फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपकी बाइक में भी लग सकती है आग ! अगर इन बातों को करेंगे नज़रअंदाज

Mon, 03 Jun 2019 06:39 PM IST
Bani Kalra ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
bike fire - फोटो : google
अक्सर चलती हुई बाइक में आग लगने की घटनाएं देखने को मिली हैं। कुछ समय लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर हाल में चलती बाइक में आग लगने की घटना सामने आई थी। लेकिन अगर कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखें तो चलती बाइक में आग लगने की घटना से बचा जा सकता है।
 
 
विज्ञापन

रेगुलर सर्विस

2 of 6
BIKE SERVICE - फोटो : Google
हमेशा बाइक की सर्विस समय पर करवाएं, एक भी सर्विस मिस होने से आपको इसका खामियाजा भुगतना पड़ सकता है। बाइक के इंजन जांच, इंजन ऑयल, एयर फिल्टर, क्लच वायर, और बैटरी की भी जांच जरूर करते रहें। 
विज्ञापन

बाइक में मोडिफिकेशन कराने से बचें

3 of 6
bike modification - फोटो : google
बाइक में मोडिफिकेशन आम बात हो चली है। लोग बाइक में एक्स्ट्रा हॉर्न, लाइट्स आदि लगवा लेते हैं और यह सब लोकल जगह से किया जाता है, दरअसल मोडिफिकेशन के समय बाइक में मौजूदा वायर के साथ छेड़छाड़ की जाती है और कई बार खराब वायरिंग कर दी जाती है। चलते-चलते बाइक गर्म होती है और खराब वायरिंग की वजह से भी बाइक में आग लगने की घटना सामने आती है। इसलिए आपकी बाइक जैसी है उसे वैसा ही रहने दीजिये। 

टैंक फुल नहीं करना

4 of 6
bike petrol - फोटो : google
अक्सर देखने में आता है कि बाइक के इंजन के आस-पास इंजन ऑयल जमा रहता है और इस पर जल्दी से कोई ध्यान नहीं देता, वही लोग फ्यूल टैंक को फुल करवा लेते हैं जिसकी वजह से कई बार खराब रास्तों पर फ्यूल आकार लीक होने लगता है और खराब वायरिंग की वजह से भी बाइक में आग लगने की घटना सामने आती है।
विज्ञापन

हैवी लोड से बचें

5 of 6
Bike load - फोटो : Google
अक्सर लोग बाइक के पीछे खूब सारा सामान लोड कर लेते हैं। बाइक पर पीछे की तरफ बैग बांध लेते हैं। अब चुकीं गर्मी का समय है, और ऐसे में चलती बाइक में साइलेंसर बहुत जल्दी गर्म हो जाता है। और इसमें से काफी हीट बाहर निकती है। लगातार रगड़ और गर्म हीट की वजह से भी आगा लगने का खतरा पैदा हो जाता है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

लोकल जगह से न कराएं सर्विसिंग

6 of 6
Bike service - फोटो : Google
अक्सर लोग कुछ ऐसे बचाने के चक्कर में लोकल जगह से बाइक की सर्विस करवा लेते हैं। यहां पर अप्रशिक्षित मकैनिक होते हैं जिन्हें सर्विस की सही जानकारी नहीं होती।  कई मामलों में ऐसे मकैनिक सर्विसिंग के दौरान कुछ ऐसी गलतियां कर जाते हैं, जिसकी वजह से बाइक में आग लगने की आशंका बढ़ जाती है। इसलिए सलाह दी जाती है कि हमेशा किसी प्रशिक्षित मकैनिक से ही बाइक की सर्विस कराएं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें