ ही कंपनी ने इसके लिए बुकिंग को भी शुरु कर दिया है। कंपनी की ओर से इस अल्ट्रा लग्जरी एमपीवी में कई ऐसे फीचर्स दिए गए हैं, जिनको दुनिया में पहली बार किसी एमपीवी में दिया गया है। इनमें 48 इंच चौड़ी डिस्प्ले, रियर टार्गेट एसी के साथ एडजस्टमेंट फंक्शन, पावर लॉन्ग स्लाइड रेल, मल्टी पोजिशन टिप-अप सीट, फ्रीक्वेंसी सेंसिटिव पिस्टन वॉल्व जैसे फीचर्स हैं। वहीं इसमें अन्य फीचर्स के तौर पर डोर इजी क्लोजर, रिमूवेबल रियर मल्टी ऑपरेशनल पेनल, व्हीकल ब्रेकिंग पोस्टर कंट्रोल जैसे फीचर्स हैं। इसमें चार और सात सीट का विकल्प भी कंपनी की ओर से दिया गया है। कंपनी की ओर से अभी इसके लॉन्च को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन फिलहाल इसके लिए बुकिंग शुरु कर दी गई है। उम्मीद है कि कंपनी इसे फेस्टिव सीजन के दौरान लॉन्च करे। लॉन्च के समय इसकी संभावित कीमत एक से 1.50 करोड़ रुपये के बीच हो सकती है।
20 of 21
For Reference Only
- फोटो : Toyota Bharat
लॉन्च होगी 100 फीसदी ईथेनॉल से चलने वाली गाड़ी
देश की पहली 100 फीसदी ईथेनॉल से चलने वाली गाड़ी को जल्द लॉन्च किया जाएगा। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने जानकारी दी है कि वह इस कार को अगस्त महीने में ही लॉन्च करेंगे। जानकारी के मुताबिक 100 फीसदी ईथेनॉल से चलने वाली गाड़ी को 29 अगस्त को लॉन्च किया जाएगा। जानकारी के मुताबिक टोयोटा की ओर से इनोवा एमपीवी को 100 फीसदी ईथेनॉल कार के तौर पर लाया जाएगा। 100 फीसदी ईथेनॉल से चलने वाले वाहनों से प्रदूषण कम होगा, जिससे पर्यावरण को कम नुकसान होगा। साथ ही इन्हें चलाना सस्ता होगा क्योंकि इस तरह के ईंधन में पेट्रोल काफी कम मात्रा में होगा।
नागपुर विद्यापीठ शिक्षण मंच के कार्यक्रम को संबोधित करते नितिन गडकरी।
- फोटो : ट्विटर/नितिन गडकरी
भारत न्यू कार असेसमेंट प्रोग्राम (भारत एनसीएपी) लॉन्च
केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने मंगलवार को आधिकारिक तौर पर भारत न्यू कार असेसमेंट प्रोग्राम (भारत एनसीएपी) लॉन्च किया, जिसे 1 अक्तूबर, 2023 से पूरे देश में लागू किया जाएगा। यह भारत की पहली स्वदेशी कार दुर्घटना सुरक्षा कार्यक्रम होगी। अमेरिका, चीन, जापान और दक्षिण कोरिया के बाद इस तरह का कार्यक्रम चलाने वाला भारत दुनिया का पांचवां देश बन गया है। भारत एनसीएपी के लॉन्च के साथ, सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय (एमओआरटीएच) को उम्मीद है कि भारत में निर्मित और बेची जाने वाली कारों की सुरक्षा में सुधार होगा, जिसके वजह से सड़क दुर्घटनाओं में मृत्यु दर और गंभीर चोटें कम होंगी। Bharat NCAP (भारत एनसीएपी) या BNCAP (बीएनसीएपी) देश में यात्री कारों की सुरक्षा में सुधार के लिए एक बड़ा कदम है, इस तथ्य पर विचार करते हुए कि भारत उन देशों में से एक है जहां सड़क दुर्घटनाओं के कारण मृत्यु दर और गंभीर चोटें चिंताजनक रूप से ज्यादा हैं। एक सकारात्मक बात यह है कि इस नए प्रोटोकॉल के तहत विभिन्न निर्माताओं के 30 से ज्यादा कार मॉडल पहले ही परीक्षण और मूल्यांकन के लिए पेश किए जा चुके हैं।