ह्यूंदै की ओर से हाल में ही नई वर्ना को भारतीय बाजार में लॉन्च किया गया है। कंपनी को इस नई मिड साइज सेडान कार से कितनी उम्मीदें हैं। आइए जानते हैं।
भारत में एसयूवी सेगमेंट को सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है। इसके बाद भी कई ग्राहक ऐसे हैं जिन्हें ऐसी कारें पसंद हैं जिसमें ज्यादा आराम, लग्जरी मिलती है। ऐसे ही लोगों के लिए ह्यूंदै की ओर से नई वर्ना को लॉन्च किया गया है। इस कार से कंपनी को काफी ज्यादा उम्मीद हैं। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि कंपनी के एमडी और सीओओ तरूण गर्ग को नई कार से क्या उम्मीदें हैं।
यह भी पढ़ें - Car Care Tips: जरूरत से ज्यादा धुआं फेंक रही है आपकी कार तो न हों परेशान, सिर्फ पांच पॉइंट में इसकी वजह
डिजाइन भी है काफी खास
नई वर्ना को खास तरह से डिजाइन किया गया है। इसमें कनेक्टिड डीआरएल और रियर लाइट्स से कार के लुक को बढ़ाया गया है। इसके साथ ही इसकी लंबाई को भी बढ़ाया गया है, जिसके बाद यह अपने सेगमेंट में सबसे लंबी कार बन गई है। इसका सीधा फायदा ग्राहकों को होगा क्योंकि उन्हें सफर के दौरान ज्यादा जगह मिलेगी।
यह भी पढ़ें- Car Headlight: कार में कितनी तरह की होती हैं हेडलाइट्स, जानें कौन सी लाइट से मिलती है सबसे ज्यादा रोशनी
क्या सीएनजी में आएगी?
आज के समय में प्रमुख कंपनियां अपने पोर्टफोलियो में सीएनजी को शामिल कर रही हैं। ह्यूंदै ने भी अपनी कई कारों में सीएनजी को शामिल किया है। लेकिन कंपनी के एमडी और सीओओ के मुताबिक वर्ना को सीएनजी के विकल्प के साथ नहीं लाया जाएगा।
यह भी पढ़ें- Budget Cars: इन नौ सस्ती कारों में मिलता है बेहतरीन ग्राउंड क्लियरेंस, जानें इससे क्या होता है फायदा?