फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bike Ride In Rain: अचानक होने वाली बारिश से रहें सुरक्षित, रखें इन चार बातों का ध्यान, नहीं होंगे परेशान

Thu, 01 Jun 2023 03:51 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मई-जून में भी लगातार बारिश हो रही है। कई बार सफर के दौरान ही अचानक बारिश हो जाती है। ऐसे में किन बातों का ध्यान रखकर परेशानी से बचा जा सकता है। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
1 of 5
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

अगर आप भी अक्सर ऑफिस या अन्य कामों से रोजाना बाइक या स्कूटर से सफर करते हैं। लेकिन आजकल बदलते मौसम के कारण कभी-भी बारिश होने से परेशान हो जाते हैं तो हम इस खबर में आपको ऐसी चार बातों की जानकारी दे रहे हैं। जिनको ध्यान में रखकर आप आसानी से अचानक होने वाली बारिश में भी सुरक्षित तरीके से सफर कर सकते हैं।

विज्ञापन

रखें रेनकोट

2 of 5
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
अचानक होने वाली बारिश के कारण बीच सफर में ही भीगने से आपका जरूरी सामान खराब हो सकता है। वहीं ज्यादा भीगने के कारण किसी की भी तबियत खराब हो सकती है। आजकल बाजार में कई तरह के रेनकोट मिलते हैं, जिनको आसानी से पैक करके बैग में रखा जा सकता है। अचानक होने वाली बारिश के समय यह काफी काम आते हैं और इन्हें बैग में रखने पर ज्यादा जगह भी खत्म नहीं होती।

यह भी पढ़ें - Bike Problem: जब चलते हुए अचानक बाइक हो जाए बंद, हो सकते हैं ये तीन कारण, जानें समाधान
विज्ञापन

बैग और फोन को रखें सेफ

3 of 5
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
घरों में प्लास्टिक कवर या पॉलिथिन आसानी से मिल जाती हैं। इन्हें बैग में रखें और जब भी सफर के दौरान बारिश आए तो कम से कम आप अपने मोबाइल, वॉलेट या जरूरी गैजेट्स को इनमें पैक करके सुरक्षित रख सकते हैं।

यह भी पढ़ें- Bike Tips: समझदारी से करें बाइक के इस खास स्विच का उपयोग, नहीं तो होंगे ये तीन नुकसान

लाइट का करें उपयोग

4 of 5
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
अक्सर लोग बारिश के समय अपने दो पहिया वाहन की लाइट्स को नहीं जलाते। लेकिन ऐसा करने से आप कभी-भी हादसे का शिकार हो सकते हैं। जब भी बारिश होती है तो सड़क पर चलने वाले दूसरे वाहनों को कम विजिबिलिटी मिलती है। जिससे सड़क पर हादसे होने का खतरा बढ़ जाता है। लेकिन अगर बारिश के समय बाइक या स्कूटर की हेडलाइट और टेललाइट्स को जलाया जाए तो इससे आपकी मौजूदगी की जानकारी मिल जाती है और हादसा होने का खतरा कम हो जाता है।

यह भी पढ़ें- Flex Fuel Bike: जल्द आएंगी फ्लेक्स फ्यूल बाइक्स, जानें टीवीएस किस बाइक में लाएगा यह तकनीक
विज्ञापन
विज्ञापन

कम रखें स्पीड

5 of 5
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
बारिश के समय कभी-भी बाइक या स्कूटर को ज्यादा तेज नहीं चलाना चाहिए। ऐसा करने पर बाइक या स्कूटर के स्किड होने के साथ ही समय पर ब्रेक ना लगने के कारण दूसरे वाहन से टक्कर होने का खतरा भी बढ़ जाता है।

यह भी पढ़ें - Best Electric Scooter: ओला, चेतक, एथर, आई क्यूब को खरीदना है बेहतर, या लें रिवर इंडी इलेक्ट्रिक स्कूटर
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें