अगर आप नई कार खरीदने की सोच रहे हैं तो कार में इस डिवाइस का होना काफी जरूरी है। वरना बाद में काफी परेशानी हो सकती है।
Image Credit : Freepik
आजकल बाजार में आने वाली कारों में कई एडवांस फीचर्स मिल रहे हैं। ऐसे में पहले के मुकाबले ड्राइविंग काफी आसान हो गई है।
Image Credit : Freepik
ऐसे में आने वाले कुछ समय में कार में एक खास फीचर मिलने वाला है। इंटेलीजेंस स्पीड असिस्ट यानी आईएसए। इस तकनीक के जरिए ड्राइवरों को अलर्ट किया जाएगा।
Image Credit : Freepik
दरअसल, कई बार देखा गया है कि ड्राइवर तेज रफ्तार में कार चलाते हैं और कई बार ड्राइवर नशे में या फिर नींद में होते हैं।
Image Credit : Freepik
ड्राइवरों की लापरवाही की वजह से काफी सड़क हादसे होते हैं। सड़क हादसों में कमी लाने के लिए इस नई तकनीक को जल्द ही कार में दिया जा सकता है।
Image Credit : Freepik
वाहन के 80 किलोमीटर प्रतिघंटा से अधिक स्पीड होने पर आईएसए तकनीक ड्राइवर को अलर्ट करेगा। साथ ही 120 से ज्यादा गति बढ़ने पर बार-बार बीप बजेगी। ड्राइवर इससे सतर्क हो जाएंगे।
Image Credit : Freepik
आईएसए तकनीक में एक कैमरा लगाया जाएगा, जो कि जीपीएस से कनेक्ट होगा। ऐसे में कार को आसानी से ट्रैक किया जा सकेगा। रफ्तार बढ़ने पर सिस्टम अलर्ट करेगा।
Image Credit : Freepik
रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि भारत सरकार इस डिवाइस को हर कार में अनिवार्य कर सकती है।
Image Credit : Freepik
रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि इससे हादसों में कमी आ सकती है। फिलहाल इस तकनीक को भारतीय बाजार में कब तक लाया जाएगा, इस बारे में कोई जानकारी नहीं है।
Image Credit : Freepik
मानसून में की ये गलती तो बीच सफर में साथ छोड़ देगी कार