साउथ कोरियाई कार कंपनी ह्यूंदै की ओर से जल्द ही ऐसी कार तैयार की जाएगी, जिसे चांद पर भी चलाया जा सकेगा। हम इस खबर में कार की खूबियों की जानकारी के साथ ही यह भी बता रहे हैं कि कंपनी इसे कब तक बना सकती है। इसके साथ ही इसे कब तक चांद पर भेजा जा सकता है।
ह्यूंदै बनाएगी कार
ह्यूंदै कंपनी की ओर से इस बात की जानकारी दी गई है कि कंपनी ऐसी कार बनाने की शुरूआत कर रही है। जिसे चांद पर भी चलाया जा सकेगा। कंपनी ने लूनर एक्सप्लोरेशन मोबिलिटी रोवर को बनाने का काम भी शुरू कर दिया है। इसे कोरिया में एयरोस्पसे पार्टनर के साथ मिलकर ह्यूंदै बना रही है।
यह भी पढ़ें -
Golden Hour Importance: सड़क हादसे के बाद गंभीर रूप से घायलों की गोल्डन ऑवर में करें मदद, बच जाएगी जान
खास तकनीक से लैस होगी कार
कंपनी की ओर से जो जानकारी दी गई है। उसके मुताबिक कार को कुछ खास तकनीक के साथ लैस किया जाएगा। लूनर रोवर में ह्यूंदै और किआ की कारों में मिलने वाली सभी एडवांस तकनीक को दिया जाएगा। जिसमें एडवांस रोबोटिक्स, कैमरा, LiDAR सेंसर, ऑटोमैटिक ड्राइविंग तकनीक जैसी चीजें शामिल होंगी। इसमें सोलर पैनल भी होंगे, जिससे इसे चार्ज किया जा सकेगा।
यह भी पढ़ें -
Car Number Plate Meaning: वाहनों की नंबर प्लेट के रंग में छिपा होता है बड़ा राज, क्या जानते हैं आप
कब तक होगी तैयार
कंपनी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक इसकी शुरूआती टेस्टिंग साल 2024 की दूसरी छमाही तक हो जाएगी। इसके बाद कंपनी का लक्ष्य एक ऐसा मॉडल बनाना होगा, जिसे साल 2027 तक लॉन्च किया जा सके।
यह भी पढ़ें -
Car Care Tips: कार में क्लच का होता है महत्वपूर्ण काम, इन पांच तरीकों से बढ़ाएं क्लच की उम्र
कितना होगा वजन
कंपनी की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक लूनर रोवर का कुल वजन करीब 70 किलोग्राम तक होगा। इसके सरफेस को इस तरह बनाया जाएगा, जिससे यह हर तरह के तापमान को आसानी से झेल पाए। कई तरह के टेस्ट के बाद इसे चंद्रमा के उत्तरी ध्रुव पास उतारने की योजना पर काम किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें -
Black Smoke: जब कार करने लगे ये काम तो बिल्कुल भी न करें नजरअंदाज, नहीं तो हो सकता है मोटा खर्चा
अधिकारियों ने क्या कहा
ह्यूंदै मोटर ग्रुप और किआ के रिसर्च एंड डेवलपमेंट प्लानिंग और को-आर्डिनेशन सेंटर के एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट योंग वा किम ने कहा कि इसका लक्ष्य मानव पहुंच और मानव गतिशीलता अनुभवों के दायरे में योगदान करना है। चंद्रमा अन्वेषण गतिशीलता विकास मॉडल का निर्माण न केवल इस लक्ष्य को दर्शाता है, बल्कि महत्वपूर्ण चुनौतियों का सामना करने में ठोस परिणाम प्राप्त करने की हमारी महत्वाकांक्षा को भी दर्शाता है। रोवर के विकास के साथ, हम अंतरिक्ष गतिशीलता में विस्तार करने के लिए भूमि, समुद्र और वायु गतिशीलता से आगे बढ़ रहे हैं।
यह भी पढ़ें -
Car AC: कार के एसी से जल्दी ठंडी हवा पाने का ये है आसान उपाय, सिर्फ एक बटन से होगा काम