ऑटो जगत के लिए अप्रैल का आखिरी हफ्ता काफी खास रहा। इस बीच कई नई कार और बाइक लॉन्च हुईं तो कई नई कारों और बाइक्स की जानकारी सामने आईं। बीते हफ्ते क्या खास रहा। आइए जानते हैं।
अप्रैल का आखिरी हफ्ता ऑटोमोबाइल जगत के लिए काफी कुछ नया लेकर आया। इस दौरान कई नए वाहनों को भी पेश किया गया। इसके अलावा कुछ कंपनियों ने भविष्य की तैयारियों की जानकारी को साझा किया। हम इस खबर में आपको 24 अप्रैल से 30 अप्रैल के बीच ऑटोमोबाइल जगत की कुछ जानकारियों को साझा कर रहे हैं।
विज्ञापन
महिंद्रा की इस एसयूवी ने बनाया नया रिकॉर्ड
2 of 11
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : mahindra auto
महिंद्रा की सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली एसयूवी में से एक बोलेरो ने नया रिकॉर्ड बनाया है। कंपनी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक एसयूवी ने बीते वित्त वर्ष के दौरान एक लाख यूनिट्स से ज्यादा की बिक्री की नया रिकॉर्ड बनाया है। बोलेरो ब्रॉन्ड के तहत कंपनी की ओर से दो एसयूवी को ऑफर किया जाता है। इनमें बोलेरो क्लासिक और बोलेरो नियो शामिल हैं। बोलेरो क्लासिक को कंपनी की ओर से साल 2000 में लॉन्च किया गया था। वहीं बोलेरो नियो को कंपनी की ओर से साल 2021 में पेश किया गया था। बोलेरो क्लासिक को कंपनी की ओर से साल 2000 में लॉन्च किया गया था। तब से ही यह देशभर के ग्रामीण इलाकों में खासतौर पर पसंद की जाती है। इसमें कंपनी की ओर से डीजल इंजन ऑफर किया जाता है। जिससे एसयूवी को 55.9 किलोवॉट की पावर मिलती है। इसके साथ ही इसमें एयरबैग, एबीएस, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ म्यूजिक सिस्टम, बीएस-6 इंजन दिया जाता है। इसकी कीमत की शुरूआत 9.78 लाख रुपये एक्स शोरुम से हो जाती है। बोलेरो की नियो को भी कंपनी ने जुलाई 2021 के दौरान लॉन्च किया था। काफी कम समय में ही इसे काफी ज्यादा पसंद किया गया। ग्रामीण इलाकों के साथ ही इसे शहरी क्षेत्रों में भी काफी अच्छी प्रतिक्रिया मिली। क्लासिक की तरह ही इसमें भी कंपनी सिर्फ डीजल इंजन का विकल्प देती है। इसमें मिलने वाले डीजल इंजन से एसयूवी को 73.5 किलोवॉट की पावर मिलती है। वहीं फीचर्स के तौर पर इसमें माइक्रो हाइब्रिड, टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, एबीएस, ईबीडी, एयरबैग, क्रूज कंट्रोल, ब्लू सेंस एप मिलते हैं। इसकी कीमत की शुरूआत 9.62 लाख रुपये से हो जाती है।
विज्ञापन
गर्मी ने बिगाड़ दिया टाटा की एसयूवी का चेहरा
3 of 11
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
सोशल मीडिया पर एक यूजर की ओर से जानकारी साझा की गई कि उनकी टाटा हैरियर एसयूवी की फ्रंट ग्रिल और बंपर गर्मी के कारण पिघल गए। एसयूवी के मालिक की ओर से सोशल मीडिया पर एसयूवी के पिघले बंपर और ग्रिल की फोटो भी शेयर की गई हैं, जो वायरल हो रही हैं। एसयूवी के ओनर ने कहा कि उन्होंने एसयूवी को अपने ऑफिस के बाहर 12 अप्रैल को पार्क किया था। करीब दस घंटे के बाद जब वो जब कहीं जाने के लिए निकले तो उन्होंने देखा कि उनकी एसयूवी का फ्रंट बंपर और ग्रिल पिघले हुए हैं। जिसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर जानकारी के साथ एसयूवी के बंपर और ग्रिल की फोटो भी शेयर कीं। उन्होंने बताया कि वह साल 2021 से टाटा की हैरियर एसयूवी को चला रहे हैं। उन्होंने इसे सिर्फ अच्छे रिव्यू और इसकी बिल्ड क्वालिटी के साथ सेफ्टी रेटिंग को देखकर ही खरीदा था। उन्हें इस बात का अंदाजा नहीं था कि गर्मी के कारण ही एसयूवी में ऐसा हो सकता है। उन्होंने यह भी बताया कि टाटा मोटर्स की कमी के बाद भी कंपनी उनसे इसे ठीक करने के लिए चार्ज कर रही है। एसयूवी के ओनर के ट्वीट के बाद टाटा मोटर्स की ओर से भी जवाब दिया गया है। कंपनी ने जवाब में कहा कि अपना नंबर, ई-मेल आईडी और डीलरशिप की जानकारी दी जाए। जिसके बाद कंपनी की ओर से उनकी मदद की जा सके।
मारुति ने लॉन्च की फ्रॉन्क्स
4 of 11
For Reference Only
- फोटो : maruti suzuki
मारुति की ओर से भारतीय बाजार में बीते हफ्ते नई एसयूवी फ्रॉन्क्स को लॉन्च कर दिया गया। कंपनी ने इसे 7.46 लाख रुपये की एक्सशोरुम कीमत पर लॉन्च किया है। यह कीमत इसकी शुरूआती कीमत है जबकि इसका टॉप वैरिएंट 13.13 लाख रुपये की कीमत में मिलेगा। इसे पांच वैरिएंट्स में लॉन्च किया गया है, जिसमें सिग्मा, डेल्टा, डेल्टा+, ज़ेटा और अल्फा शामिल हैं। इसके साथ ही इसमें 1.0 लीटर टर्बो और 1.2 लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड का विकल्प भी दिया गया है। कंपनी का दावा है कि यह एक लीटर पेट्रोल में एएमटी गियरबॉक्स के साथ 22.89 किलोमीटर तक चलाई जा सकती है। वहीं मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ यह 21.79 किलोमीटर का एवरेज देगी।
विज्ञापन
ह्यूंदै ने दिखाई नई एसयूवी की पहली झलक
5 of 11
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : hyundai india
ह्यूंदै मोटर्स की ओर से नई एसयूवी एक्सटर के लॉन्च से पहले उसकी झलक को दिखाया गया है। कंपनी ने इसकी स्कैच इमेज को जारी किया है। जिसमें एसयूवी फ्रंट डिजाइन को दिखाया गया है। एसयूवी को काफी स्टाइलिश लुक देने की कोशिश की गई है। पहली नजर में इसे देखने पर लगता है कि यह ह्यूंदै की वेन्यू से प्रेरित है। लेकिन इसमें कुछ नए फीचर्स दिए गए हैं, जिनके कारण यह वेन्यू के मुकाबले ज्यादा बेहतर लगती है। कंपनी की ओर से जारी स्कैच के मुताबिक एसयूवी में एच शेप की डीआरएल मिलेंगी। इसके साथ ही प्रोजेक्टर हैडलैंप, स्क्वायर शेप की हेडलाइट केसिंग, बड़ी ग्रिल, बोनट पर ह्यूंदै का बड़ा लोगो, ओआरवीएम में इंटीग्रेटिड इंडीकेटर्स और वेन्यू की तरह दिखाई देने वाले रूफ रेल्स को देखा जा सकता है। जानकारी के मुताबिक ह्यूंदै की नई एसयूवी को ग्रैंड आई-10 के प्लेटफॉर्म पर बनाया जा सकता है। ऐसे में उम्मीद है कि आने वाली नई एसयूवी कॉम्पैक्ट सेगमेंट की होगी। फिलहाल इस एसयूवी को एआई3 कोडनेम से टेस्ट किया जा रहा है।
विज्ञापन
पेश हुई नई मर्सिडीज बेंज ई-क्लास
6 of 11
Mercedes-Benz E-Class 2024
- फोटो : Mercedes-Benz
जर्मन कार मेकर की ओर से नई मर्सिडीज ई क्लास से पर्दा हटा लिया गया है। कंपनी ने नई ई क्लास 2024 को पेश किया है। इसमें 12.3 इंच का इंस्ट्रूमेंट डिस्प्ले और 14.4 इंच का इंफोटेनमेंट डिस्प्ले भी दिया गया है। कार को लॉक और अनलॉक करने के लिए डिजिटल की को भी दिया गया है। कार में दो इंजन और इलेक्ट्रिक का विकल्प मिलेगा। इस कार को पहले यूरोप में ऑफर किया जाएगा, बाद में इसे भारतीय बाजार में भी लाने की उम्मीद है।
विज्ञापन
लॉन्च हुई एमजी की कॉमेट ईवी
7 of 11
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
एमजी मोटर्स की ओर से भारतीय बाजार में सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार कॉमेट ईवी को लॉन्च कर दिया गया है। कंपनी की ओर से इसे कई बेहतरीन फीचर्स के साथ बाजार में उतारा गया है। एमजी की नई कॉमेट इलेक्ट्रिक कार में कई खास फीचर्स को दिया गया है। कार के एक्सटीरियर में कनेक्टिड एलईडी डीआरएल, एलईडी हेडलाइट्स, एलईडी टेल लाइट्स दी गई हैं। इसके साथ ही इंटीरियर में एपल आईपॉड से प्रेरित स्टेयरिंग बटंस, 10.25 इंच का इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, 10.25 इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम, ट्विटर, स्पीकर, ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन, ड्यूल कलर्ड इंटीरियर, एपल कार प्ले, एंड्राइड ऑटो मिलते हैं। कार में सुरक्षा का भी काफी ध्यान रखा गया है। इसमें एयरबैग्स, टीपीएमएस, एबीएस, ईबीडी जैसे फीचर्स को दिया गया है। इसके साथ ही इसमें रिवर्स पार्किंग कैमरा, आइसोफिक्स चाइल्ड एंकरेज, थ्री पाइंट सीटबेल्ट को भी दिया गया है। कॉमेट देश की सबसे छोटी कारों में शामिल है। इसकी कुल लंबाई 2974 एमएम है। इसकी चौड़ाई 1505 एमएम, ऊंचाई 1640 एमएम है। कार का व्हीलबेस 2010 एमएम है और इसका टर्निंग रेडियस 4.2 मीटर है। कंपनी की ओर से कार में 17.3 Kwh की मोटर दी गई है। जिसे चार्ज करने में करीब सात घंटे का समय लगता है। कंपनी के मुताबिक इसे फुल चार्ज करने के बाद 230 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है। कंपनी की ओर से कार को 7.98 लाख रुपये की एक्स शोरुम कीमत पर लॉन्च किया गया है। कार के लिए बुकिंग को 15 मई से शुरू किया जाएगा और मई से ही चुनिंदा शहरों में डिलीवरी को भी शुरू कर दिया जाएगा। कंपनी की ओर से दी गई कीमत इंट्रोडक्ट्री कीमत है, कुछ समय बाद कार की कीमतों में बदलाव भी किया जा सकता है।
रेनो दे रही है यह सुविधा
8 of 11
For Reference Only
- फोटो : renault india
भारत के नंबर वन यूरोपियन ऑटोमोटटव ब्रॉन्ड रेनो की ओर से रेनो समर कैंप को लगाया गया है। यह पहल ग्राहकों के संतोष को बढाने के लिए कंपनी की ओर से की गई है। सर्विस कैंप की शुरूआत 24 अप्रैल से की गई है जो 30 अप्रैल 2023 तक जारी रहेगा। समर सर्विस कैंप को लगाने का उद्देश्य यह है कि देशभर में रेनो की कार चलाने वालों को उनके वाहन की सही जानकारी मिल पाए और अगर कार में कोई परेशानी आने की संभावना हो तो समय रहते उसे ठीक किया जा सके, जिससे ग्राहकों को भविष्य में किसी तरह की बड़ी परेशानी ना हो पाए। कंपनी की ओर से आयोजित समर सर्विस कैंप में ग्राहकों को कई तरह के ऑफर दिए जा रहे हैं। इन ऑफर्स में फ्री कार टॉप वॉश, इंजन ऑयल बदलने पर 25 फीसदी की छूट, चुनिंदा पार्ट्स और एक्सेसरीज पर 10 फीसदी की छूट, लेबर पर 15 फीसदी और रोड साइड असिस्टेंस प्रोग्राम लेने पर भी 10 फीसदी की छूट दी जाएगी।
मई में लॉन्च होगा नया इलेक्ट्रिक स्कूटर
9 of 11
For Reference Only
- फोटो : simple energy
सिंपल एनर्जी की ओर से जानकारी दी गई है कि कंपनी अपने पहले इलेक्ट्रिक स्कूटर सिंपल वन को 23 मई 2023 को लॉन्च करेगी। कंपनी के मुताबिक प्रीमियम सेगमेंट इलेक्ट्रिक स्कूटर में यह काफी बेहतरीन कीमत के साथ पेश किया जाएगा। कंपनी की ओर से साल की शुरूआत में यह जानकारी दी गई थी सिंपल वन इलेक्ट्रिक स्कूटर के लिए देशभर से उन्हें एक लाख से भी ज्यादा बुकिंग मिली हैं। कंपनी के स्कूटर की बात करें तो सिंगल चार्ज में इसे 236 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है। इसमें कंपनी की ओर से 4.8KWH की बैटरी मिलती है। साथ ही इसमें लगी मोटर 8.5 किलोवॉट की पावर के साथ 72 न्यूटन मीटर का टॉर्क जनरेट कर सकती है। इस स्कूटर को जीरो से 40 किलोमीटर की स्पीड हासिल करने में सिर्फ 2.77 सेकेंड का समय लगता है और इसकी टॉप स्पीड 105 किलोमीटर प्रति घंटा तक है। स्कूटर को कंपनी ब्रेजन ब्लैक, नामा रेड, अजूर ब्लू और ग्रेस वाइट जैसे रंगों में ऑफर करती है। सामान रखने के लिए इसमें 30 लीटर का बूट स्पेस मिलता है। स्कूटर में बड़ी टचस्क्रीन दी जाती है जिसमें कई जानकारी के साथ ही मैप्स, म्यूजिक, ब्लूटूथ, फोन कनेक्टिविटी जैसे कई और फीचर्स को दिया गया है।
नई डिफेंडर 130 आउटबाउंड
10 of 11
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : land rover
लैंड रोवर की ओर से भारतीय बाजार में नई डिफेंडर 130 को पेश किया गया है। कंपनी की ओर से इस दमदार एसयूवी को दो वैरिएंट में लाया गया है, जिसमें वी8 और आउटबाउंट वैरिएंट शामिल हैं। इसके साथ ही कंपनी की ओर से डिफेंडर 110 के लिए नए काउंटी एक्सटीरियर पैक को भी पेश किया गया है। लैंड रोवर की ओर से डिफेंडर 130 में अब पांच लीटर का वी8 इंजन दिया गया है। इसके साथ ही इसमें पी400 पेट्रोल, डी300 डीजल इंजन का भी विकल्प मिलता है। वी8 इंजन के साथ आने वाली डिफेंडर 130 को कार्पेथियन ग्रे और सेंटोरिनी ब्लैक, फूजी वाइट और आइगर ग्रे जैसे रंगों में भी खरीदा जा सकेगा। बेहतर प्रदर्शन और एवरेज के लिए इनमें माइल्ड हाइब्रिड इलेक्ट्रिक व्हीकल जैसी तकनीक को भी दिया गया है। इसके वी8 इंजन से एसयूवी को 492 बीएचपी की ताकत और 610 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। यह एसयूवी जीरो से 100 किलोमीटर की स्पीड को सिर्फ 5.7 सेकेंड में हासिल कर सकती है। एसयूवी में माउंटिड एग्जॉस्ट, ब्लैक कंट्रास्ट रूफ, स्लाइडिंग पैनोरेमिक सनरूफ, वी8 बैजिंग, सिग्नेचर डीआरएल, मैट्रिक्स हेडलाइट्स, प्राइवेसी ग्लास, 22 इंच के अलॉय व्हील्स को इसमें दिया गया है। इसके अंदर मेरिडियन का साउंड सिस्टम, हेड्स अप डिस्प्ले, फोर जोन क्लाइमेट कंट्रोल, हीटेड थर्ड रो सीट्स, हीटेड स्टेयरिंग व्हील्स, केबिन एयर प्यूरीफायर, 11.4 इंच का ग्लास टचस्क्रीन पीवी प्रो इंफोटेनमेंट सिस्टम, ओटीए अपडेट्स, वायरलेस एपल कार प्ले, एंड्राइड ऑटो जैसे फीचर्स को दिया गया है।
फ्रेंच कार कंपनी सिट्रॉएन की ओर से सी3 एयरक्रॉस को पेश कर दिया गया है। भारतीय बाजार में सिट्रॉएन की ओर से इसे मिड साइज एसयूवी सेगमेंट में ऑफर किया जाएगा। सी3 के मुकाबले इसमें कई खास फीचर्स को दिया गया है। इसके फ्रंट को सी3 एसयूवी के मुकाबले बिल्कुल नए तरीके से डिजाइन किया गया है। वहीं कार की साइड प्रोफाइल में दरवाजों पर ब्लैक क्लैडिंग को दिया गया है। इसकी ग्राउंड क्लियरेंस को भी 200 एमएम रखा गया है। एसयूवी में 17 इंच के पेंटागोनल डिजाइन वाले अलॉय व्हील्स दिए गए हैं। कार की लंबाई 4.3 मीटर है और इसकी व्हीलबेस 2671 एमएम है। इसमें तीसरी सीट डाउन करने के बाद 511 लीटर का बूट स्पेस मिलता है। कंपनी की ओर से सी3 एयरक्रॉस को ड्यूल टोन एक्सटीरियर पेंट स्कीम के साथ लाया गया है। एसयूवी को पांच और दो सीटों के साथ कुल सात सीटों के विकल्प के साथ भी ऑफर किया गया है। इसमें फुल डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलता है जिसके साथ सर्कुलर टैकोमीटरटैकोमीटर दिया गया है। इसमें स्पीड, किलोमीटर, फ्यूल, इंजन टेंपरेचर की जानकारी को देखा जा सकता है। एसयूवी में 10.2 इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है जो वायरलैस एपल कार प्ले और एंड्राइड ऑटो को सपोर्ट करता है। इसके साथ ही माई सिट्रॉएन एप के जरिए कई फीचर्स का उपयोग किया जा सकता है। एसयूवी में रूफ माउंटिड एसी वेंट्स मिलते हैं, जिनका उपयोग दूसरी और तीसरी रो में बैठने वाले यात्री कर पाएंगे। साथ ही यूएसबी चार्जिंग पोर्ट भी दिए हैं। एसयूवी में 1.2 लीटर का टर्बो पेट्रोल इंजन मिलता है जिससे 110 पीएस की पावर और 190 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। एसयूवी में छह गियर का मैनुअल ट्रांसमिशन दिया गया है। लेकिन आने वाले समय में इसमें 1.2 लीटर का नेचुरल एस्पिरेटिड इंजन और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का विकल्प भी दिया जा सकता है।