भारतीय बाजार में सीएनजी की कारों पर भी कंपनियां ज्यादा ध्यान केंद्रित किया जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हुंडई की ओर से कॉम्पैक्ट एसयूवी को सीएनजी में पेश किया जा सकता है।
साउथ कोरियाई कंपनी हुंडई भी जल्द ही अपनी कॉम्पैक्ट एसयूवी को सीएनजी के साथ पेश कर सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी की ओर से वेन्यू को सीएनजी के साथ पेश किया जा सकता है। सीएनजी में आने के बाद वेन्यू का किनसे मुकाबला होगा, आइए जानते हैं।
विज्ञापन
सीएनजी में आएगी वेन्यू
2 of 5
हुंडई वेन्यू
- फोटो : सोशल मीडिया
हुंडई की ओर से तैयारी की जा रही है कि वेन्यू को सीएनजी में पेश किया जाए। इसके साथ कंपनी अपना सीएनजी पोर्टफोलियो भी बढ़ाएगी।
भारतीय बाजार में कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला सेगमेंट है। इस सेगमेंट में मारुति, टाटा, किया, निसान, रेनो जैसी कई कंपनियों के उत्पाद हैं। लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मारुति और टाटा की ओर से ब्रेजा और नेक्सन को सीएनजी में लाया जा सकता है। इसी को देखते हुए हुंडई की ओर से भी वेन्यू को सीएनजी के साथ लाया जा सकता है। हुंडई वेन्यू फिलहाल पेट्रोल और डीजल में आती है।
कंपनी की ओर से अभी इसकी आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन उम्मीद है कि वेन्यू का सीएनजी वैरिएंट पेट्रोल के मुकाबले 80 हजार रुपये से एक लाख रुपये तक महंगा हो सकता है। हुंडई वेन्यू के पेट्रोल वैरिएंट की एक्स शोरूम कीमत की शुरूआत 7.53 लाख रुपये से होती है। जबकि इसका पेट्रोल टॉप वैरिएंट 12.72 लाख रुपये की एक्स शोरूम कीमत पर मिलता है।