ये है दरवाजा खोलने की सही तकनीक
कार सड़क किनारे पार्क है तो दरवाजा खोलने का सबसे सही तरीका 'डच रीच' तकनीक है, जिसे यूरोपीय देशों में अनिवार्य किया है। इसके अनुसार, दरवाजा हमेशा दूर वाले हाथ से खोलें। ऐसा करने पर आपका शरीर अपने आप पीछे मुड़ जाता है और आपका ध्यान बगल से निकल रहे वाहनों पर अपने आप चला जाएगा। यह तकनीक कार का दरवाजा सुरक्षित तरीके से खोलने का जबरदस्त जुगाड़ है। इससे आपको दरवाजा खोलते समय पीछे मुड़कर देखने की आदत लग जाएगी।
यह भी पढ़ें: बाढ़ में खराब हो गई कार-बाइक? जानिए इंश्योरेंस कंपनी से डैमेज क्लेम मिलेगा या नहीं
अगर, आप ड्राइवर हैं तो अपनी तरफ वाला दरवाजा खोलने के लिए दाएं की बजाय बाएं हाथ का इस्तेमाल करें, जबकि यात्री की तरफ वाला दाएं हाथ से खोलें। ऐसा करने से आपका शरीर पीछे की तरफ घूमता है। इससे पीछे से आना वाला वाहन या व्यक्ति दिख जाएगा और आप सावधानी से दरवाजा खोलेंगे।
इन बातों का रखें ध्यान
सड़क किनारे दरवाजा खोलने से पहले रियर व्यू मिरर में देख लें कि कोई पीछे से तो नहीं आ रहा है। अगर पीछे से कोई वाहन या व्यक्ति आता दिखे तो उसके जाने के बाद दरवाजा खोलें।
ध्यान रखें कि ट्रैफिक वाली सड़क, पीछे वाहन या व्यक्ति के आने पर, संकरे रास्ते, पुल या हाईवे के किनारे, अंधे मोड़ या ढलान, स्कूल जोन या बाजार में अचानक दरवाजा खोलने से बचें। इसके अलावा गाड़ी से बाहर निकलते समय दरवाजा पूरा खुला न छोड़ें।