फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Car Tips: आपकी कार भी बन सकती है बुलेटप्रूफ! जानें प्रक्रिया और कहां से लेनी होगी मंजूरी

Tue, 23 Jul 2024 11:56 AM IST
अमित कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आजकल बाजार में आने वाली कारों में सेफ्टी के लिए कई एडवांस फीचर्स मिलते हैं। मगर क्या आप जानते हैं कि आपकी साधारण कार को बुलेटप्रूफ बनाया जा सकता है। जानिए क्या है इसकी प्रक्रिया और किस तरह से कार बनेगी बुलेटप्रूफ।  
विज्ञापन
Car Tips - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश के कार बाजार में  वाहन निर्माता कारों में सुरक्षा पर अब ज्यादा ध्यान दे रहे हैं। वाहन कंपनियां कार में सेफ्टी के लिए एक से बढ़कर एक फीचर दे रही हैं। वहीं, ग्राहक भी अब अधिक जागरुक हो गए हैं और कार खरीदने से पहले कार के सेफ्टी फीचर्स के साथ ही कार की सेफ्टी रेटिंग के बारे में भी जानकारी हासिल करते हैं। मगर इसके बाद भी कार हादसे का शिकार होती है तो कार को काफी नुकसान होता है। वहीं, आपने अक्सर देखा होगा कि कई वीआईपी और बड़ी हस्तियों की कारों में सुरक्षा के खास इंतजाम मिलते हैं। अधिकतर नेता बुलेटप्रूफ कारों का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में क्या आम इंसान भी अपनी कार को बुलेटप्रूफ बना सकता है। अगर हां, तो ऐसा करने के लिए किस प्रक्रिया को फॉलो करना होगा, आइए आगे जानते हैं। 

विज्ञापन

कार को बुलेटप्रूफ बनाने की प्रक्रिया

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बुलेटप्रूफ एक ऐसी प्रक्रिया है, जिसमें कार को इतना सुरक्षित कर दिया जाता है कि ताकि उस पर हैंड ग्रेनेड से लेकर एके-47 का भी कोई असर न हो। किसी भी साधारण कार को बुलेटप्रूफ बनाने के लिए उसकी संरचना को पूरी तरह से बदलना पड़ता है। कार की बाहरी बॉडी को स्टील या किसी मजबूत मैटल से तैयार किया जाता है। 
इसके साथ ही कार के दरवाजों को भी काफी ठोस किया जाता है, ताकि कार में बैठे लोगों को किसी तरह का नुकसान न हो। इसके बाद कार के फ्लोर से लेकर उसकी छत तक को भी काफी मजबूत बनाया जाता है। साथ ही विंडशील्ड और विंडो ग्लास को रेट्रोफिटिंग किया जाता है, ताकि इस पर कोई असर न हो। और इंटीरियर वायरिंग को भी बदला जाता है। 

कितना आता है खर्च और क्या पड़ता है फर्क

इसके अलावा कार के साधारण टायरों की जगह पर बुलेटप्रूफ कार में खास तरह के टायरों का इस्तेमाल होता है, ताकि टायर पंक्चर होने के बाद भी कार को आसानी से चलाया जा सकें। इतने सारे बदलाव के साथ कार का वजन भी बढ़ जाता है, ऐसे में कार के सस्पेंशन को खास तरीके से डिजाइन किया जाता है, जोकि इतने वजन को आसानी उठा लेता है। 
एक साधारण कार को बुलेटप्रूफ बनाने में लगभग 5 से 40 लाख रुपये तक का खर्चा आता है। वहीं, किसी लग्जरी कार को बुलेटप्रूफ बनाना है तो उसमें तकरीबन 1 करोड़ रुपये तक का खर्च आ सकता है। हालांकि, कार को बुलेटप्रूफ बनाने के बाद उसकी माइलेज काफी कम हो जाती है। 
विज्ञापन

कौन देगा अनुमति

बुलेटप्रूफ कार खरीदने के लिए या फिर किसी कार को बुलेटप्रूफ बनाने के लिए जिला अधिकारी, पुलिस एसपी और गृह मंत्रालय से मंजूरी लेनी होती है। इसके बाद ही आगे की प्रक्रिया शुरू की जा सकती है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें