भारत की सबसे बड़ी दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी Hero MotoCorp (हीरो मोटोकॉर्प) अगले महीने इलेक्ट्रिक मोबिलिटी क्षेत्र में एंट्री करने वाली है। कंपनी भारत में अपना पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर 7 अक्तूबर को अपनी नई EV सहायक कंपनी - Vida के तहत लॉन्च करेगी। आधिकारिक तौर पर इसके ग्लोबल डेब्यू से पहले, हीरो मोटोकॉर्प ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर Vida के पहले ई-स्कूटर का टीजर जारी करना शुरू कर दिया है।
#NotFirst इलेक्ट्रिक स्कूटर
ट्वीट्स की एक सीरीज में, हीरो मोटोकॉर्प ने नए Vida इलेक्ट्रिक स्कूटर के कुछ खास चीजों के बारे में बताया है। इसके अलावा, इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए हीरो के नए सोशल मीडिया हैंडल, Vida World (विडा वर्ल्ड) के मुताबिक, "भारत का #NotFirst इलेक्ट्रिक स्कूटर जल्द ही आ रहा है! मोबिलिटी के भविष्य को फिर से परिभाषित करने के लिए तैयार हो जाइए।"