फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hyundai N Line: आ रही ह्यूंदै की तीसरी एन लाइन वैरिएंट वाली कार, जानें क्या होगी खासियत और कीमत

Thu, 08 Dec 2022 04:14 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

ह्यूंदै अपनी एक और कार का एन लाइन वैरिएंट ला सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह कौन सी कार होगी और क्या फीचर्स इसमें दिए जा सकते हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
1 of 5
For Reference Only - फोटो : hyundai india

साउथ कोरियाई कार कंपनी ह्यूंदै जल्द ही भारतीय बाजार में एन लाइन वैरिएंट के साथ कार ला सकती है। इस कार में क्या फीचर्स दिए जा सकते हैं और किस कीमत पर इसे पेश किया जा सकता है। इसकी जानकारी हम इस खबर में दे रहे हैं।

विज्ञापन

किस कार का नया वैरिएंट लाएगी ह्यूंदै

2 of 5
For Reference Only - फोटो : hyundai india

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ह्यूंदै की ओर से वर्ना के एन लाइन वैरिएंट को भारतीय बाजार में लाया जा सकता है। यह कंपनी की तीसरी ऐसी कार होगी जो एन लाइन वैरिएंट के साथ आएगी। इससे पहले कंपनी आई-20 और वेन्यू का एन लाइन वर्जन पेश कर चुकी है।

यह भी पढ़ें -  Budget Cars: इन नौ सस्ती कारों में मिलता है बेहतरीन ग्राउंड क्लियरेंस, जानें इससे क्या होता है फायदा?

विज्ञापन

कैसे होंगे फीचर्स

3 of 5
For Reference Only - फोटो : hyundai india

रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी की ओर से वर्ना एन लाइन वैरिएंट में ADAS, लेन डिपार्चर वॉर्निग सिस्टम, लेन कीप असिस्ट, रियर क्रॉस ट्रैफिक असिस्टेंस, एबीएस, ईबीडी जैसे सेफ्टी फीचर्स दिए जा सकते हैं। इसके साथ ही कार में नए अलॉय व्हील्स, रेड ब्रेक कैलिपर्स, फ्रंट ग्रिल पर बैजिंग, रूफ रेल्स पर रेड इंसर्ट और फुल ब्लैक इंटीरियर, सीटों पर एन लाइन बैजिंग के साथ रेड कलर इंसर्ट, दिया जा सकता है।

यह भी पढ़ें -  Faulty Spark Plug: अगर कार में स्पार्क प्लग हो जाए खराब, होने लगते हैं ये चार बदलाव, कभी ना करें नजरअंदाज

कैसा होगा इंजन

4 of 5
For Reference Only - फोटो : hyundai india

जानकारी के मुताबिक कार में टर्बो पेट्रोल इंजन दिया जा सकता है। इसकी क्षमता 1.5 लीटर की होगी , जिससे कार को 120 पीएस और 172 न्यूटन का टॉर्क मिलेगा। इस इंजन के साथ सात स्पीड डीसीटी ट्रांसमिशन दिया जा सकता है।

यह भी पढ़ें -  Most Affordable 4x4: हर तरह के रास्तों पर चलाई जा सकती हैं ये सात ऑफ रोड SUV, कीमत भी है 30 लाख रुपये से कम

विज्ञापन
विज्ञापन

कितनी होगी कीमत

5 of 5
For Reference Only - फोटो : hyundai india

अभी कार की कीमत के बारे में कंपनी की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कार की कीमत करीब 15 लाख रुपये से शुरू हो सकती है। मौजूदा वर्ना की एक्स शोरूम कीमत 9.43 लाख रुपये से शुरू होती है। इसके टॉप वैरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 15.52 लाख रुपये है।

 

यह भी पढ़ें - Black Spot: क्या आपको पता है ब्लैक स्पॉट क्या होता है, किस तरह ब्लैक स्पॉट के कारण होते हैं गंभीर हादस

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें