फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hyundai Inster: ईवी सेगमेंट में ह्यूंदै इंस्टर कार का धमाका, शानदार डिजाइन के साथ मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स

Mon, 01 Jul 2024 01:26 PM IST
अमित कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

ह्यूंदै मोटर्स ने वैश्विक स्तर पर एक नई इलेक्ट्रिक कार को पेश कर दिया है। ह्यूंदै इंस्टर ईवी में कई सारे दमदार फीचर्स दिए गए हैं। इस कार में दो बैटरी पैक मिलते हैं। यह कार भारत में कब तक आएगी, इस बारे में कोई भी आधिकारिक पुष्टि नहीं है। 
विज्ञापन
Hyundai Inster - फोटो : Hyundai
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय कार बाजार में इलेक्ट्रिक कारों का जलवा धीरे-धीरे ही सही मगर आगे बढ़ रहा है। ऐसे में दिग्गज कार निर्माता कंपनी ह्यूंदै मोटर्स ने एक दमदार इलेक्ट्रिक कार को वैश्विक स्तर पर उतार दिया है। साउथ कोरियाई वाहन निर्माता कंपनी का जलवा दुनियाभर में अपनी शानदार कारों के लिए अभी भी बरकरार है। इसी बीच ह्यूंदै इंस्टर ईवी के साथ कंपनी ने बड़ा धमाका किया है। आपको जानकारी के लिए बता दें कि ह्यूंदै इंस्टर का अधिकतर डिजाइन कंपनी की लोकप्रिय कैस्पर सबकॉम्पैक्ट एसयूवी से लिया गया है। 

विज्ञापन

ह्यूंदै इंस्टर ईवी का डिजाइन

Hyundai Inster - फोटो : Hyundai
ह्यूंदै इंस्टर ईवी में 3.8 मीटर की लंबाई, 1.6 मीटर की चौड़ाई और 1.6 मीटर की ऊंचाई और 2580 एमएम का व्हीलबेस दिया गया है। साथ ही 280 लीटर का बूटस्पेस मिलता है। इसमें सीटों को फोल्ड करके बूट स्पेस को 351 लीटर तक बढ़ाया जा सकता है। कार का बाहरी डिजाइन काफी शानदार नजर आता है। ह्यूंदै ने चार स्पोक अलॉय व्हील के साथ चंकी व्हील आर्च मिलती है। गाड़ी में पिलर माउंटेड रियर डोर हैंडलर्स और रुफ रेल्स दिया गया है। इस वजह से कार के एक्सटीरियर में चार चांद लग जाते हैं। 

ह्यूंदै इंस्टर ईवी बैटरी पैक

ह्यूंदै इंस्टर ईवी एक एंट्री लेवल कार है। ह्यूंदै ने इसमें भर-भरकर फीचर्स दिए हैं। इसमें दो बैटरी पैक दिए गए हैं। इसके 42kwh  बैटरी पैक में 96hp की फ्रंट यूनिट ड्राइव का विकल्प मिलता है। यह कार 11.7 सेकेंड में ही 0 से 100 की रफ्तार पकड़ लेती है। वहीं, इसकी अधिकतम रफ्तार 140 किलोमीटर प्रतिघंटा है। यह एक बार चार्ज होने के बाद 300 किलोमीटर की रेंज देने में सक्षम है। 
ह्यूंदै इंस्टर ईवी के 49kwh बैटरी पैक में 113hp की ताकत मिलती है। यह बैटरी पैक सिंगल चार्ज में लगभग 350 किलोमीटर की रेंज देने का दावा करती है। इसकी अधिकतम रफ्तार 150 किलोमीटर प्रतिघंटा है। साथ ही यह कार 10.6 सेकेंड में 0 से 100 किलोमीटर की स्पीड पकड़ लेती है। 
विज्ञापन

ह्यूंदै इंस्टर ईवी फीचर्स

ह्यूंदै इंस्टर ईवी में 10.25 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस चार्जर, ऑटोमैटिक क्लाईमेट कंट्रोल, वेंटिलेटिड फ्रंट सीट, स्मार्टफोन के जरिए लॉक और अनलॉक फीचर, 360 डिग्री कैमरा, सनरुफ, एंबियट लाइटिंग और सुरक्षा के लिए एडीएएस सूउट भी मिलता है। ह्यूंदै इंस्टर ईवी को 120kw के डीसी फास्ट चार्जर से सिर्फ 30 मिनट में 10 से 80 फीसदी तक चार्ज किया जा सकता है। भारत में इस कार को जून 2026 तक लाया जा सकता है। इसकी शुरूआती एक्सशोरूम कीमत 12 लाख रुपये हो सकती है। फिलहाल भारत में इस कार के आने को लेकर कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें