फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Luxury Cars: कहने को लग्जरी कारें और पानी में पावर जीरो! गुरुग्राम की बारिश ने खोल दी इंफ्रास्ट्रक्चर की पोल

Wed, 03 Sep 2025 06:08 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दिल्ली-NCR की बारिश ने गुरुग्राम की पोल खोल दी। वायरल वीडियो में मर्सिडीज, BMW और वोल्वो जैसी लग्जरी कारें पानी में फंसीं, जबकि सस्ती भारतीय गाड़ियां आराम से निकल गईं।
विज्ञापन
Waterlogging after rain in Gurugram - फोटो : X/@KB1997_
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली-एनसीआर में जमकर हो रही बारिश ने एक बार फिर गुरुग्राम की कमजोर बुनियादी सुविधाओं की पोल खोल दी। सड़कों पर नदियों जैसा हाल, घंटों तक जाम और परेशान लोग- ऐसे नजारे सोशल मीडिया पर छाए रहे। लेकिन इस अफरातफरी के बीच एक वीडियो सबसे ज्यादा वायरल हुआ, जिसमें करोड़ों की लग्जरी गाड़ियां पानी में बेबस खड़ी नजर आईं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Vehicle GST: क्या है लग्जरी और आम आदमी का वाहन? कारों और मोटरसाइकिलों पर जीएसटी काउंसिल करेगी फैसला

पानी में फंसी लग्जरी गाड़ियां
सोशल मीडिया एक्स पर कनवर बीर सिंह नाम के यूजर ने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें सोसाइटी के गेट के बाहर घुटनों तक पानी में फंसी तीन महंगी गाड़ियां - वोल्वो S90, BMW और मर्सिडीज खड़ी दिखाई दीं।

वीडियो बनाने वाला शख्स कहता है, "सारी लग्जरी कारें यहीं गेट के सामने खड़ी हैं, सब पानी भरने की वजह से फंस गई हैं।" कैप्शन में मजाक उड़ाते हुए लिखा गया कि "जहां ये महंगी विदेशी गाड़ियां बेबस खड़ी हैं, वहीं सस्ती भारतीय गाड़ियां आराम से इस पानी को पार कर गईं।"
 

सोशल मीडिया पर सवाल और तंज
वीडियो देखते ही लोगों ने गुरुग्राम के इंफ्रास्ट्रक्चर पर सवाल उठाने शुरू कर दिए। सोशल मीडिया पर यह चर्चा छिड़ गई कि "इतने बड़े-बड़े सोसाइटी और लग्जरी गाड़ियों वाला शहर, लेकिन दो घंटे की बारिश भी संभाल नहीं पाता।" 

वीडियो को 3 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। एक यूजर ने लिखा, "असल में ये कार मालिक समझदार हैं। अगर गाड़ी पानी में चलाते तो इंजन हाइड्रोलॉक हो जाता और मरम्मत पर लाखों रुपये खर्च हो जाते।"

यह भी पढ़ें - Green Hydrogen: ग्रीन हाइड्रोजन क्या है? भारत में 35 इंजन इस तकनीक से होंगे तैयार, हर ट्रेन की कीमत करोड़ों में 

यह भी पढ़ें - Highway: भारत के 10 हाईवे पर दौड़ेंगी ग्रीन हाइड्रोजन ट्रक, सरकार का बड़ा कदम

क्यों फंस जाती हैं लग्जरी गाड़ियां
कई यूजर्स ने तकनीकी वजहें भी बताईं। एक ने लिखा, "ज्यादातर यूरोपियन एसयूवी का एयर इनटेक बहुत नीचे होता है, जिससे उनकी वॉटर वेडिंग कैपेसिटी लगभग जीरो है। यानी हल्का पानी भी इन्हें रोक देता है।"

दूसरे ने तंज कसा, "अब वर्कशॉप्स के लिए मजे का टाइम है।"

तीसरे यूजर ने लिखा, "नई पीढ़ी की गाड़ियों में ढेरों इलेक्ट्रॉनिक्स, वायरिंग और सेंसर लगे होते हैं। पानी लगते ही इनके खराब होने की संभावना सबसे ज्यादा रहती है।"

एक शख्स ने अपना अनुभव साझा किया, "मेरे कजिन की BMW का स्टीयरिंग मोटर पानी भरने से खराब हो गया। हेडलाइट्स, हॉर्न या अल्टरनेटर तो समझ आता है, लेकिन ये भी डैमेज हो गया।"

यह भी पढ़ें - 2025 Maruti Suzuki Ertiga: 2025 मारुति सुजुकी अर्टिगा नए फीचर्स के साथ अपडेट, जानिए पूरी डिटेल 

यह भी पढ़ें - Tesla in India: भारत में टेस्ला की धूम नहीं! इसकी वजह कीमत या मस्क का है असर?
विज्ञापन

क्या है समाधान
इस पूरे मामले ने एक बार फिर दिखा दिया कि महंगी कार होना हमेशा समाधान नहीं होता। जहां साधारण भारतीय गाड़ियां पानी में निकल गईं, वहीं करोड़ों की लग्जरी कारें बेबस खड़ी रह गईं। और असली सवाल वही है - गुरुग्राम जैसा बड़ा शहर आखिर कब तक थोड़ी-सी बारिश में डूबता रहेगा? 

यह भी पढ़ें - 2026 Kawasaki Ninja ZX-6R: 2026 कावासाकी निंजा ZX-6R भारत में लॉन्च, जानें कीमत और क्या हुए बदलाव 

यह भी पढ़ें - 2025 Honda Elevate: 2025 होंडा एलिवेट एसयूवी हुई अपडेट, फेस्टिव सीजन से पहले नया लुक और फीचर्स
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें