कैसा होगा नया सर्किट
यह सर्किट 3.753 किलोमीटर लंबा होगा और इसमें 14 टर्न्स (घुमाव) होंगे। नवी मुंबई की सड़कों को एक टेक्निकल रेसिंग ट्रैक में बदला जाएगा। खास बात ये है कि यह रेस रात में फ्लडलाइट्स के बीच होगी, ताकि ड्राइवर्स और दर्शक दोनों को शानदार एक्सपीरियंस मिले। वीकेंड पर दो बड़े चैम्पियनशिप आयोजित होंगे - इंडियन रेसिंग लीग (Indian Racing League) (IRL) और Formula 4 Indian Championship (फॉर्मूला 4 इंडियन चैंपियनशिप) (F4IC)।
यह भी पढ़ें - Suzuki Motorcycles: सुजुकी की बाइक और स्कूटर की कीमतों में कटौती, जानें कौन से मॉडल कितने सस्ते हुए
कहां से गुजरेगा ट्रैक
सर्किट का रूट पाम बीच रोड से शुरू होगा और चौड़ी सिटी बुलेवार्ड्स और नेरुल लेक के आसपास के इलाकों से होकर गुजरेगा। इसका डिजाइन ऐसा है कि ड्राइवर के कौशल की असली परीक्षा होगी। वहीं दर्शकों को एकदम करीब से रेस देखने का मौका मिलेगा।
यह भी पढ़ें - Mahindra: महिंद्रा की एसयूवी हुईं सस्ती, अब होगी ₹2.56 लाख तक की बचत, जीएसटी कटौती और फेस्टिव ऑफर्स का फायदा
Kailash Shinde, CM Devendra Fadnavis, Akhilesh Reddy (RPPL), Kaustabh Dhavse (Chief Advisor to CM)
- फोटो : RPPL
सरकार की भूमिका
सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा, "हम नवी मुंबई में इंडियन रेसिंग फेस्टिवल को लेकर गर्व महसूस कर रहे हैं। मुंबई स्ट्रीट रेस महाराष्ट्र के मोटरस्पोर्ट्स सफर में ऐतिहासिक मील का पत्थर है। यह न सिर्फ पर्यटन और रोजगार को बढ़ावा देगा, बल्कि युवाओं को रेसिंग, इंजीनियरिंग, टेक्नोलॉजी और इवेंट मैनेजमेंट जैसे क्षेत्रों में भी प्रेरित करेगा।"
यह भी पढ़ें - Royal Enfield: रॉयल एनफील्ड अब फ्लिपकार्ट पर बेचेगी 350cc बाइकें, डिजिटल प्लेटफॉर्म पर नया कदम
आयोजन कौन करेगा
इस रेस का आयोजन आरपीपीएल करेगी, जिसने पहले भी भारत के कई शहरों में स्ट्रीट रेसिंग कराई है। कंपनी का कहना है कि मुंबई का नाइट एटमॉस्फियर इस फॉर्मेट के लिए बिल्कुल फिट है और रेस को एक अलग पहचान देगा।
यह भी पढ़ें - Festive Discount: जीएसटी कटौती के बाद फेस्टिव डिस्काउंट की कर रहे हैं उम्मीद? शायद अब न मिले ऑफर! जानें वजह
सितारों की मौजूदगी
इस फेस्टिवल में कई बड़ी हस्तियां टीम ओनर हैं। जिनमें जॉन अब्राहम, अर्जुन कपूर, सौरव गांगुली, सुदीप किच्चा, नागा चैतन्य और डॉ. स्वेता सुनीप आनंद शामिल हैं। इनके जुड़ने से इवेंट को और ज्यादा लोकप्रियता मिलने की उम्मीद है।
यह भी पढ़ें - Nissan Magnite Recall: सऊदी अरब में इंडिया-मेड निसान मैग्नाइट वापस मंगाईं गई, जानें इस रिकॉल की क्या है वजह
इंडियन रेसिंग फेस्टिवल क्या है
IRF में दो बड़े इवेंट होते हैं- IRL, जो भारत की पहली जेंडर-न्यूट्रल चार-व्हील रेसिंग लीग है, और F4IC, जो FIA-प्रमाणित चैम्पियनशिप है और खासकर युवाओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर का अनुभव देती है। फॉर्मूला 4 से ड्राइवर्स को सुपर लाइसेंस पॉइंट्स भी मिलते हैं। जिससे उन्हें विदेश में जाकर ट्राई करने की जरूरत नहीं पड़ती।
यह भी पढ़ें - Global NCAP: गाड़ियों की सुरक्षा पर ग्लोबल एनसीएपी की सख्ती, अब 2-स्टार से ऊपर रेटिंग के लिए जरूरी होगा ये सेफ्टी फीचर
मुंबई की बारी
मुंबई की यह रेस IRF कैलेंडर की ताजा एंट्री होगी। इससे पहले कोयंबटूर, चेन्नई, हैदराबाद और गोवा में इवेंट्स हो चुके हैं।
यह भी पढ़ें - Ampere Magnus Grand: एम्पीयर ने लॉन्च किया नया फैमिली स्कूटर मैग्नस ग्रैंड, जानें कीमत और फीचर्स