कैसे हुई चोरी
यह घटना 31 अगस्त को हुई जब योगेश अपने दोस्त से मिलने नॉटिंघम पहुंचे और नाश्ते के लिए वोलाटन पार्क में रुके। उसी दौरान उनकी बाइक चोरी हो गई। बाइक पर उनका सारा जरूरी सामान था- पासपोर्ट, पैसे और बाकी दस्तावेज। चोरों की संख्या चार थी, जिन्होंने हथौड़े से लॉक तोड़कर हैंडल को नुकसान पहुंचाया और बाइक लेकर फरार हो गए। पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई और बाद में सोशल मीडिया पर शेयर की गई।
यह भी पढ़ें - Luxury EV Cars: लग्जरी इलेक्ट्रिक कारों पर ज्यादा टैक्स! टेस्ला, बीएमडब्यू और बीवाईडी के लिए झटका
पासपोर्ट और जरूरी सामान भी गया
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, KTM की स्टोरेज कम्पार्टमेंट्स में कई अहम चीजें रखी थीं- एक मैकबुक, स्पेयर फोन, दो कैमरे, नकदी, कपड़े और सबसे अहम उनका पासपोर्ट। यानी बाइक चोरी होने के साथ ही उनका पूरा सफर ही थम गया।
यह भी पढ़ें - Luxury Cars: कहने को लग्जरी कारें और पानी में पावर जीरो! गुरुग्राम की बारिश ने खोल दी इंफ्रास्ट्रक्चर की पोल
मदद की अपील
बाइक और सारे दस्तावेज खोने के बाद योगेश ने सोशल मीडिया के जरिए अपने फॉलोअर्स से मदद मांगी। उन्होंने लोगों से कहा कि वीडियो शेयर करें ताकि पुलिस जल्दी कार्रवाई कर सके। फिलहाल नॉटिंघम पुलिस ने जांच शुरू कर दी है लेकिन अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
पुलिस की सुस्ती
योगेश ने तुरंत पुलिस को चोरी की जानकारी दी, लेकिन उन्हें यह जानकर झटका लगा कि पुलिस मौके पर नहीं पहुंची और सिर्फ एक क्राइम रेफरेंस नंबर दे दिया। नॉटिंघमशायर पुलिस का कहना है कि वे स्थानीय स्तर पर जांच कर रहे हैं। लेकिन अब तक बाइक और सामान बरामद नहीं हुआ है।
यह भी पढ़ें - 2025 Maruti Suzuki Ertiga: 2025 मारुति सुजुकी अर्टिगा नए फीचर्स के साथ अपडेट, जानिए पूरी डिटेल
यह भी पढ़ें - Tesla in India: भारत में टेस्ला की धूम नहीं! इसकी वजह कीमत या मस्क का है असर?