फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

International Driving License: इंटरनेशनल ड्राइविंग लाइसेंस के लिए कैसे करें आवेदन, जानिए प्रोसेस

Sun, 21 Apr 2024 05:20 PM IST
अमित कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप अपनी गाड़ी के जरिए विदेश जाने की तैयारी कर रहे हैं तो आपको इस खबर पर ध्यान देना चाहिए। जानिए भारत में इंटरनेशनल ड्राइविंग लाइसेंस लेने के लिए क्या करना होता है। क्या है पूरी प्रक्रिया।
विज्ञापन
International Driving License - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश से बाहर जाने के लिए अधिकतर लोग सार्वजनिक वाहन का इस्तेमाल करते हैं। इसमें ट्रेन, फ्लाइट और बसों का सहारा लिया जाता है। मगर काफी लोग अपने पर्सनल वाहन से विदेश जाना पसंद करते हैं। मगर अपने वाहन से विदेश जाने के लिए आपके पास अंतर्राष्ट्रीय ड्राइविंग लाइसेंस या परमिट का होना जरूरी है। साथ ही वाहन के वैध दस्तावेजों का होना भी जरूरी है। 

विज्ञापन

कुछ शर्तों को करना होगा पूरा

भारत सरकार का सड़क परिवहन विभाग अंतर्राष्ट्रीय ड्राइविंग लाइसेंस जारी करता है। वैध दस्तावेजों के साथ दो पहिया और चार पहिए वाले वाहनों के लिए ड्राइविंग लाइसेंस जारी किया जाता है। अंतर्राष्ट्रीय ड्राइविंग लाइसेंस लेने के लिए कुछ शर्तों को पूरा करना होता है। वह भारतीय नागरिक हो और उसकी आयु 18 साल से अधिक हो। साथ ही वैध भारतीय ड्राइविंग लाइसेंस हो। इसके अलावा वैध पासपोर्ट और वीजा का होना भी जरूरी है। 

अंतर्राष्ट्रीय ड्राइविंग लाइसेंस के लिए जरूरी दस्तावेज

  • फॉर्म 4ए और फॉर्म 1ए होना चाहिए
  • वैध भारतीय ड्राइविंग लाइसेंस की कॉपी
  • वैध पासपोर्ट और वीजा की कॉपी
  • एयर टिकट की डुप्लीकेट कॉपी
  • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
  • 1000 रुपये फीस
  • भारतीय नागरिकता का प्रमाण पत्र
  • भारतीय पत्ते का वैध प्रमाण पत्र
  • आयु का प्रमाण पत्र।
विज्ञापन

अंतर्राष्ट्रीय ड्राइविंग लाइसेंस के लिए फॉलो करें ये स्टेप्स

  • सबसे पहले फॉर्म 4ए और फॉर्म 1ए को भरें। मांगी गई सभी जानकारियों को ध्यान से भरने के बाद स्थानीय आरटीओ में जमा करें।
  • फॉर्म जमा करने के बाद सभी जरूरी दस्तावेजों के साथ फीस का भुगतान करें। इसमें वैध भारतीय ड्राइविंग लाइसेंस की कॉपी, पहचान पत्र, आयु पहचान पत्र और अन्य द्स्तावेजों को स्थानीय आरटीओ में फीस के साथ जमा करें।
  • भारतीय ड्राइविंग लाइसेंस लेने की तरह ही अंतर्राष्ट्रीय ड्राइविंग लाइसेंस के लिए भी ड्राइविंग टेस्ट देना होगा। टेस्ट पास करने के 5 से 6 कार्य दिवसों में अंतर्राष्ट्रीय ड्राइविंग लाइसेंस आपके पास आ जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें