अमर उजाला
Wed, 7 February 2024
पेट्रोल के दाम काफी ज्यादा होने के कारण कई लोग अपनी पुरानी कार में सीएनजी किट लगवाते हैं।
लेकिन कुछ पैसे बचाने के लिए लोग दो जरूरी काम नहीं करवाते और अनहोनी होने पर पछताते हैं।
अगर आप भी अपनी पुरानी कार में सीएनजी किट लगवा रहे हैं, तो दो बातों का जरूर ध्यान रखना चाहिए।
सीएनजी किट लगवाने के बाद इंश्योरेंस कंपनी को जानकारी देनी चाहिए और अपनी पॉलिसी में अपडेट करवाना चाहिए।
इसके साथ ही आरटीओ को भी जानकारी देकर अपनी आरसी में सीएनजी किट को अपडेट करवाना चाहिए।
ऐसा न करने के कारण इंश्योरेंस कंपनी की ओर से जरुरत के समय क्लेम रिजेक्ट भी किया जा सकता है।
गाड़ी में किस तरह चेक करना चाहिए इंजन ऑयल, जानें सही तरीका