फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Scooter Care Tips: सर्दियों के मौसम से पहले अपने स्कूटर को किस तरह करें तैयार, नहीं होगी कोई परेशानी

Thu, 16 Nov 2023 12:00 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

उत्तर भारत में सर्दियों की शुरुआत हो चुकी है। ऐसे में अपने स्कूटर को किस तरह ठंड के लिए तैयार किया जा सकता है। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
For Reference Only - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर भारत के कई राज्यों में ठंड की शुरुआत हो चुकी है। तापमान में कमी के साथ ही स्कूटर पर सफर करना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में स्कूटर को किस तरह से सर्दियों में सफर के लिए तैयार किया जा सकता है। इसकी जानकारी हम आपको इस खबर में दे रहे हैं।

विज्ञापन


स्कूटर का रखें ध्यान
सर्दियों के मौसम में अगर आप स्कूटर से सफर करते हैं, तो कई तरह की चुनौतियां सामने आती हैं। अगर सही तरह से स्कूटर को तैयार किया जाए तो इससे चलाने वाले की सुरक्षा के साथ ही परफॉर्मेंस को प्रभावित होने से बचाया जा सकता है। जिससे सफर के दौरान किसी भी परेशानी से बचा जा सकता है।

यह भी पढ़ें - Bike Care Tips: बाइक चलाते हुए करते हैं यह काम, तो हो सकता है बड़ा नुकसान, जानें कैसे बचें
विज्ञापन


बैटरी है जरूरी
अन्य वाहनों की तरह ही स्कूटर में भी बैटरी को दिया जाता है। सर्दियों के समय स्कूटर को खुले में पार्क किया जाता है, जिससे इसकी बैटरी के प्रदर्शन पर असर होता है। इसलिए कोशिश करें कि नियमित तौर पर बैटरी की जांच करें। अगर जरूरी हो तो बैटरी को बदलकर भी परेशानी से बचा जा सकता है।

यह भी पढ़ें - Bike Care Tips: बाइक चलाते हुए करते हैं यह काम, तो हो सकता है बड़ा नुकसान, जानें कैसे बचें

टायर की करें जांच
सर्दियों के मौसम में भी स्कूटर के टायर की जांच करना जरूरी होता है। ऐसा इसलिए क्योंकि बाइक या कार के मुकाबले स्कूटर के टायर छोटे होते हैं और सड़क पर नमी होने के साथ ही बेहतर हेंडलिंग मुश्किल होती है। जरुरत हो तो स्कूटर के टायरों को भी बदलकर बेहतर हेंडलिंग और सुरक्षा प्राप्त की जा सकती है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - HSRP: क्या होती है हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट, जानें क्या होते हैं फायदे, कैसे होती है वाहन की सुरक्षा

लाइट चेक करें
सर्दियों के मौसम में दो पहिया वाहनों की सुरक्षा के लिए लाइट्स का सही तरह से काम करना भी काफी जरूरी होता है। कार या अन्य चार पहिया वाहनों के मुकाबले स्कूटर में काफी छोटी और एक हेडलाइट, टेल लाइट दी जाती है। अगर यह सही से काम नहीं करें तो फिर धुंध में आपकी मौजूदगी की जानकारी अन्य वाहनों को मिलने में मुश्किल होती है और हादसे का खतरा बढ़ जाता है।

यह भी पढ़ें - Fuel Additives: कार या बाइक में फ्यूल एडिटिव डालने के होते हैं फायदे और नुकसान, जानें सबकुछ

पेट्रोल का रखें ध्यान
सर्दियों के मौसम में अगर स्कूटर में पेट्रोल टैंक खाली रहता है तो इससे भी परेशानी हो सकती है। कुछ लोग लापरवाही बरतते हैं और स्कूटर को काफी कम पेट्रोल में भी चलाते हैं। ऐसा करने से पार्ट्स खराब होने के खतरे के साथ ही सफर के बीच में पेट्रोल खत्म होने का खतरा भी रहता है।

यह भी पढ़ें - PUC Certificate: क्या होता है पीयूसी सर्टिफिकेट, कैसे और कहां मिलता है, यहां मिलेगी पूरी जानकारी

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें