फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Traffic Violations: ट्रैफिक नियम तोड़ने पर SMS से मिलेगा चालान, बेंगलुरु में लगेंगे 250 हाई-डेफिनिशन कैमरे

Thu, 08 Dec 2022 03:34 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
बेंगलुरु यातायात नियमों और कानूनों का उल्लंघन करने वालों पर नकेल कसने के लिए पूरी तरह तैयार है। इसके लिए शहर की पुलिस लेटेस्ट टेक्नोलॉजी पर दांव लगाने जा रही है। शहर अब सभी उल्लंघनों को ट्रैक करने के लिए 50 जंक्शनों पर 250 हाई-डेफिनिशन कैमरे लगाने के लिए तैयार है। जिसे निर्धारित प्रक्रियाओं के मुताबिक इस्तेमाल किया जाएगा। 

यह कदम ट्रैफिक पुलिस के इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (ITMS) का हिस्सा है। जिससे सड़क पर किसी कानून-प्रवर्तन अधिकारी के मौजूद न रहने पर भी, सड़क पर नियमों की अनदेखी करने वाले लोगों पर रियल-टाइम नजर रखी जा सकेगी। 
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, यह सिस्टम उल्लंघनों का पता लगाने में सक्षम है, जैसे कि लाल बत्ती कूदना, तेज रफ्तार से गाड़ी चलाना, चलते समय चालक द्वारा मोबाइल फोन का इस्तेमाल करना,  ड्राइविंग के दौरान सीट बेल्ट न पहनना, दोपहिया वाहनों पर ट्रिपल सवारी करना, साथ ही स्टॉप लेन का उल्लंघन जैसे उल्लंघनों का पता लगाना। 
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
यह सिस्टम ट्रैफिक फ्लो को लगातार स्कैन करेगा और किसी भी उल्लंघन का पता चलने पर, यह एक नोटिस जारी करेगा और एसएमएस के जरिए वाहन के मालिक को चालान भेजेगा। हालांकि इससे ज्यादा जुर्माना जमा होने की संभावना है, लेकिन इसका बड़ा मकसद यह है कि पूरी प्रणाली गलती करने वाले ड्राइवरों के लिए असरदायक तरीके से काम करे और नियमों का सख्ती से पालन होना सुनिश्चित करे। 

4 of 5
Bengaluru Traffic - फोटो : Twitter (For Reference Only)
बेंगलुरु के पुलिस आयुक्त प्रताप रेड्डी ने ट्वीट किया, "जल्द ही लॉन्च हो रहा है, 50 जंक्शनों पर @BlrCityPolice @blrcitytraffic का ITMS। कोई गलती न करें, उद्देश्य जुर्माना जमा करना नहीं है। यह कॉन्टैक्टलेस है, एआई सक्षम और 24x7 है। मकसद बेहतर सड़क व्यवहार और अनुपालन को बढ़ाना है।" 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Bengaluru Police - फोटो : ANI
बेंगलुरू के मुख्य शहर को अक्सर देश में कहीं भी सबसे खराब ट्रैफिक स्थितियों में से एक होने के लिए जाना जाता है। मीलों लंबे ट्रैफिक जाम से छुटकारा पाने में वाहन चालकों को अक्सर घंटों लग जाते हैं। जबकि आलोचकों ने अक्सर नागरिक उदासीनता को दोष दिया है, ट्रैफिक संबंधी उल्लंघनों की ओर से भी कई लोगों इशारा करते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें