अक्सर लोग अपनी बाइक से ही लंबा सफर पूरा करते हैं। लेकिन कई बार छोटी-छोटी लापरवाहियों के कारण बीच सफर में ही बाइक बंद हो जाती है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि ऐसा किन तीन कारणों से होता है। साथ ही यह भी जानकारी दे रहे हैं कि इससे कैसे बचा जा सकता है।
होती है परेशानी
बाइक पर सफर के दौरान अगर किसी तरह की परेशानी आ जाती है, तो मंजिल तक पहुंचना मुश्किल हो जाता है। इसके साथ ही बाइक को ठीक करवाने में समय और पैसा दोनों ही खर्च होते हैं। लेकिन आपकी बाइक में भी ऐसा हो तो घबराने की जगह कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए।
यह भी पढ़ें -
Bike Care Tips: बाइक चलाते हुए करते हैं यह काम, तो हो सकता है बड़ा नुकसान, जानें कैसे बचें
एयर फिल्टर करें साफ
अगर आपके साथ ऐसा कभी ना हो तो इस बात का जरूर ध्यान रखें। एयर फिल्टर के जरिए वाहन के इंजन तक हवा जाती है। एयर फिल्टर का काम हवा में से धूल मिट्टी को रोककर इंजन तक साफ हवा पहुंचाना होता है। आमतौर पर इसे सर्विस के समय साफ किया जाता है। ज्यादा गंदा होने पर बदला भी जाता है लेकिन आप बीच-बीच में खुद भी इसकी सफाई कर सकते हैं। ऐसा करने पर फिल्टर चोक नहीं होगा और बेहतर क्षमता के साथ इंजन तक साफ हवा पहुंचाएगा। बाइक का एयर फिल्टर साफ हो तो इंजन भी बेहतर तरीके से काम करता है।
यह भी पढ़ें - Fuel Additives: कार या बाइक में फ्यूल एडिटिव डालने के होते हैं फायदे और नुकसान, जानें सबकुछ
स्पार्क प्लग की करें सफाई
बाइक का एयर फिल्टर तो साफ है लेकिन स्पार्क प्लग पर हम कम ही ध्यान देते हैं। नियमित अंतराल पर बाइक के स्पार्क प्लग को निकालकर साफ करें। मकैनिक के पास जाने की जगह ऐसा आप घर पर भी कर सकते हैं। इंजन में लगा स्पार्क प्लग चूड़ी से टाइट होता है। इसे आसानी से घुमाकर निकाला जा सकता है। निकालकर साफ करने के बाद इसे वापिस उसी तरह लगाया भी जा सकता है।
यह भी पढ़ें -
Bike Care Tips: बाइक पर लंबे सफर की कर रहे हैं तैयारी, तो करें जरूर करें ये जांच, बिना परेशानी होगा सफर
तेज न चलाएं बाइक
आमतौर पर अगर हम बाइक से लंबी दूरी की यात्रा कर रहे हैं तो कई लोग लगातार स्पीड में बाइक चलाते हैं। ऐसा करने पर बाइक का इंजन गर्म हो जाता है और बाइक बंद हो जाती है। कोशिश करने पर भी बाइक स्टार्ट नहीं होती। कभी आपके साथ भी ऐसा हो तो परेशान ना हों। कुछ देर के लिए बाइक को बंद रहने दें और एक जगह खड़ी कर दें। करीब आधे से एक घंटा रूकने के बाद जब इंजन पूरी तरह से ठंडा हो जाए तब दोबारा सफर शुरू करें।
यह भी पढ़ें -
Bike Care Tips: बढ़ाना चाहते हैं अपनी बाइक की उम्र तो न करें ये काम, होगा बड़ा नुकसान, जानें सबकुछ