फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये 5 गलतियां आपकी बाइक की क्लच प्लेट्स को कर रही हैं ख़राब, हो जाइये सावधान

Wed, 15 May 2019 12:46 PM IST
Bani Kalra ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
clutch plate
विज्ञापन

अगर आपकी बाइक की क्लच प्लेट जल्दी-जल्दी खराब होती है। तो इसका सबसे बड़ा कारण है कि आप सही तरीके से बाइक नहीं चलाते। या फिर आप ऐसे रास्तों पर चलते हैं जहां अक्सर जाम लगा रहता है। ऐसे में हम आपको यहां कुछ ऐसे टिप्स बता रहे हैं जिनकी मदद से आपकी बाइक की क्लच पलट जल्दी से खराब नहीं होगी और लम्बे समय तक चलेंगी।

1. सावधानी से बदलें गियर

जब बाइक तेज रफ्तार में हो तब लोअर गियर बदलने के लिए गाड़ी की स्पीड भी कम करें क्योकिं तेज रफ्तार में गियर बदलने से क्लच और गियर दोनों को नुकसान पहुँचता है। इसलिए पहले बाइक स्पीड कम करें फिर गियर को बदल दें और फिर क्लच छोडें।

 2. ब्रेक का सही इस्तेमाल करें

अक्सर देखने में आता है कि लोग हम हाई स्पीड के अंदर गाड़ी चला रहे होते हैं तो हम गाड़ी को तुरन्त रोकने के लिए ब्रेक और क्लच का इस्तेमाल करते हैं। जोकि सही नहीं है और यह तरीका भी गलत है। इसलिए पहले गाड़ी को स्लो करें फिर रोकने के क्लच और ब्रेक का इस्तेमाल करें।

3. लो स्पीड में ध्यान रखें

अगर आप लो स्पीड में बाइक चला रहे हैं तो पहले ब्रेक नहीं दबाना चाइये। पहले हल्का क्लच दबायें उसके बाद ब्रेक का प्रयोग करें। ऐसा करने से बाइक की क्लच को कोई नुकसान नही होगा साथ ही इंजन पर भी इसका असर नहीं पड़ेगा।

4. रेस और क्लच का सही तालमेल

कई बार देखा गया है कि लोग हाफ क्लच दबाकर बाइक चलाते हैं या कई बार क्लच दबाकर रेस देते हैं। ऐसा करने से क्लच प्लेट्स के ख़राब होने की चांस पूरी तरह बन जाते हैं। इतना ही नहीं क्लच प्लेट जल सकती हैं।    

विज्ञापन

और लगातार इस तरह से बाइक चलाने पर क्लच प्लेट पूरी तरह से खराब हो जाएगी ।

5. सही रूट चुनें

वैसे तो जाम की समस्या हर जगह है लेकिन गूगल मैप का इस्तेमाल करके आपको साफ़ रास्तों पर पता चल जाएगा। ऐसे में आप खाली रोड्स पर बाइक चलायें इससे क्लच का इस्तेमाल कम होगा। इसके अलावा गाड़ी को कभी कम या कभी ज्यादा की स्पीड से न चलायें साथ ही हैवी लोड भी कैरी करने से बचें क्योकिं इससे भी क्लच प्लेट पर असर पड़ता है।

विज्ञापन

 
 
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें