फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2025 Yamaha FZ-S Fi Hybrid: भारत की पहली हाइब्रिड मोटरसाइकिल 2025 यामाहा FZ-S Fi हाइब्रिड लॉन्च, जानें डिटेल्स

Tue, 11 Mar 2025 02:49 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Yamaha Motor India (यामाहा मोटर इंडिया) ने भारतीय बाजार में 2025 FZ-S Fi Hybrid (2025 यामाहा FZ-S Fi हाइब्रिड) लॉन्च कर दी है। यामाहा का दावा है कि यह 150cc सेगमेंट की पहली हाइब्रिड मोटरसाइकिल है।
विज्ञापन
2025 Yamaha FZ-S Fi Hybrid - फोटो : Yamaha
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Yamaha Motor India (यामाहा मोटर इंडिया) ने भारतीय बाजार में 2025 FZ-S Fi Hybrid (2025 यामाहा FZ-S Fi हाइब्रिड) लॉन्च कर दी है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये तय की गई है। यामाहा का दावा है कि यह 150cc सेगमेंट की पहली हाइब्रिड मोटरसाइकिल है। इस नए मॉडल में कई बदलाव किए गए हैं, जिनमें अपडेटेड इंजन, नई टेक्नोलॉजी और एडवांस फीचर्स शामिल हैं। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Panoramic Sunroof Cars: क्या आपको पैनोरमिक सनरूफ वाली बजट-फ्रेंडली कार की है तलाश, तो ये हैं टॉप-5 ऑप्शन

2025 Yamaha FZ-S Fi Hybrid: इंजन में क्या बदलाव हुए
2025 यामाहा FZ-S Fi हाइब्रिड मोटरसाइकिल में 149cc का ब्लू कोर इंजन दिया गया है, जो OBD2 एमिशन नॉर्म्स के अनुरूप है। इसमें यामाहा की स्मार्ट मोटर जेनरेटर (SMG) और स्टॉप एंड स्टार्ट सिस्टम (SSS) टेक्नोलॉजी दी गई है।

SMG टेक्नोलॉजी की मदद से इंजन स्टार्ट करते समय कम शोर होता है, जबकि बैटरी सपोर्ट से तेज एक्सीलरेशन मिलता है। वहीं, SSS टेक्नोलॉजी बाइक को ज्यादा माइलेज देने में मदद करती है। यह जब बाइक ट्रैफिक में रुकी होती है तो इंजन को ऑटोमैटिकली बंद कर देती है और जैसे ही क्लच दबाया जाता है, तुरंत स्टार्ट कर देती है। इससे फ्यूल की बचत होती है और बाइक की परफॉर्मेंस बेहतर होती है। 

2025 Yamaha FZ-S Fi Hybrid - फोटो : Yamaha
2025 Yamaha FZ-S Fi Hybrid: मिलते हैं एडवांस फीचर्स
2025 ईयर मॉडल में 4.2-इंच का फुल-कलर TFT इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है, जिसे स्मार्टफोन से वाई-कनेक्ट एप के जरिए कनेक्ट किया जा सकता है। इसके साथ ही, इसमें टर्न-बाय-टर्न (TBT) नेविगेशन दिया गया है, जो गूगल मैप्स से जुड़कर रियल-टाइम डायरेक्शन, रास्तों के नाम और इंटरसेक्शन की जानकारी देता है। 

यह भी पढ़ें- Dark Edition Cars: क्या आपको काली कारें पसंद हैं? तो ये हैं ब्लैक एडिशन वाली सबसे किफायती कारें

2025 Yamaha FZ-S Fi Hybrid: राइडिंग एक्सपीरियंस में बड़ा बदलाव
यामाहा ने इस बाइक के हैंडलबार की पोजिशन को और बेहतर बनाया है, जिससे राइडिंग ज्यादा आरामदायक हो गई है। इसके अलावा, स्विचगियर को भी नए तरीके से डिजाइन किया गया है ताकि इसे आसानी से इस्तेमाल किया जा सके। 

यह भी पढ़ें- Delhi EV Policy 2.0: दिल्ली सरकार का वर्ष 2027 तक 95 प्रतिशत इलेक्ट्रिक वाहन अपनाने का लक्ष्य, जानें डिटेल्स

2025 Yamaha FZ-S Fi Hybrid - फोटो : Yamaha
2025 Yamaha FZ-S Fi Hybrid: नए कलर ऑप्शन
2025 यामाहा FZ-S Fi हाइब्रिड मोटरसाइकिल को दो नए रंगों में पेश किया गया है – रेसिंग ब्लू और सियान मेटैलिक ग्रे। ये दोनों रंग इसे एक स्टाइलिश और स्पोर्टी लुक देते हैं।  

यह भी पढ़ें- Nissan: कारों और लोगों से भरी सड़कों पर निसान ने बिना ड्राइवर वाली गाड़ियों का किया परीक्षण, जानें डिटेल्स
विज्ञापन

यामाहा की उम्मीदें
इस हाइब्रिड मोटरसाइकिल की लॉन्चिंग के मौके पर यामाहा मोटर इंडिया के चेयरमैन, इतारु ओटानी ने कहा, "FZ ब्रांड भारत में यामाहा के सफर का अहम हिस्सा रहा है। हर नई जनरेशन के साथ यह मॉडल ग्राहकों की जरूरतों के हिसाब से अपडेट किया गया है। हाइब्रिड टेक्नोलॉजी को इस सेगमेंट में लाकर, हम सिर्फ परफॉर्मेंस को बेहतर नहीं बना रहे, बल्कि राइडर के लिए नई और एडवांस टेक्नोलॉजी भी पेश कर रहे हैं। हर अपडेट को ग्राहक की पसंद और जरूरत को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है, ताकि राइडिंग एक्सपीरियंस और ज्यादा शानदार और मजेदार बने।"

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें