फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Car Tips: सर्दियों में कार की किन चार तरीकों से करें देखभाल, नहीं आएगी कोई परेशानी, जानें डिटेल

Sun, 14 Jan 2024 01:01 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सर्दियों के मौसम में भी कार की सही से देखभाल जरूरी होती है। ऐसा किस तरह से किया जा सकता है। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
Car In Winter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हर तरह के मौसम के साथ ही सर्दियों में भी कार की देखभाल करना काफी जरूरी होता है। ऐसा न करने पर कार में कई तरह की परेशानियां आ सकती हैं। हम इस खबर में आपको ऐसे कुछ टिप्स बता रहे हैं, जिनके साथ कार को बिना परेशानी चलाया जा सकता है।

विज्ञापन


ब्रेक पर दें ध्यान
सर्दियों के मौसम में कार के ब्रेक पर ध्यान देना काफी जरूरी होता है। अगर ब्रेक में खराबी आ जाती है तो गाड़ी को रोकना और हादसे से बचाना मुश्किल हो जाता है। सर्दियों में कम तापमान के कारण कई बार ब्रेक सही से लगाने में परेशानी होने लगती है। इसलिए ब्रेक का सर्दियों में ध्यान रखना चाहिए।

यह भी पढ़ें - Car Number Plate Meaning: वाहनों की नंबर प्लेट के रंग में छिपा होता है बड़ा राज, क्या जानते हैं आप
विज्ञापन


रबड़ का ध्यान
सर्दियों के मौसम में कार में लगी हुई रबड़ खराब होने का खतरा भी बढ़ जाता है। दरवाजों, डिग्गी और बोनट के पास कंपनी की ओर से रबड़ लगाई जाती है। लेकिन कम तापमान होने के कारण रबड़ खराब होने और फटने का खतरा बढ़ जाता है। ऐसा होने पर कार में पानी जाना, हवा आने जैसी समस्याएं होने लगती हैं।

यह भी पढ़ें - Black Smoke: जब कार करने लगे ये काम तो बिल्कुल भी न करें नजरअंदाज, नहीं तो हो सकता है मोटा खर्चा
विज्ञापन


पेट्रोल का रखें ध्यान
कार में पेट्रोल की जरुरत गाड़ी चलाने के लिए होती है। लेकिन सर्दियों के मौसम में कई जगहों पर कम तापमान होता है तो पेट्रोल मोटा होने लगता है। जिससे कार चलाने में परेशानी होने लगती है और कई बार कार को स्टार्ट करने में भी मुश्किल हो जाती है। इसलिए कोशिश करें कि कार को सर्दियों के मौसम में खुले में पार्क न करें।

यह भी पढ़ें - Airbag In Old Car: क्या पुरानी कार में लग सकता है एयरबैग? जानें कितना है सुरक्षित और कितना आएगा खर्च

वाइपर हैं जरूरी
सर्दियों के मौसम में कार चलाते हुए विंडशील्ड पर ओस जमने लगती है। इसके अलावा कई बार अंदर और बाहर के तापमान के कारण विंडशील्ड पर धुंध भी आ जाती है। इनको हटाने के लिए वाइपर का सही तरह से काम करना भी काफी जरूरी होता है। ऐसा न होने पर विजिबिलिटी कम हो जाती है और हादसा होने का खतरा भी बढ़ जाता है।

यह भी पढ़ें - Airbag In Old Car: क्या पुरानी कार में लग सकता है एयरबैग? जानें कितना है सुरक्षित और कितना आएगा खर्च

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें