इलेक्ट्रिक कार बैटरी से चलती है। ऐसे में बैटरी का उचित कंडीशन में रहना बेहद जरूरी है। यहां पर आपको बता दें कि इलेक्ट्रिक कार की बैटरी का सही रखरखाव करना आसान काम नहीं होता है। इसके लिए किसी तकनीकी विशेषज्ञ की जरूरत होती है। एक्सपर्ट बैटरी के परफॉर्मेंस की जांच करेगा। अगर कोई गड़बड़ी हुई तो वह बैटरी बदलने की सलाह देगा।
इलेक्ट्रिक कार में लुब्रिकेट और फ्लुइड को समय-समय पर बदलना होता है। इन लुबिक्रेट की जरूरत गाड़ी के ब्रेकिंग सिस्टम को होती है। इसके साथ ही फ्लुइड का इस्तेमाल कार के कई अन्य उपकरणों में भी होता है।
पेट्रोल और डीजल वाली कारों की तरह ही इलेक्ट्रिक कार के टायरों की भी थोड़े-थोड़े समय पर अदला-बदली (रोटेट) करते रहना चाहिए। इससे कार के अहम पार्ट टायरों की स्थिति सही रहती है। साथ ही किसी तरह की कोई दिक्कत होने पर आप वक्त रहते उसे ठीक करा सकते हैं।
ईंधन से चलने वाली कारों की तरह ही इलेक्ट्रिक कार में भी सस्पेंशन काफी महत्वपूर्ण होता है। कार का सस्पेंशन एक कंफर्ट राइड देने में काफी मदद करता है। ऐसे में वाहन चालक को नियमित अंतराल पर इसकी जांच करनी चाहिए।
इलेक्ट्रिक कार के केबिन में एयर फिल्टर को कुछ समय बाद बदलना चाहिए। ऐसा करने से कार का एयर कंडीशनर सिस्टम बेहतर क्षमता के साथ काम करता है। इसके साथ ही कार के विंडशील्ड वाइपर्स को भी साफ रखें।