साउथ कोरियाई कंपनी एसयूवी सेगमेंट में काफी नाम रखती है। भारत में क्रेटा की अच्छी-खासी बिक्री होती है। ऐसे में कंपनी अब इसके इलेक्ट्रिक वर्जन को लाने की तैयारी कर रही है। रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि क्रेटा का ईवी वर्जन लगभग इसके फेसलिफ्ट वर्जन की तरह ही होगा। कार के आगे के हिस्से में चार्जिंग पोर्ट, ऐरोडॉयमिक डिजाइन वाले व्हील और बड़ी टचस्क्रीन के साथ इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता सकता है।
इसके अलावा डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कलस्टर, 360 डिग्री कैमरा और सवारियों की सुरक्षा के लिए 6 एयरबैग्स दिए जा सकते हैं। वहीं, इसमें 400 से 450 किलोमीटर की रेंज मिल सकती है। ह्यूंदै इस ईवी को अगले साल की शुरूआत में लॉन्च कर सकती है। इसकी संभावित एक्सशोरूम कीमत 25 लाख रुपये हो सकती है। हालांकि, अभी तक ह्यूंदै की तरफ से इस बारे में कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं है।
भारतीय बाजार में ह्यूंदै अल्काजार की अच्छी-खासी साख बनी हुई है। ऐसे में अब इसके नए वर्जन का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। कई रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि इस कार को अगले कुछ महीनों में इंडियन कार बाजार में लाया जा सकता है। इस एसयूवी में आकर्षक डिजाइन के साथ स्प्लिट एलईडी हैडलाइट सेटअप और कनेक्टिड लाइट बार के साथ ब्लैक ग्रिल मिल सकती है। साथ ही नए बंपर डिजाइन के साथ ड्यूल टोन अलॉय व्हील दिए जा सकते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कार के पीछे की तरफ नई एलईडी टेललाइट्स दी जा सकती है।
ह्यूंदै अल्काजार के इंटीरियर की बात करें तो इसमें दो डिस्प्ले सेटअप के साथ ड्यूल जोन क्लाईमेट कंट्रोल, पैनॉरमिक सनरुफ और 360 डिग्री कैमरा जैसे फीचर्स मिल सकते हैं। वहीं, इस कार में 1.5 लीटर का जीडीआई टर्बो पेट्रोल इंजन और 1.5 लीटर का सीआरडीआई डीजल इंजन आ सकता है।
इस साल के अंत तक ह्यूंदै वेन्यू एसयूवी का नया वर्जन भी कार बाजार में दस्तक दे सकता है। इस कार में बाहरी तोर पर कई सारे बदलाव संभव है। कार के नए वर्जन को ज्यादा आकर्षक और दमदार बनाया जा सकता है। इस कार की अभी तक बहुत सीमित जानकारी है। नई जेनरेशन वेन्यू कार के इंटीरियर में कई एडवांस फीचर्स मिल सकते हैं। हालांकि, अभी तक ह्यूंदै की ओर से इस बारे में कोई भी आधिकारिक डिटेल नहीं आई है।