इस फ्लाइ कार की खूबियां
क्लेन विजन की AirCar जमीन पर और हवा में दोनों तरह से काम करने में सक्षम है। इसकी साइज पारंपरिक वाहन के समान है और इसमें बीएमडब्ल्यू का इंजन दिया गया है। लेकिन फ्लाइंग मशीन में बदलने में इसे सिर्फ 120 सेकंड लगते हैं। जो 8,200 फीट की ऊंचाई पर 1,000 किलोमीटर की हवाई दूरी तय कर सकती है। यह उड़ान के दौरान युद्धाभ्यास करने में भी पूरी तरह सक्षम है। हालांकि इसके लिए रनवे की जरूरत होगी और यह सीधे ऊपर उठने और नीचे उतरने में सक्षम नहीं है।