फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Airbag cars: अगर आपकी कार में भी है एयरबैग तो कभी ना करें ये छह काम, नहीं तो पछताएंगे

Wed, 28 Sep 2022 11:27 AM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आपकी भी कार में एयरबैग हैं तो हमेशा सावधान रहने की जरूरत है। अगर आप भी इस खबर में बताई टिप्स को हमेशा ध्यान रखेंगे तो हादसे के समय एयरबैग आपकी जान जरूर बचाएंगे। 
विज्ञापन
1 of 6
कार में एयरबैग - फोटो : सोशल मीडिया
भारत में भी सेफ्टी के लिए एयरबैग वाली कारें बेची जा रही हैं। सरकार की ओर से भी कारों में कम से कम दो एयरबैग को अनिवार्य किया जा चुका है और कई कारों में तो छह से भी ज्यादा एयरबैग मिल रहे हैं। ऐसे में अगर हम कुछ गलतियां ना करें तो हम हादसे के समय ज्यादा सुरक्षित रह सकते हैं।
 
विज्ञापन

सीट बेल्ट ना भूलें

2 of 6
कार में सीट बेल्ट - फोटो : सोशल मीडिया
कार में सुरक्षा के लिए सीट बेल्ट दी जाती हैं। जब भी कार चलाएं सीट बेल्ट जरूर लगाएं। कारों में हमेशा सीट बेल्ट लगाने पर हादसे के समय एयरबैग खुलने पर आप सुरक्षित रहते हैं। लेकिन ना लगाने पर कुछ कारों में एयरबैग नहीं खुलते जिससे आपकी सुरक्षा को खतरा हो सकता है।
विज्ञापन

स्टेयरिंग से बनाएं दूरी

3 of 6
स्टेयरिंग से बनाएं दूरी - फोटो : सोशल मीडिया
कार चलाते समय कभी भी स्टेयरिंग के ज्यादा पास नहीं होना चाहिए। इसका कारण यह है कि ड्राइवर के लिए कार में एयरबैग को स्टेयरिंग के अंदर दिया जाता है। अगर आप कार के स्टेयरिंग के काफी पास हैं और हादसा हो जाता है तो आपकी छाती और चेहरे पर चोट लग सकती है। 

ये भी पढ़ें - Mountain Driving: पहाड़ों पर कार से घूमने जा रहे हैं, इन पांच बातों को रखें ध्यान, रहेंगे सुरक्षित
 

डैशबोर्ड खाली रखें

4 of 6
साफ रखें डैशबोर्ड - फोटो : सोशल मीडिया
कुछ लोगों को कार में डैशबोर्ड को सजाना अच्छा लगता है। लेकिन कार के डैशबोर्ड में भी को-पैसेंजर के लिए एयरबैग दिए जाते हैं। ऐसे में अगर कार के डैशबोर्ड पर सजावटी सामान होगा तो एयरबैग खुलने में परेशानी हो सकती है। ऐसा भी हो सकता है कि एयरबैग खुलने पर सजावटी सामान एयरबैग के साथ आपकी ओर आ जाए।
 
विज्ञापन

सीट कवर लगाने से पहले रखें ध्यान

5 of 6
कार में साइड एयरबैग - फोटो : सोशल मीडिया
कुछ कारों में कंपनी की ओर से सीट में एयरबैग दिए जाते हैं। ये एयरबैग सीट के अंदर होते हैं और अगर आप इनपर बाहर से सीट कवर लगवाते हैं तो हादसे के समय एयरबैग खुलने में दिक्कत आएगी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

डैशबोर्ड पर ना रखें पैर

6 of 6
डैशबोर्ड पर ना रखें पैर - फोटो : सोशल मीडिया
कुछ लोगों को सफर के दौरान डैशबोर्ड पर पैर रखने की आदत होती है। हादसे के समय अगर आपने डैशबोर्ड पर पैर रखा हुआ है तो एयरबैग खुलने से आपके पैर को चोट लग सकती है और कुछ मामलों में फ्रैक्चर भी हो सकता है। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें