अगर आप बारिश के दौरान किसी खराब या फिर टूटी-फूटी सड़क से बाइक लेकर निकल रहे हैं तो कई तरह की दिक्कतें हो सकती है। बरसात के मौसम में पहले से ही बाइक चलाना काफी मुश्किल होता है। ऐसे में अगर सड़क भी टूटी हुई है तो बाइक राइडर को बार-बार मोटरसाइकिल की रफ्तार कम करनी पड़ेगी। साथ ही बार-बार क्लच दबाने से क्लच प्लेट भी खराब हो जाती है।
अक्सर देखा जाता है कि अगर बरसात के दौरान कोई बाइक राइडर किसी टूटी हुई सड़क या रास्ते से निकलता है तो वह घायल हो सकता है, क्योंकि टूटी या खराब सड़क पर बरसात का पानी भरा होता है। ऐसे में राइडर को पता नहीं चलता है कि गड्डे में कितना पानी भरा हुआ है। इस वजह से कई बार बाइक का संतुलन बिगड़ जाता है और बाइक राइडर गिर जाता है। अगर इस दौरान बाइक की रफ्तार ज्यादा हो तो स्थिति और खराब हो सकती है।
अगर आप अक्सर बाइक से टूटी-फूटे रास्तों से निकलते हैं तो कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है। बारिश के दौरान कोशिश करें कि किसी साफ और सही सड़क का चुनाव करें। साथ ही बाइक चलाते वक्त सड़क पर मौजूद गड्डों से बचकर मोटरसाइकिल चलाने का प्रयास करें। ऐसा करने से बाइक के साथ-साथ राइडर की सेफ्टी भी सुनिश्चित हो जाएगी। इसके अलावा सबसे पहले कोशिशि करें कि बरसात के दौरान बाइक चलाने से बचें। दरअसल, कई बार रास्ता तो ठीक होता है, मगर बाइक के टायरों में हवा का प्रेशर कम होता है या फिर सड़क गीली होने की वजह से बाइक फिसलने की संभावना रहती है।