फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Flex Fuel Bikes: नई तकनीक पर काम कर रही हैं कंपनियां, जानें फ्लेक्स फ्यूल वाली कौन सी बाइक्स होंगी पेश

Thu, 15 Dec 2022 12:53 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

देश में लगातार प्रदूषण कम करने की कोशिशें की जा रही हैं। इसी क्रम में कई दो पहिया वाहन बनाने वाली कंपनियां फ्लेक्स फ्यूल से चलने वाले वाहनों पर काम कर रही हैं। किस कंपनी की ओर से किस बाइक को इस तकनीक के साथ लाया जाएगा। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
1 of 7
For Reference Only - फोटो : अमर उजाला

महंगे पेट्रोल और बढ़ते प्रदूषण जैसी परेशानियां जनता के साथ ही सरकार को भी परेशान कर रही हैं। आने वाले समय में इन दोनों प्रमुख परेशानियों का समाधान हो सकता है। तेल कंपनियों के साथ ही दो पहिया वाहन बनाने वाली कंपनियों की ओर से भी फ्लेक्स फ्यूल जैसी तकनीक पर काम किया जा रहा है। हम इस खबर में बता रहे हैं कि कौन-कौन सी कंपनियों की ओर से इस तकनीक से चलने वाले वाहन लाए जाएंगे और कंपनियां किस उत्पाद को सबसे पहले इस तकनीक के साथ पेश कर सकती हैं।

विज्ञापन

सुजुकी

2 of 7
For Reference Only - फोटो : अमर उजाला
जापानी दो पहिया बनाने वाली कंपनी सुजुकी भी फ्लेक्स फ्यूल तकनीक पर काम कर रही है। कंपनी की ओर से जिक्सर को इस तकनीक के साथ लॉन्च किया जाएगा। फिलहाल इसके प्रोटोटाइप मॉडल पर कंपनी तकनीक को टेस्ट कर रही है। कंपनी की ओर से जिक्सर के 250 सीसी वैरिएंट पर इसकी टेस्टिंग की जा रही है।

यह भी पढ़ें - OLA Vs Honda: ओला का यह स्कूटर देता है पेट्रोल वाले एक्टिवा को चुनौती, जानें कौन सा विकल्प आपके लिए है बेहतर
विज्ञापन

रॉयल एनफील्ड

3 of 7
For Reference Only - फोटो : अमर उजाला
आइकॉनिक बाइक बनाने वाली कंपनी रॉयल एनफील्ड की ओर से क्लासिक 350 को फ्लेक्स फ्यूल तकनीक के साथ सबसे पहले पेश किया जा सकता है। हाल में ही कंपनी की ओर से सियाम के कार्यक्रम में इस बाइक को दिखाया गया था।

यह भी पढ़ें - ABS In Bike: बाइक में एबीएस का क्या होता है फायदा, जानें कैसे बचाता है लोगों की जान

यामाहा

4 of 7
For Reference Only - फोटो : अमर उजाला
एक और जापानी कंपनी यामाहा भी फ्लेक्स फ्यूल से चलने वाली बाइक की तैयारी में लगी हुई है। कंपनी की ओर से इस तकनीक को सबसे पहले जिस बाइक् में लाया जाएगा वह एफजेड15 है।

यह भी पढ़ें - Water In Petrol Tank: बाइक की टंकी में भर गया है पानी, ऐसे निकालें नहीं तो होगी बड़ी परेशानी
विज्ञापन

हीरो मोटोकॉर्प

5 of 7
For Reference Only - फोटो : अमर उजाला
भारतीय कंपनी हीेरो भी फ्लेक्स फ्यूल तकनीक में पीछे नहीं रहना चाहती। कंपनी की ओर से इस तकनीक के साथ सबसे पहले जो बाइक आ सकती है वह ग्लैमर एक्सटैक है। हीरो की ओर से इस बाइक का प्रोटोटाइप वर्जन सियाम के कार्यक्रम में पेश किया गया था। कंपनी फिलहाल इस बाइक पर कई तरह की टेस्टिंग कर रही है।

यह भी पढ़ें - Bike Care Tips: अगर आपकी बाइक का इंजन ऑयल भी जल्दी होता है काला, हो जाएं सावधान नहीं तो होगा बड़ा नुकसान
विज्ञापन

बजाज ऑटो

6 of 7
For Reference Only - फोटो : अमर उजाला
एक और भारतीय कंपनी बजाज ऑटो भी फ्लेक्स फ्यूल तकनीक पर काम कर रही है। कंपनी की ओर से सबसे पहले जिस बाइक को इस तकनीक के साथ लाया जाएगा वह बजाज की पल्सर 160 बाइक होगी।

यह भी पढ़ें- Ola Electric: स्कूटर के बाद अब ओला कर रही इलेक्ट्रिक बाइक लाने की तैयारी, जानें कब तक होगी लॉन्च
विज्ञापन
विज्ञापन

कब तक आएंगी फ्लेक्स फ्यूल बाइक्स

7 of 7
फ्लेक्स फ्यूल और पेट्रोल में अंतर - फोटो : सोशल मीडिया
सरकार की ओर से साल 2023 से 20 फीसदी ईथेनॉल मिश्रण वाला पेट्रोल देश के सभी पेट्रोल पंपों पर मिलना शुरू हो जाएगा। जिसके बाद कंपनियों की ओर से इस तकनीक वाली बाइक्स को साल 2024 में पेश किया जाएगा। सियाम के कार्यक्रम में टीवीएस के केएन राधाकृष्णन ने बताया कि सभी दो पहिया वाहन निर्माताओं की कोशिश रहेगी कि साल 2024 में हर कंपनी की ओर से कम से कम एक उत्पाद को फ्लेक्स फ्यूल तकनीक के साथ लॉन्च किया जाए।

यह भी पढ़ें- Flex Fuel Bike: जल्द आएंगी फ्लेक्स फ्यूल बाइक्स, जानें टीवीएस किस बाइक में लाएगा यह तकनीक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें