फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kia Sonet Aurochs: किआ ने लॉन्च किया इस एसयूवी का नया एडिशन, जानें क्या हैं खूबियां और कीमत

Tue, 09 May 2023 12:29 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

किआ की ओर से कॉम्पैक्ट एसयूवी सोनेट का नया एडिशन लॉन्च किया गया है। कंपनी की ओर से इसमें क्या खूबियां दी गई हैं और इसे किस कीमत पर खरीदा जा सकता है। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
1 of 7
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : kia india

साउथ कोरियाई कार कंपनी किआ मोटर्स की ओर से भारतीय बाजार में कॉम्पैक्ट एसयूवी सोनेट का नया एडिशन लॉन्च किया गया है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि कंपनी की ओर से पेश किए गए नए एडिशन में क्या खूबियां दी गई हैं और इसे किस कीमत पर लॉन्च किया गया है।

विज्ञापन

आया नया एडिशन

2 of 7
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : kia india

किआ मोटर्स की ओर से सोनेट एसयूवी को नए एनिवर्सिरी एडिशन के साथ पेश किया गया है। सोनेट के एनिवर्सिरी एडिशन का नाम ऑरोच दिया गया है। सामान्य सोनेट के मुकाबले एनिवर्सिरी एडिशन में कंपनी की ओर से कुछ खास बदलाव किए गए हैं।

यह भी पढ़ें - EV Battery: इलेक्ट्रिक कार और स्कूटर की बैटरी खराब होने से पहले देती है यह संकेत, जानें कितना आता है खर्च

विज्ञापन

हुए ये बदलाव

3 of 7
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : kia india

कंपनी की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक सोनेट के एनिवर्सिरी एडिशन फ्रंट स्किड प्लेट पर टैंगरीन एसेंट दिया गया है। इसका उपयोग एसयूवी की टाइगर नोज ग्रिल, व्हील कैप, साइड स्किड प्लेट, रियर स्क्डि प्लेट सहित स्पेशल बैज के साथ किया गया है।

यह भी पढ़ें - EV Battery: इलेक्ट्रिक कार और स्कूटर की बैटरी खराब होने से पहले देती है यह संकेत, जानें कितना आता है खर्च

क्या है खूबियां

4 of 7
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : kia india

किआ की ओर से सोनेट के एनिवर्सिरी एडिशन को सिर्फ एक ही वैरिएंट में ऑफर किया गया है। इसे सिर्फ एचटीएक्स वैरिएंट में ही ऑफर किया जा रहा है। जिसका नाम एचटीएक्स एई रखा गया है। इस वैरिएंट में इलेक्ट्रिक सनरूफ, हॉर्टबीट एलईडी टेल लैंप, क्राउन ज्वैल एलईडी हैडलैंप के साथ हॉर्टबीट एलईडी डीआरएल जैसे फीचर्स को दिया गया है। एसयूवी के अंदर सेमी लैदरेट सीट के साथ सिल्वर स्टिचिंग और बीज-ब्लैक कलर थीम रखी गई है। एसयूवी को चार रंगों के विकल्प के साथ उपलब्ध करवाया है जिनमें ग्लेशियर वाइट पर्ल, ग्रैविटी रेड, स्पार्कलिंग सिल्वर और ऑरोरा ब्लैक पर्ल शामिल हैं।
 

यह भी पढ़ें - Car Resale: कार बेचने की कर रहे हैं तैयारी, जानें इन पांच तरीकों से मिलेगी ज्यादा कीमत

विज्ञापन

कितना दमदार इंजन

5 of 7
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : kia india
कंपनी की ओर से एसयूवी में दो पेट्रोल और दो डीजल इंजन के विकल्प दिए गए हैं। इनमें स्मार्टस्ट्रीम जी1.0 टी-जीडीआई 6आई मैनुअल और स्मार्टस्ट्रीम जी1.0 टी-जीडीआई 7डीसीटी इंजन हैं। जबकि डीजल के विकल्प में 1.5लीटर सीआरडीआई वीजीटी 6आईएमटी और 1.5 लीटर सीआरडीआई वीजीटी 6एटी विकल्प शामिल हैं।

यह भी पढ़ें -  Budget Cars: इन नौ सस्ती कारों में मिलता है बेहतरीन ग्राउंड क्लियरेंस, जानें इससे क्या होता है फायदा?
विज्ञापन

कितनी है सुरक्षित

6 of 7
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : kia india
कंपनी की ओर से सोनेट के एनिवर्सिरी एडिशन में सेफ्टी के लिए भी कई फीचर्स को दिया जा रहा है। इनमें एबीएस, ईबीडी, ईएसएस, ईएससी, एचएसी, वीएसएम, एयरबैग, आइसोफिक्स चाइल्ड एंकरेज, फ्रंट सीट बेल्ट के साथ प्री-टेंशनर एंड लोड लिमिटर, स्पीड सेंसिंग ऑटो डोर लॉक और अनलॉक, सीट बेल्ट रिमाइंडर, रियर पार्किंग सेंसर, टीपीएमएस जैसे फीचर्स शामिल हैं।

यह भी पढ़ें -  Tata Nexon Battery Cost: वारंटी के बाद आपकी इलेक्ट्रिक कार की बैटरी हो जाए खराब, तो जानें कितना होगा खर्च
विज्ञापन
विज्ञापन

कितनी है कीमत

7 of 7
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : kia india
कंपनी की ओर से इसे सिर्फ एक ही वैरिएंट में पेश किया गया है। एचटीएक्स एई वैरिएंट की एक्स शोरुम कीमत 11.85 लाख रुपये तय की गई है। इस वैरिएंट को एचटीएक्स और एचटीएक्स प्लस के बीच पोजिशन किया गया है।

यह भी पढ़ें- Rolls Royce EV: रोल्स रॉयस ने पेश की पहली इलेक्ट्रिक कार, ताकतवर मोटर के साथ मिलेगी इतनी ज्यादा रेंज
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें