महिंद्रा ने भी नवंबर 2022 में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए बड़ी संख्या में एसयूवी बेची हैं। कंपनी ने पिछले साल के मुकाबले भी इस बार बेहतर प्रदर्शन किया है।
देश की सबसे ज्यादा एसयूवी ऑफर करने वाली कंपनी महिंद्रा के लिए नवंबर 2022 का महीना काफी शानदार रहा। कंपनी ने इस दौरान जमकर गाडि़यां बेची। ईयर ऑन ईयर बेसिस पर भी कंपनी ने पिछले साल के मुकाबले इस साल नवंबर महीने में बेहतर ग्रोथ दर्ज की है।
विज्ञापन
कैसा रहा नवंबर 2022
2 of 6
महिंद्रा थार
- फोटो : Mahindra
महिंद्रा के लिए नवंबर 2022 का महीना काफी शानदार रहा। कंपनी ने इस दौरान बंपर सेल की है। कंपनी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक नवंबर महीने में कंपनी ने कुल 30392 यूनिट्स की बिक्री की है। इसमें एसयूवी और अन्य वाहन शामिल हैं।
नवंबर 2022 में कंपनी ने कुल 30392 यूनिट्स की बिक्री की है। इनमें यूटिलिटी व्हीकल्स की कुल 30238 यूनिट्स और अन्य वाहनों की 154 यूनिट बिक्री हुई। वहीं 3122 यूनिट्स का एक्सपोर्ट भी किया गया है। कमर्शियल वाहनों की भी इस दौरान जमकर बिक्री हुई।
ईयर ऑन ईयर बेसिस पर कंपनी के प्रदर्शन की बात करें तो इस साल नवंबर महीने में कंपनी ने कुल 30392 यूनिट्स की बिक्री की। जबकि पिछले साल इसी अवधि के दौरान कंपनी ने कुल 19458 यूनिट्स की बिक्री की थी।
रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी की स्कॉर्पियो एन की सबसे ज्यादा डिमांड भारतीय बाजार में है। इस एसयूवी के लिए करीब दो साल की वेटिंग चल रही है। इसके अलावा कंपनी की एक्सयूवी 700, थार जैसी एसयूवी की भी बाजार में काफी डिमांड है।
पिछले साल ऑटो सेक्टर सेमीकंडक्टर चिप की कमी से परेशान था। जिसके कारण सभी कंपनियों की बिक्री पर असर हुआ। लेकिन इसके बाद साल 2022 में कंपनियों की ओर से इस परेशानी पर कुछ हद तक काबू पाने से वाहनों की बिक्री में बढ़त दर्ज की गई।