अमर उजाला
Mon, 8 May 2023
ह्यूंदै की ओर से पहली बार नई एसयूवी एक्सटर की फोटो को सार्वजनिक किया गया है।
इसके साथ ही इसके वैरिएंट, इंजन, फीचर्स आदि की जानकारी भी कंपनी ने सार्वजनिक की है।
कंपनी ने एक्सटर के लिए बुकिंग को भी शुरू कर दिया है। 11 हजार रुपये में इसे बुक करवाया जा सकता है।
एसयूवी में एच शेप डीआरएल, एलईडी लाइट्स, डायमंड कट अलॉय व्हील्स जैसे कई फीचर्स को दिया गया है।
एसयूवी में पेट्रोल के साथ ही सीएनजी और मैनुअल के अलावा ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का विकल्प भी मिलेगा।
रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी जुलाई से सितंबर के बीच एसयूवी को भारतीय बाजार में लॉन्च कर सकती है।
कैसी है बीएमडब्ल्यू की नई 2सीरीज कूपे, जानें डिटेल