फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fog in Car: कार के शीशों पर भाप से होती है ड्राइव करने में परेशानी, जानें क्या है कारण और उपाय

Sat, 13 Jan 2024 09:12 AM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आपकी कार में भी भाप जम जाती है और उससे कार चलाने में परेशानी होती है। तो इस खबर को जरूर पढ़ें। इसमें हम भाप आने के कारण और उसके उपाय की जानकारी दे रहे हैं।

विज्ञापन
1 of 9
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया

उत्तर भारत में सर्दियों की शुरूआत हो चुकी है। सुबह और शाम में कार चलाते समय अक्सर शीशों पर भाप जम जाती है। जिससे कार चलाने में काफी परेशानी भी होती है। अगर आप भी कार चलाते समय इस समस्या से परेशान होते हैं तो इस खबर को जरूर पढ़ें। इस खबर में हम आपको शीशों पर भाप जमने के कारण, उससे होने वाले खतरे और उपाय की जानकारी दे रहे हैं।

विज्ञापन

सर्दियों में होती है परेशानी

2 of 9
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
सर्दियों के मौसम में और बारिश के समय जब तापमान में गिरावट आती है तो अक्सर कार के अंदर शीशों पर भाप जम जाती है। ऐसा कई बार कार चलाने के समय होता है। जिससे वाहन चलाने में काफी परेशानी होती है। शीशों पर भाप जमने का सबसे प्रमुख कारण कार के अंदर और बाहर के तापमान में होने वाला फर्क है।

यह भी पढ़ें - Airbag In Old Car: क्या पुरानी कार में लग सकता है एयरबैग? जानें कितना है सुरक्षित और कितना आएगा खर्च
विज्ञापन

क्यों जमती है भाप

3 of 9
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, कार में लगा कांच ठंडा होता है। वहीं बाहर का तापमान भी कम होता है। लेकिन जब कार में यात्री बैठते हैं तो केबिन के अंदर का तापमान ज्यादा हो जाता है। ऐसे में कार के अंदर और बाहर के तापमान में फर्क आ जाता है। जिसके कारण शीशों पर भाप जम जाती है।

यह भी पढ़ें - High Beam Light: हाई बीम पर चलाते हैं कार तो हो जाएं सतर्क, नहीं तो होगा बड़ा नुकसान

क्या होता है खतरा

4 of 9
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
सर्दियों के समय कार में सफर की शुरूआत करते समय तो शीशों को साफ किया जा सकता है। लेकिन कार चलाने के समय अगर भाप बन जाती है तो इसे साफ ना करने पर विजिबिलिटी खत्म हो जाती है। ऐसे में अगर आपकी कार के आस-पास कोई वाहन आ जाता है तो हादसा होने का खतरा भी होता है।

यह भी पढ़ें -  Car Care Tips: अगर आप भी कम चलाते हैं कार, तो हो सकते हैं ये नुकसान, जानें इनसे बचने का तरीका
विज्ञापन

क्या है उपाय

5 of 9
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
सर्दियों में कार के अंदर सफर करने के दौरान ऑक्सीजन लेने और कॉर्बन डाई ऑक्साइड छोड़ते समय हम नमी को भी छोड़ते हैं। जिससे यह समस्या होती है। इससे बचने के कुछ उपाय हैं, जिन्हें ध्यान में रखकर हम कार के शीशों पर जमने वाली भाप को आसानी से हटा सकते हैं।

यह भी पढ़ें- Car Headlight: कार में कितनी तरह की होती हैं हेडलाइट्स, जानें कौन सी लाइट से मिलती है सबसे ज्यादा रोशनी
विज्ञापन

थोड़ी सी खिड़की खोल दें

6 of 9
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
अगर आपको थोड़ी सी ठंडी हवा से परेशानी नहीं है तो आप कार चलाने के समय हल्की सी खिड़की को खोल सकते हैं। ऐसा करने से बाहर की ठंडी हवा तो कार में आएगी जिससे अंदर और बाहर के तापमान में ज्यादा फर्क नहीं होगा। इसके अलावा ऐसा करने पर कार के केबिन में मौजूद नमी भी बाहर चली जाएगी और बाहर से ताजी हवा भी कार के अंदर आएगी। थोड़ी खिड़की खोलने से लंबे समय तक कार चलाने पर भी भाप नहीं जमती।

यह भी पढ़ें- Flex Fuel Cars: टोयोटा की राह पर चली मारुति, फ्लेक्स फ्यूल वाली कारों पर किया यह एलान
विज्ञापन

एसी करें ऑन

7 of 9
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
वैसे तो ज्यादातर लोग सर्दियों के मौसम में कार के एसी को ऑन नहीं करते। लेकिन अगर सर्दियों में भी कार का एसी ऑन किया जाए तो इससे केबिन में जमने वाली भाप को तो दूर रखा ही जा सकता है साथ ही गर्मियों में होने वाले मोटे खर्चे से भी बचा जा सकता है।

यह भी पढ़ें- Budget Cars: इन नौ सस्ती कारों में मिलता है बेहतरीन ग्राउंड क्लियरेंस, जानें इससे क्या होता है फायदा?

ब्लोअर की करें सेटिंग

8 of 9
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
सर्दियों के मौसम में कार के ब्लोअर को विंडशील्ड पर सेट कर दें। ऐसा करने पर एसी की हवा सीधा विंडशील्ड पर जाएगी और भाप को खत्म कर देगी। ऐसा करने से नुकसान भी नहीं होता बल्कि कार चलाने के दौरान हल्की गर्माहट भी केबिन के अंदर बनी रहती है।

यह भी पढ़ें -  Car Care Tips: अगर आप भी कम चलाते हैं कार, तो हो सकते हैं ये नुकसान, जानें इनसे बचने का तरीका
विज्ञापन

करें इंजन की गर्मी का उपयोग

9 of 9
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
सर्दियों के मौसम में वैसे तो कार के इंजन का तापमान काफी कम रहता है। लेकिन लंबी दूरी तक सफर करने के बाद जब एक बार तापमान 90 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाए तो इंजन की गर्मी का उपयोग कर भाप को हटाया जा सकता है। इसके लिए एसी को कूल की जगह हॉट पर कर दें और ब्लोअर की सेटिंग को विंडशील्ड की ओर कर दें। ऐसा करने पर बिना एसी चलाए, बिना खिड़की खोले कार के शीशों पर जमी भाप खुद ही हट जाएगी।

यह भी पढ़ें - Car Number Plate Meaning: वाहनों की नंबर प्लेट के रंग में छिपा होता है बड़ा राज, क्या जानते हैं आप
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें