फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Traffic Fine In India: भारत में इन पांच कारणों पर पुलिस नहीं काट सकती किसी का भी चालान, आप भी जानें

Wed, 26 Oct 2022 04:15 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कई बार वाहन चलाते समय पुलिस आपको रोक कर चालान काट देती है। लेकिन तब आपसे किसी तरह का कोई उल्लंघन नहीं हुआ होता। क्या आपके साथ भी ऐसा हुआ है तो इस खबर को एक बार जरूर पढ़ें।

विज्ञापन
1 of 8
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया

कुछ लोगों के साथ पुलिस द्वारा अजीब तरह से चालान काटने का अनुभव हुआ होगा। जब आपको लगा हो कि आपने कुछ गलत नहीं किया लेकिन फिर भी पुलिस की ओर से आपका चालान काटा गया होगा। इस खबर में हम ऐसे ही पांच कारणों की जानकारी दे रहे हैं। जिनके मुताबिक पुलिस आपका चालान नहीं काट सकती।

विज्ञापन

चप्पल पहनने पर चालान

2 of 8
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया

आपको भी इस बात की जानकारी नहीं होगी कि चप्पल पहनकर गाड़ी चलाने पर आपका चालान नहीं हो सकता। असल में कार चलाते समय अगर आपने चप्पल पहनी है तो पुलिस आपका चालान नहीं काट सकती। कार चलाते समय स्पीड लिमिट में रहना और सीट बेल्ट पहनना काफी जरूरी होता है।

विज्ञापन

गाड़ी का शीशा गंदा होने पर

3 of 8
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया

गाड़ी का शीशा गंदा होने पर भी पुलिस आपका चालान नहीं काट सकती। मोटर व्हीकल अधिनियम के मुताबिक शीशे के गंदे होने पर चालान नहीं काटा जा सकता।

यह भी पढ़ें - Cars With Six Airbags: इन कारों में सुरक्षा से समझौता नहीं, कीमत है 15 लाख से कम, देखें लिस्ट

आधी बांह की टी शर्ट पहनने पर

4 of 8
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया

पुलिस की ओर से आपका तब भी चालान नहीं काटा जा सकता जब आपने आधी बांह की टी शर्ट पहनी हो।

यह भी पढ़ें - EV Crash Test: भारतीय EV कितनी सुरक्षित हैं, जानें क्रैश टेस्ट में कौन सी इलेक्ट्रिक कार है बेस्ट

विज्ञापन

लुंगी बनियान में गाड़ी चलाने पर

5 of 8
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया

मोटर व्हीकल एक्ट के मुताबिक लुंगी बनियान में गाड़ी चलाने पर भी आपका चालान नहीं किया जा सकता। ऐसा करना पूरी तरह से गलत है।

यह भी पढ़ें - PDI Checking: नई कार की डिलीवरी लेने से पहले शोरूम पर जरूर करें ये काम, नहीं तो बाद में होगी बड़ी परेशानी

विज्ञापन

गाड़ी में अतिरिक्त बल्ब रखने पर

6 of 8
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया

कार में अतिरिक्त बल्ब ना होने पर भी पुलिस आपका चालान नहीं काट सकती।

यह भी पढ़ें - PUC Certificate: क्या होता है पीयूसी सर्टिफिकेट, कैसे और कहां मिलता है, यहां मिलेगी पूरी जानकारी

विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री ने ट्वीट कर दी थी जानकारी

7 of 8
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी की ओर से इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर ट्वीट कर दी जा चुकी है। केंद्रीय मंत्री के आधिकारिक अकाउंट से इस बात की जानकारी दी गई थी। हालांकि ये ट्वीट सितंबर 2019 में किया गया था। जिसमें उन्होंने ऐसे पांच कारणों की जानकारी दी थी जिनमें पुलिस की ओर से चालान नहीं किया जा सकता।

यह भी पढ़ें -  CNG: कार में बाहर से सीएनजी लगवाना कितना नुकसानदेह, सिर्फ पांच पॉइंट्स में जानें हर बात

विज्ञापन

अफवाहों से ना हों परेशान

8 of 8
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, कई बार लोग ऐसी अफवाहों से परेशान हो जाते हैं। लोग सच्चाई की जानकारी लेने की कोशिश नहीं करते और सुनी-सुनाई बातों को सच मानना शुरू कर देते हैं जो पूरी तरह से सही नहीं होती।

यह भी पढ़ें - Airbag In Old Car: क्या पुरानी कार में लग सकता है एयरबैग? जानें कितना है सुरक्षित और कितना आएगा खर्च

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें