फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Car Care Tips: करवानी है इलेक्ट्रिक कार की सर्विस, तो रखें इन बातों का ध्यान, नहीं होंगे परेशान

Thu, 23 Nov 2023 02:06 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

देश में इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। ऐसे में अगर आप भी इलेक्ट्रिक कार से सफर करते हैं। तो इनकी सर्विस करवाते हुए किन बातों का ध्यान रखें। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
Tata Nexon EV Facelift - फोटो : Tata Motors
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चलाने में काफी कम खर्च के कारण देशभर में इलेक्ट्रिक कारों की मांग में काफी तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। लेकिन अन्य कारों की तरह ही इनकी सर्विस करवाना भी काफी जरूरी होता है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि इलेक्ट्रिक कार की सर्विस करवाते हुए किन बातों का ध्यान रखना जरूरी होता है।

विज्ञापन


ना करें देरी
किसी भी कंपनी की इलेक्ट्रिक कार की सर्विस को हमेशा समय पर करवाना चाहिए। कंपनी की ओर से ग्राहक को इसकी जानकारी भी दी जाती है कि किस कार को कितने समय या किलोमीटर के बाद सर्विस की जरुरत होती है। इसलिए कभी भी कार की सर्विस में देरी ना करें।

यह भी पढ़ें - Car Number Plate Meaning: वाहनों की नंबर प्लेट के रंग में छिपा होता है बड़ा राज, क्या जानते हैं आप
विज्ञापन


सर्विस सेंटर पर दें जानकारी
जब भी अपनी इलेक्ट्रिक कार को सर्विस के लिए लेकर जाएं, तो वहां पर कार में किसी भी तरह की परेशानी हो तो उसकी जानकारी दें। इस तरह से वहां पर कार में आ रही परेशानी की जांच हो जाएगी और उसे दूर भी किया जा सकेगा। जिससे भविष्य में आपको होने वाली परेशानी से बचने में मदद मिलेगी।

यह भी पढ़ें - Black Smoke: जब कार करने लगे ये काम तो बिल्कुल भी न करें नजरअंदाज, नहीं तो हो सकता है मोटा खर्चा

मोटर और बैटरी करवाएं चेक
जब भी कार को सर्विस के लिए लेकर जाएं, तो अपनी इलेक्ट्रिक कार की बैटरी और मोटर को चेक करवाएं। इससे आपको उनकी सही क्षमता की जानकारी मिल पाएगी। अगर जरुरत हो तो कार के सॉफ्टवेयर को भी अपडेट करवाएं। इससे कार के प्रदर्शन और रेंज में बढ़ोतरी हो सकती है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Airbag In Old Car: क्या पुरानी कार में लग सकता है एयरबैग? जानें कितना है सुरक्षित और कितना आएगा खर्च

इन पार्ट्स पर भी दें ध्यान
जब भी कार की सर्विस करवाएं तब दरवाजे, बोनट, डिग्गी, ब्रेक, लाइट्स और गियर ऑयल को भी चेक करवाएं। इलेक्ट्रिक कार में इंजन नहीं होता इसलिए उसमें इंजन ऑयल और इंजन से जुड़ी परेशानियां नहीं होती, लेकिन इनमें अन्य कारों की तरह ही ब्रेक, लाइट, स्टीयरिंग, इंफोटेनमेंट सिस्टम जैसी चीजें होती हैं। इसलिए इनको चेक करवाएं।

यह भी पढ़ें - Airbag In Old Car: क्या पुरानी कार में लग सकता है एयरबैग? जानें कितना है सुरक्षित और कितना आएगा खर्च

खर्च होगा कम
इंजन वाली कारों के मुकाबले इलेक्ट्रिक कारों की सर्विस करवाने में खर्च कम होता है। ऐसा इसलिए क्योंकि इंजन वाली कारों की तुलना में इलेक्ट्रिक कारों में कम पुर्जे लगाए जाते हैं। इसलिए उन कारों का रख-रखाव करना काफी आसान होता है।

यह भी पढ़ें - Rumble Strip: कई सड़कों पर एकसाथ आ जाते हैं कई स्पीड ब्रेकर, जानें कहां होता है इस्तेमाल

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें