हंगरी की दिग्गज दोपहिया वाहन निर्मता कंपनी Keeway Motorcycles (कीवे मोटरसाइकिल्स) ने भारतीय बाजार में तीन नए दोपहिया वाहनों के साथ एंट्री की है। कंपनी ने एक मैक्सी-स्कूटर सहित दो अन्य स्कूटरों Vieste 300 और Sixties 300i के साथ एक क्वार्टर-लीटर क्रूजर मोटरसाइकिल को पेश किया। यह ब्रांड भारत में मौजूद अपने सभी रिटेल स्टोर्स पर कंपनी के एक अन्य ब्रांड Benelli (बेनेली) के साथ बेचा जाएगा।
कैसी है नई मोटरसाइकिल
नई Keeway K-Light 250V (कीवे के-लाइट 250वी) क्वार्टर-लीटर सेगमेंट में वी-ट्विन इंजन वाली पहली क्रूजर मोटरसाइकिल है। हालांकि, कंपनी ने फिलहाल इसकी कीमतों का एलान नहीं किया है। यह अगले हफ्ते लॉन्च की जाएगी।
बुकिंग चालू
नई Keeway K-Light 250V के लिए बुकिंग अब 10,000 रुपये में शुरू हो गई है। जबकि डिलीवरी इस महीने के आखिर तक शुरू हो जाएगी।
इंजन पावर
नई Keeway K-Light 250V क्रूजर मोटरसाइकिल में 249cc, V-Twin, एयर-कूल्ड इंजन मिलता है। यह इंजन 8,500 rpm पर 18.7 hp का पावर और 5,500 rpm पर 19 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इस इंजन के साथ 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ बेल्ट ड्राइव सिस्टम मिलता है।
फीचर्स
फीचर्स की बात करें तो, इस क्रूजर मोटरसाइकिल में एक सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलता है और इसे तीन रंगों - मैट ब्लैक, मैट ब्लू और मैट डार्क ग्रे में पेश किया जाएगा।
ब्रेकिंग और सस्पेंशन
इस क्वार्टर-लीटर क्रूजर में आगे की तरफ टेलिस्कोपिक फोर्क्स और रियर में एक हाइड्रोलिक मोनो-शॉक एब्जॉर्बर सस्पेंशन दिया गया है। ब्रेकिंग के लिए, मोटरसाइकिल में स्टैंडर्ड तौर पर डुअल चैनल ABS के साथ दोनों व्हील्स पर डिस्क ब्रेक मिलते हैं। K-Light 250V में 16-इंच के ट्यूबलेस टायर्स और अलॉय व्हील मिलते हैं।
कंपनी का बयान
लॉन्च इवेंट में बोलते हुए, कीवे इंडिया के प्रबंध निदेशक, विकास झाबख ने कहा, "हम भारतीय बाजार में युवा और ऊर्जावान हंगेरियन मार्के "कीवे" को पेश करना हमारे लिए सम्मान की बात है और हम उत्साहित हैं। बेनेली इंडिया में हम वर्षों से प्रतिस्पर्धी भारतीय मोबिलिटी बाजार में सफलतापूर्वक काम कर रहे हैं।"
उन्होंने आगे कहा, "भारत में मोटरिंग के प्रेमियों की खास जरूरतों को पूरा करने के हमारे कार्यकाल में, हमने एक आकर्षक रूप से डिजाइन किए गए, अच्छी तरह से संचालित और मजबूत प्रदर्शन करने वाले गतिशीलता उत्पादों की आवश्यकता की पहचान की, जो कीमत और गुणवत्ता के प्रति जागरूक भारतीय खरीदार के अनुरूप हों। इस आवश्यकता को पूरा करने के लिए, हमने बेनेली के युवा हंगेरियन भाई कीवे को हमारे लिए सही साथी के रूप में चुना है।