फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Car Care Tips: अपनी कार से चाहते हैं ज्यादा एवरेज पाना, तो किस गियर में गाड़ी चलानी चाहिए, जानें डिटेल

Sun, 10 Dec 2023 11:48 AM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर कार से ज्यादा एवरेज चाहिए तो सिर्फ कार पर ध्यान देना काफी नहीं होता। कार को अगर सही गियर में चलाया जाता है तो भी बेहतर एवरेज मिल सकती है।

विज्ञापन
Petrol Pump Car - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अक्सर लोगों की शिकायत होती है कि उनकी कार का एवरेज काफी कम है। जिससे उनका खर्च बढ़ जाता है। अगर आप भी अपनी कार के कम एवरेज से परेशान हैं, तो हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि कार को किस गियर में चलाने पर सबसे ज्यादा एवरेज मिल सकता है।

विज्ञापन


ज्यादा खपत से परेशानी
ज्यादातर लोग अपनी कार को लेकर इस बात की शिकायत करते हैं कि उनका एवरेज काफी कम रहता है। जिसका सीधा असर उनकी जेब पर पड़ता है। साथ ही कई तरीकों को अपनाने के बाद भी एवरेज कम ही रहता है।

यह भी पढ़ें - Car Care Tips: रात में कार को है चलाना, तो रखें इन बातों का ध्यान, नहीं होगी परेशानी, जानें डिटेल
विज्ञापन


मेकैनिक से चेक करवाएं
अगर आपको भी अपनी कार से यह शिकायत है तो सबसे पहले कंपनी के सर्विस सेंटर पर जाकर मेकैनिक से कार की पूरी जांच करवानी चाहिए। जब भी कंपनी के दावे के मुताबिक कार एवरेज ना दे तो मेकैनिक से चेक करवाना सही होता है।

यह भी पढ़ें - Car Number Plate Meaning: वाहनों की नंबर प्लेट के रंग में छिपा होता है बड़ा राज, क्या जानते हैं आप

आदत में करें बदलाव
अगर मेकैनिक के मुताबिक कार के सभी पार्ट्स सही तरह से काम कर रहे हैं तो फिर आपको अपनी ड्राइविंग में थोड़ा बदलाव करना चाहिए। कई लोग कार को सही गियर में नहीं चलाते हैं, जिसके कारण कार के एवरेज में कमी होती है। इसलिए सबसे पहले सही गियर में कार को चलाना सीखना चाहिए।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Cars With Six Airbags: इन कारों में सुरक्षा से समझौता नहीं, कीमत है 15 लाख से कम, देखें लिस्ट

कैसे करें चुनाव
जानकारों के मुताबिक कार को जब स्टार्ट करने के बाद चलाया जाता है, तो पहला गियर लगाया जाता है। पहले गियर में ही कार के पहियों को सबसे ज्यादा ताकत मिलती है और इसी गियर में कार सबसे ज्यादा तेल भी पीती है। टायर को पहले गियर में ताकत तो ज्यादा मिलती है लेकिन टायर घूमने का रोटेशन कम होता है।

यह भी पढ़ें - How To Check Oil Level: अपनी कार को बड़े नुकसान से बचाएं, जानें इंजन ऑयल चेक करने का सही तरीका

किस गियर में ज्यादा एवरेज
कार को सबसे ज्यादा एवरेज हमेशा टॉप गियर में मिलता है। अगर किसी कार में पांच के साथ एक गियर है तो उस कार में सबसे ज्यादा एवरेज पांचवें गियर में मिलेगा। जबकि अगर किसी कार में छह के साथ एक गियर है तो उस कार में सबसे ज्यादा एवरेज छठे गियर में ही मिलेगा।
 

यह भी पढ़ें - Airbag In Old Car: क्या पुरानी कार में लग सकता है एयरबैग? जानें कितना है सुरक्षित और कितना आएगा खर्च

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें