फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Traffic Jam: रोजाना फंसते हैं ट्रैफिक जाम में? तो काम आ सकते हैं ये जरूरी टिप्स

Tue, 17 Sep 2024 07:22 PM IST
अमित कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

ट्रैफिक जाम कई शहरों की आम परेशानी बन चुकी है। ऐसे में अगर आप इस दिक्कत से रोजाना जूझते हैं तो इस आर्टिकल से आपकी काफी सहायता हो सकती है। कुछ बातों का ध्यान रखकर ट्रैफिक जाम की समस्या से बचा जा सकता है। 
विज्ञापन
Traffic Jam - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अगर आप अक्सर ट्रैफिक जाम में फंसते हैं तो आज आपको यहां से एक बड़ी जानकारी मिल सकती है। दरअसल, कार से रोजाना का सफर करने वाले वाहन चालक कुछ बातों का ध्यान रखकर ट्रैफिक जाम की स्थिति में फंसने से बच सकते हैं। इस खबर में बताई गई टिप्स से आप अपना समय और मेहनत दोनों बचा पाएंगे, तो चलिए जानते हैं कि क्या है ट्रैफिक जाम में नहीं फंसने की अहम टिप्स और ट्रिक्स।

विज्ञापन

समय में कर सकते हैं बदलाव

अगर आप कार से रोजाना एक ही रास्ते पर निकलते हैं तो कुछ समय पहले का वक्त निर्धारित कर सकते हैं। ऐसा करने से कई बार ट्रैफिक जाम की स्थिति से बच सकते हैं। ट्रैफिक जाम अक्सर किसी समय पर भी लग सकता है, ऐसे में इस परेशानी से बचने के लिए आप किसी अन्य वक्त का चुनाव कर सकते हैं। कई बार ट्रैफिक जाम से बचने के लिए समय को थोड़ा पीछे यानी कुछ देर बाद निकलना भी सही रहता है। 

वैकल्पिक मार्ग

कार से अक्सर एक ही रास्ते पर निकलते हैं और वहां पर भयंकर ट्रैफिक जाम मिलता है तो इस दिक्कत से बचने के लिए किसी अन्य वैकल्पिक मार्ग का चुनाव कर सकते हैं। ऐसा करने से हो सकता है कि कुछ समय ज्यादा लगे, मगर ट्रैफिक जाम की स्थिति से बचा जा सकता है। 

क्लच और गियर

काफी लोग किसी भीड़वाड़ वाले रास्ते का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में जाम की स्थिति का रोजाना सामना होता है, मगर इस दिक्कत से बचने के लिए कार के क्लच और गियर को काफी संभलकर इस्तेमाल करना चाहिए। दरअसल, कार के क्लच और गियर को अगर सही तरीके से इस्तेमाल किया जाए तो कार की पिकअप बढ़ जाती है। 

कुछ दूरी पर रखें कार

ट्रैफिक जाम का सामना करने के दौरान अपनी कार को आगे वाले वाहन से कुछ दूरी पर रखना चाहिए। ऐसा करने से कार को गति देने में थोड़ा समय मिल जाता है। अगर ट्रैफिक जाम की स्थिति में ऐसा किया जाए तो इससे कार कम समय में ज्यादा दूरी तय कर सकती है, क्योंकि कार को आगे बढ़ाने के लिए अन्य वाहनों के मुकाबलों अधिक समय मिल जाता है। 
विज्ञापन

तकनीक की मदद

अगर आप ट्रैफिक जाम से अक्सर परेशान रहते हैं तो कार में तकनीक यानी गूगल मैप्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। गूगल मैप्स के जरिए कार से निकलने से पहले ही उस रास्ते की जानकारी हासिल कर सकते हैं। ऐसे में आपको पहले ही पता चल जाएगा कि किस रास्ते पर ट्रैफिक जाम है और कहां पर नहीं है। गूगल मैप्स की मदद से आसानी से अपने सफर की योजना को तैयार किया जा सकता है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें