फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Car Care Tips: डीजल इंजन वाली कार को लंबे समय तक है चलाना, तो किन बातों का रखें ध्यान, जानें सबकुछ

Tue, 16 Jan 2024 02:47 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

डीजल इंजन वाली कार को अगर लंबे समय तक चलाना हो तो किन बातों का ध्यान रखना जरूरी होता है। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
Jammu Petrol Diesel Rate - फोटो : निखिल मेहता
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश में बड़ी संख्या में डीजल वाहनों का उपयोग होता है। लेकिन क्या आपको जानकारी है कि अन्य वाहनों की तुलना में इन वाहनों का रख-रखाव ज्यादा होता है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि अगर आपको भी अपने डीजल इंजन वाले वाहन को लंबे समय तक चलाना है, तो किन बातों का ध्यान रखना जरूरी होता है।

विज्ञापन


इंजन ऑयल और ऑयल फिल्टर समय पर बदलें
वैसे तो हर तरह की गाड़ी में समय पर ही इंजन ऑयल और ऑयल फिल्टर को बदलना चाहिए। लेकिन अगर आप डीजल इंजन वाली गाड़ी चलाते हैं। तो यह काम समय पर करना और भी जरूरी हो जाता है। ऐसा न करने पर इंजन को ज्यादा नुकसान होने का खतरा होता है।

यह भी पढ़ें - Car Number Plate Meaning: वाहनों की नंबर प्लेट के रंग में छिपा होता है बड़ा राज, क्या जानते हैं आप
विज्ञापन


कूलेंट का रखें ध्यान
डीजल इंजन वाली गाड़ी का तापमान अन्य ईंधन वाली कारों के मुकाबले ज्यादा होता है। इसलिए इनका तापमान सामान्य रखने की जरुरत भी ज्यादा होती है। ऐसे में अगर कार में कूलेंट की मात्रा कम हो तो फिर इंजन सीज होने का खतरा भी बढ़ जाता है। इसलिए डीजल इंजन वाली गाड़ी में कूलेंट का ध्यान रखना जरूरी होता है।

यह भी पढ़ें - Airbag In Old Car: क्या पुरानी कार में लग सकता है एयरबैग? जानें कितना है सुरक्षित और कितना आएगा खर्च
विज्ञापन


एयर फिल्टर का रखें ध्यान
डीजल इंजन वाली गाड़ी में अगर एयर फिल्टर साफ होगा तो कार के इंजन तक सही मात्रा में हवा पहुंचती है। जबकि एयर फिल्टर खराब या गंदा होने पर उचित मात्रा में हवा इंजन तक नहीं पहुंच पाती और इससे इंजन को ज्यादा क्षमता के साथ काम करना पड़ता है। कई बार गाड़ी के पिक-अप में भी कमी आती है। वहीं लंबे समय तक ऐसे ही कार चलाने पर इंजन में खराबी भी आ सकती है।

यह भी पढ़ें - Rumble Strip: कई सड़कों पर एकसाथ आ जाते हैं कई स्पीड ब्रेकर, जानें कहां होता है इस्तेमाल

मिलावटी ईंधन से रहें सतर्क
कई जगहों पर अभी भी डीजल में मिलावट की जाती है। और इस तरह का ईंधन अगर गाड़ी में भरवाया जाए तो फिर इससे इंजन को नुकसान होता है। जिससे गाड़ी की उम्र भी कम हो जाती है। इसलिए कोशिश करें कि गाड़ी में डीजल ऐसी जगह से भरवाएं जहां बेहतर क्वालिटी के साथ ही मिलावटी ईंधन न मिले।

यह भी पढ़ें -  Faulty Spark Plug: अगर कार में स्पार्क प्लग हो जाए खराब, होने लगते हैं ये चार बदलाव, कभी ना करें नजरअंदाज

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें