फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auto Tips: गर्मी में नहीं आएगी हेलमेट से बदबू, इन टिप्स को अपनाकर दूर हो जाएगी दिक्कत

Wed, 15 May 2024 04:08 PM IST
अमित कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप अक्सर दो पहिया वाहन से सफर करते हैं तो आप हेलमेट का इस्तेमाल भी करते होंगे। ऐसे में हेलमेट का सही रखरखाव जरूरी है, वरना हेलमेट में से बहुत ही बुरी गंध आने लगेगी। इस खबर में जानिए क्या है टिप्स।
विज्ञापन
Auto Tips - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गर्मी के मौसम में सड़क पर वाहन लेकर निकलना काफी मुश्किल होता है। हालात तब और ज्यादा खराब हो जाते हैं, जब लोग दो पहिया वाहन से निकलते हैं। दरअसल बाइक या स्कूटर में तेज धूप सीधे तौर पर व्यक्ति पर पड़ती है, इसके साथ गर्मी में लू भी काफी परेशान करती है। दो पहिया वाहन चालकों को गर्मी के दौरान हेलमेट पहनना भी जरूरी होता है, नहीं तो सुरक्षा की चिंता रहती है। ऐसे में हेलमेट का सही रखरखाव और उसे साफ रखना बेहद जरूरी है। गर्मी में पसीना भी बहुत आता है, इस वजह से हेलमेट को साफ रखना और भी ज्यादा जरूरी हो जाता है। 

विज्ञापन

हेलमेट की सफाई जरूरी

सड़क पर दो पहिया वाहन से चलते हुए हेलमेट जरूरी है। हेलमेट को साफ रखने के लिए जरूरी है कि आप इसको समय-समय पर साफ करते रहे। अगर आप किसी लंबी राइड से आ रहे हैं तो हेलमेट को जरूर साफ करें। हेलमेट को साफ करने के लिए आप किसी हल्के कपड़े की मदद ले सकते हैं। हल्के कपड़े से हेलमेट को चारों तरफ से रगड़कर साफ करें। 

हेलमेट का सही वेंटिलेशन

हेलमेट में सही वेंटिलेशन के लिए हेलमेट के वेट को सही ढंग से साफ करें। वेट साफ करने के लिए आप किसी ब्रश की मदद ले सकते हैं। ऐसा करने से हेलमेट में जमी हुई गंदगी और बदबू दूर हो जाएगी। साथ ही वेंटिलेशन की समस्या भी नहीं रहेगी। 

पसीने से इस तरह निपटें

गर्मी के दौरान दो पहिया वाहन से सफर करते हैं तो हेलमेट में पसीना आता है। अगर आप लंबे समय तक इसे साफ नहीं करेंगे तो ये गंदगी बदबू में बदल जाएगी। इसके बाद हेलमेट पहनना काफी मुश्किल हो जाएगा। हेलमेट में पसीने की परेशानी से बचने के लिए सिर को ढका जा सकता है। इसके लिए आप किसी टोपी या फिर रुमाल का सहारा ले सकते हैं। ऐसा करके हेलमेट भी लंबे समय तक चलता है। 

तेज धूप से हेलमेट को बचाएं

गर्मी के दौरान तेज धूप होती है। तेज धूप हेलमेट की गुणवत्ता पर बुरा असर डालती है। ऐसे में कभी भी तेज धूप में हेलमेट को बाइक या स्कूटर की सीट पर न छोड़े। जब भी राइड खत्म हो जाए तो हेलमेट को अपने साथ ही लेकर जाए। धूप से बचाने पर हेलमेट की लाइफ बढ़ जाती है। 
विज्ञापन

हेलमेट की गंध को करें कम

गर्मी के मौसम में अगर हेलमेट से बहुत ज्यादा बदबू आ रही है तो आप किसी अच्छे इत्र का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा बेकिंग सोडा और एक्टिव चारकोल का यूज भी किया जा सकता है। इससे हेलमेट से आ रही गंध कम हो सकती है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें